होशियारपुर – जालंधर-पठानकोट हाईवे पर गांव एमा मांगट के पास बुधवार सुबह करीब छह बजे पंजाब पुलिस की बस सड़क पर खड़े ट्रेलर के साथ टकरा गई। इस हादसे में पीएपी के तीन जवानों की मौत हो गई, जबकि 10 गंभीर घायल हैं। घायलों को मुकेरियां, दसूया और जालंधर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कुछ अन्य को मामूली चोटें आई हैं। हादसा घने कोहरे के कारण हुआ। जानकारी के अनुसार, जालंधर से पीएपी जवानों को लेकर बस गुरदासपुर जा रही थी। जब वह गांव एम्मा मांगट के पास पहुंची तो घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने के…
Author: Onnu
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरू गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी है। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह का सिख धर्म के उत्थान में अमूल्य योगदान है। वे साहस, करुणा और उदारता के प्रतीक थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरू जी का जीवन और संदेश लाखों लोगों को शक्ति देता है। उन्होंने समाज में अनेकता में एकता का संदेश दिया। साथ ही समाज में समानता की स्थापना कर आत्मसम्मान की भावना जागृत की।
तिरुवनंतपुरम – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केरल दौरे का आज दूसरा दिन है। प्रधानमंत्री ने बुधवार सुबह केरल के प्रसिद्ध गुरुवयूर मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद प्रधानमंत्री त्रिपयार श्रीराम मंदिर में दर्शन करने जाएंगे। अपने केरल दौरे में प्रधानमंत्री राज्य को 4000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट की सौगात देंगे।
पिथौरागढ़ – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पिथौरागढ़ में अयोजित ‘दीदी-बैंणा’ नारी शक्ति महोत्सव में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ₹217.28 करोड़ की कुल 65 योजनाओं जिनमें 37 योजनाओं का लोकार्पण एवं 28 योजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न घोषणाएं कि जिसमें आंवला घाट फेज-2 पेयजल योजना का निर्माण कार्य किए जाने, फगाली गाड़ से पनार पुल तक वैकल्पिक सड़क मार्ग का निर्माण, मोस्टामानू मंदिर का सौंदर्यीकरण, नैनी-सैनी से जाजरदेवल तक हॉटमिक्स सड़क व नाली निर्माण कार्य शामिल है।मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों एवं स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉल का अवलोकन किया व…
नई दिल्ली – राम मंदिर के उद्घाटन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 दिनों के विशेष अनुष्ठान पर हैं। इस बीच उन्होंने अपने आंध्र प्रदेश के दौरे में लेपाक्षी में वीरभद्र मंदिर में पूजा-अर्चना की।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूजा-अर्चना के बाद मंदिर में रंगनाथ रामायण की चौपाइयां सुनीं।रामायण में लेपाक्षी का विशेष स्थान है, यह वो जगह है जहां जटायु ने भगवान राम को बताया था कि रावण माता सीता को किस तरफ ले गया है।
पिथौरागढ़ – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पिथौरागढ़ में आयोजित रोड शो में प्रतिभाग किया। रोड शो में भारी संख्या में स्थानीय जनता, जनप्रतिनिधियों, रंग कर्मियों, अधिवक्ताओं, पूर्व सैनिकों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।इस अवसर पर लोक वाद्य यंत्रों, पारंपरिक लोक नृत्य छोलिया की प्रस्तुति के साथ कलश यात्रा का भी आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री धामी ने स्थानीय जनता का अभिवादन कर सभी का आभार व्यक्त किया।
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा समाज कल्याण विभाग के अन्तर्गत चयनित कुल 26 (15 सहायक लेखाकर एवं 11 कनिष्ठ सहायक) अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। मुख्यमंत्री धामी ने आशा व्यक्त की कि सभी चयनित कार्मिक लगन व कड़ी मेहनत के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे और राज्य के विकास व जनसेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। विभिन्न विभागों के माध्यम से अनेक भर्ती प्रक्रियाएं गतिमान…
लखनऊ – केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचे हैं। यहां पहुंचने के बाद उन्होंने यहां स्थित प्रसिद्ध हनुमान सेतु मंदिर में ‘स्वच्छता अभियान’ में हिस्सा लिया। उन्होंने इस दौरान हनुमान सेतु मंदिर में पूजा भी की। राजनाथ सिंह ने कहा 22 तारीख को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी अतिथी आ रहे हैं यह पूरे देशवासियों के लिए हर्षोल्लास का क्षण है।बता दें कि, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ में स्थित हनुमान सेतु मंदिर के नाम से जाने जाने वाले मंदिर में सुबह पहुंचे। उन्होंने झाड़ू से…
जम्मू – जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में मंगलवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने इसकी जानकारी दी है। भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि सुबह 8 बजकर 53 मिनट पर किश्तवाड़ में रिक्टर स्केल पर भूकंप की 3.6 तीव्रता मापी गई। इसके चलते किसी तरह के जानमाल के नुकसान की फिलहाल सूचना नहीं मिली है।
अयोध्या – श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान मंगलवार से आरंभ हो जाएगा और 21 जनवरी तक चलता रहेगा। रामलला की प्रतिमा 18 जनवरी को गर्भगृह में निर्धारित आसन पर स्थापित कर दी जाएगी। पिछले 70 वर्षों से पूजित वर्तमान प्रतिमा को भी नए मंदिर के गर्भगृह में ही रखा जाएगा। जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा समारोह का पूरा ब्योरा सार्वजनिक किया। चंपत राय ने बताया, 22 जनवरी को न्यूनतम विधियों की जरूरत होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में दिन के 12:20 बजे प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य अनुष्ठान…
