देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून स्थित पिपलेश्वर मंदिर में आयोजित भव्य शोभा यात्रा में प्रतिभाग किया और श्रीराम धुन का उद्घोष किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सबकी साधना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में श्रीराम मंदिर बनाए जाने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। उत्तराखण्ड के लोग राम भक्त भी हैं और राष्ट्र भक्त भी हैं। जब से राज्य में इस पखवाडे़ की शुरूआत हुई, तब से पूरा प्रदेश राममय हो गया है। इस अवसर पर विधायक विनोद चमोली, निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा, पार्षद राकेश जुयाल, ममराज अग्रवाल, राजेश मित्तल एवं शोभायात्रा में प्रतिभाग…
Author: Onnu
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज “विकसित भारत संकल्प यात्रा” के तहत जनपद ऊधम सिंह नगर के लाभार्थियों के साथ वर्चुअल संवाद किया। इस दौरान लाभार्थियों ने विभिन्न योजनाओं से जुड़े अनुभवों को मुख्यमंत्री के साथ साझा किया। लाभार्थियों ने जन हितैषी विभिन्न योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए पूरे देश में विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। महज कुछ ही दिनों में इस यात्रा ने लाखों गांवों की यात्रा तय…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के माध्यम से चयनित कुल 96 अभ्यर्थियों को नियुक्त पत्र सौंपे। जिसमें उत्तराखण्ड वन विकास निगम के 88 और उच्च शिक्षा विभाग के 08 सहायक लेखाकार शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने सभी चयनित सहायक लेखाकारों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और जनहित में कार्य करें, इससे आत्मसंतुष्टि मिलती है। ईश्वर की कृपा से आपको जनसेवा करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा रोजगार के साथ ही स्वरोजगार को भी तेजी से बढ़ावा दिया जा रहा है। विभिन्न विभागों के माध्यम…
देहरादून – केंद्र सरकार द्वारा उत्तराखण्ड के उत्तरकाशी जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-507 के अंतर्गत कालसी/हरबर्टपुर से बड़कोट बेंड सेक्शन के 2-लेन में चौड़ीकरण के लिए ईपीसी मोड के तहत 346.82 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृति देने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया।
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज परेड ग्राउंड, देहरादून में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव समिति द्वारा आयोजित “राम राज्य शोभायात्रा” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड से भगवान श्रीराम का विशेष नाता है। देवप्रयाग में भगवान श्रीराम को समर्पित रघुनाथ मंदिर एवं बागेश्वर जनपद में निर्मल सरयू नदी बहती है। सरयू नदी किनारे ही श्री अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम जी विराजमान हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या धाम के समीप करीब तीन एकड़ की भूमि पर प्रदेशवासियों के लिए भव्य उत्तराखण्ड सदन बनाया जाएगा। उत्तराखण्ड सरकार को यह जमीन…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सकीय आवास पर “मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना” के तहत प्रथम चरण में 241 लाभार्थी विद्यार्थियों को DBT के माध्यम से कुल ₹33 लाख से अधिक की धनराशि हस्तांतरित की। इस योजना के माध्यम से प्रदेश के युवा उच्च शिक्षा हेतु प्रोत्साहित होंगे और महाविद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या में सुधार होगा।विद्यार्थियों के हित में ऐसी योजना लागू करने वाला उत्तराखण्ड पहला राज्य है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उच्च शिक्षा के साथ ही विद्यालयी छात्रों व शोध से जुड़े विद्यार्थियों के लिए भी इसी भांति छात्रवृत्ति प्रोत्साहन योजना सरकार द्वारा…
नई दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम का अभिषेक करने वाले हैं। इससे पहले वह देशभर के मंदिरों में जा रहे हैं और पूजा कर रहे हैं। इसी क्रम में पीएम ने शनिवार को तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली स्थित रंगनाथस्वामी मंदिर में पूजा की।पीएम मंदिर पहुंचे तो गजराज (हाथी) ने उन्हें आशीर्वाद दिया। हाथी ने पीएम के सामने माउथ ऑर्गन बजाया। इसके बाद पीएम मंदिर में गए पूजा-अर्चना की। पीएम नरेंद्र मोदी रंगनाथस्वामी मंदिर में पूजा करने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं।रंगनाथस्वामी मंदिर में पूजा के बाद पीएम मोदी यहां मौजूद विद्वानों से कंबा रामायण के…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सर्वोच्च सैन्य सम्मान परमवीर चक्र से अलंकृत लांस नायक करम सिंह की पुण्यतिथि पर शत्-शत् नमन।आपने 1947 के भारत-पाक युद्ध में जिस बहादुरी के साथ अपने अद्वितीय रणकौशल का प्रदर्शन किया, वह हमारी भावी पीढ़ी को सदैव “राष्ट्र सर्वोपरि” की भावना के प्रति प्रेरित करता रहेगा।जय हिंद !
देहरादून – केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जनपद चमोली में सीमा सड़क संगठन (BRO) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। देश के विभिन्न राज्यों में बीआरओ द्वारा 6 सड़कों और 29 पुलो का लोकार्पण किया। जिसकी लागत कुल ₹670 करोड़ है। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सीमा क्षेत्र में सड़क निर्माण के लिए उत्तराखण्ड सरकार और स्थानीय प्रशासन ने सराहनीय कार्य किए हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड के सीमावर्ती क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं।
बेंगलूरू – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के बेंगलूरू में अमेरिकी विमान निर्माण कंपनी ‘बोइंग के नए वैश्विक इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी सेंटर’ का उद्घाटन किया। इस दौरान कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया, राज्यपाल थावरचंद गहलोत और बोइंग के शीर्ष अधिकारी भी मौजूद रहे। बोइंग का यह कैंपस 43 एकड़ में फैला है और इसे बनाने में 1600 करोड़ रुपये की लागत आई है। बोइंग का यह सेंटर अमेरिका के बाहर कंपनी का सबसे बड़ा निवेश है। बेंगलूरू के बाहरी इलाके देवनहल्ली में स्थित यह हाईटेक डिफेंस और एयरोस्पेस पार्क कैंपस है। इस सेंटर से वैश्विक एयरोस्पेस और रक्षा उद्योग के लिए…
