Author: Onnu

नई दिल्ली – मिजोरम में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। यहां लेंगपुई एयरपोर्ट पर म्यांमार सेना का एक विमान रनवे से फिसल गया। बताया गया है कि प्लेन में पायलट समेत 14 लोग सवार थे। इनमें से छह लोग घायल हुए हैं। जख्मियों को लेंगपुई अस्पताल पहुंचाया गया है। बताया गया है कि यह विमान म्यांमार से मिजोरम में आए म्यांमारी सैनिकों को लेने के लिए आया था। हालांकि, लेंगपुई एयरपोर्ट के चुनौतीपूर्ण रनवे के चलते लैंडिंग के दौरान म्यांमार सेना का शांक्सी वाई-8 विमान रनवे से फिसल गया।

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर मुख्यमंत्री आवास में उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजाद हिंद फौज के नेतृत्वकर्ता, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने राष्ट्र की स्वाधीनता के लिए अपना जीवन समर्पित किया।

Read More

अयोध्या  – सोमवार को अयोध्या में संपन्न हुए रामलला के ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह के बाद मंगलवार को पूजा-अर्चना के लिए श्री राम मंदिर के मुख्य द्वार पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है।प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद पहली सुबह श्री राम लला की पूजा-अर्चना करने और उनके दर्शन करने के लिए भक्त सुबह 3 बजे से ही बड़ी संख्या में जमा हो गए।रामलला की पूजा करने और दर्शन करने के लिए श्री राम मंदिर के मुख्य द्वार पर भक्त सुबह तीन बजे से ही बड़ी संख्या में जुटने शुरू हो गए थे। रामलला आज से आम श्रद्धालुओं को दर्शन दे…

Read More

देहरादून – दिल्ली के लाल किले में 23 से 31 जनवरी तक मनाए जाने वाले भारत पर्व पर पहली बार विकसित उत्तराखंड की झांकी दिखेगी, जिसमें राज्य की विकास यात्रा को प्रदर्शित किया गया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा केदार की धरती से 21वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखंड का दशक बताया था। इस दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार आगे बढ़ रही है। सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक व नोडल अधिकारी केएस चौहान ने बताया कि विकसित उत्तराखंड झांकी के अग्र भाग में कुमाऊंनी महिला को पारंपरिक वेशभूषा में स्वागत करते हुए दिखाया गया…

Read More

अयोध्या  – अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हो गई है। 500 वर्षों से अधिक का इंतजार खत्म हो गया है। रामलला राम मंदिर के गर्भगृह में विराजमान हो गए हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में नए मंदिर में भगवान राम की ‘आरती’ की, पीएम मोदी ने अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के दौरान भगवान राम के चरणों में ‘छत्र’ अर्पित किया। पीएम मोदी ने कहा कि दैवीय आशीर्वाद और दिव्य आत्माओं की वजह से यह कार्य पूरा हुआ है। मैं इन सभी दिव्य चेतनाओं को भी नमन करता हूं। मैं आज प्रभु श्रीराम से क्षमा याचना भी करता हूं। हमारे…

Read More

देहरादून  – अयोध्या में प्रभु श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज टपकेश्वर से वर्चुअल दर्शन कर प्रभु श्रीराम से प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने इससे पहले टपकेश्वर मंदिर में सपरिवार पूजा-अर्चना और यज्ञ भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सब प्रभु श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बने हैं। यह हर्ष-उल्लास और देश को गौरवान्वित करने वाला क्षण है। यह दिन प्रभु श्री राम के न्याय और नैतिकता, सत्यनिष्ठा, साहस, शालीनता और करूणा के भाव को अपने जीवन में लाने के लिए संकल्प लेने का है।“संतो…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शासकीय आवास में श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा तैयार किए गए वार्षिक कैलेंडर (सशक्त नेतृत्व, समृद्ध उत्तराखण्ड) का विमोचन किया।

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री रामजन्मभूमि में निर्मित भव्य श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर सपरिवार पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आज का दिवस अत्यंत विशेष है, श्रीराम मंदिर के रुप में सनातन संस्कृति का नूतन स्वर्णिम अध्याय लिखा जा रहा है।

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रातः मुख्यमंत्री आवास स्थित देवालय में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर श्री रामचरितमानस की चौपाइयों का पाठ किया। इसके उपरांत उन्होंने आवास परिसर स्थित गौशाला पहुंचकर गौ माता की सेवा भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में श्रीराम मंदिर के रुप में सनातन संस्कृति के वैभव की पुनर्स्थापना का साक्षी बनना हम सभी के लिए परम सौभाग्य का क्षण है। उन्होंने कहा कि 500 वर्षों के लंबे संघर्ष व अनेक रामभक्तों के बलिदानों के बाद इस भव्य व दिव्य महोत्सव का साक्षी बनकर…

Read More

हरिद्वार – मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 22 जनवरी को हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर में घना कोहरा छाया रहेगा। इन दोनों जिलों के लिए कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है। जिसके चलते मैदानी इलाकों में शीतलहर चल रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है 25 जनवरी के बाद कोहरा छंटना शुरू होगा।

Read More