देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हरकी पौड़ी से अयोध्या के लिए संतों की कलश यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान गंगा पूजन के समय हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी की गई। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक पल है जिसमें पूरा देश राम मय हो गया है। यह यात्रा अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रविंद्र पुरी के नेतृत्व में आयोजित की जा रही है जो कि गंगोत्री, यमुनोत्री समेत बागेश्वर की सरयू नदी का जल लेकर अयोध्या जाएगी। अपने अलग-अलग पड़ाव से होते हुए यह यात्रा 19 जनवरी को अयोध्या पहुंचेंगी।
Author: Onnu
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में उत्तराखण्ड ऑनलाईन आर.टी.आई. पोर्टल तथा ऑनलाईन द्वितीय अपील/शिकायत एवं हाईब्रिड सुनवाई की व्यवस्था का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने सूचना अनुरोध पत्रों तथा प्रथम अपीलों के ऑनलाईन प्रेषण पोर्टल का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑनलाईन आर.टी.आई.पोर्टल बनने से लोगों को काफी मदद मिलेगी। अपीलों की सुनवाई की सुनवाई हेतु आने-जाने में लगने वाला समय भी बचेगा। सूचना का अधिकार अधिनियम से लोगों को शासन प्रशासन से संबंधित अपनी व्यक्तिगत तथा सामुदायिक कठिनाईयों से निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि आज प्रारंभ की गई ऑनलाईन सुविधाओं का सबसे अधिक लाभ…
देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नाबार्ड के तत्वावधान में एक स्थानीय होटल में आयोजित स्टेट क्रेडिट सेमिनार में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्टेट फोकस पालिसी पेपर 2024-25 का अनावरण भी किया। मुख्यमंत्री ने नाबार्ड का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड में कृषि, बागवानी तथा छोटे और मध्यम क्षेत्र के उद्योगों के विकास के लिए नाबार्ड ने इस वर्ष चालीस हजार करोड़ रूपये की ऋण योजना तैयार की है, जो कि पिछले वर्ष की तुलना में साढ़े तैतीस प्रतिशत अधिक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हमारे छोटे किसानों तथा…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में विभिन्न विकास कार्यों हेतु वित्तीय स्वीकृतियां दी हैं। मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग के अंतर्गत जनपद नैनीताल के काठगोदाम में बस टर्मिनल निर्माण की लागत धनराशि ₹67.28 करोड़ की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति देते हुए प्रथम किश्त के रूप में ₹10.00 करोड़ की स्वीकृति दी है। इसके अलावा, जनपद नैनीताल में आवास विभाग के अंतर्गत नेशनल होटल तल्लीताल परिसर में ऑटोमेटेड / मैकेनाइज्ड पार्किग निर्माण हेतु ₹34.03 करोड़ की स्वीकृति दी है। आवास विभाग के अंतर्गत ही जनपद पिथौरागढ़ शहर के अन्तर्गत जाखनी तिराहा में बहुमंजिला कार पार्किंग निर्माण हेतु कुल धनराशि…
उत्तरकशी – देशभर में आज मकर संक्रांति का त्योहार धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। देवप्रयाग में अलकनंदा और भागीरथी के संगम पर श्रद्धालु गंगा स्नान व पूजन के लिए उमड़ पड़े। कई स्थानों की देव डोलियों ने तड़के दो बजे संगम व गंगा तट पर सूर्योदय से पहले का गुप्त स्नान भी किया गया।मकर संक्रांति पर गंगा स्नान के लिए देव डोलियों के साथ श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा l उत्तरकाशी के पौराणिक मणिकर्णिका घाट, केदार घाट, लक्षेश्वर, शंकर मठ, नाकुरी, देवीधार, गंगोरी अस्सी गंगा तट सहित आदि स्नान घाटों पर तड़के चार बजे ही श्रद्धालुओं…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति व उत्तरायणी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर जारी अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि सूर्यदेव की उपासना, दान एवं धर्म परायणता का यह पर्व लोगों के जीवन में उत्साह और उमंग का संचार करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में मकर संक्रांति और इस अवसर पर किए जाने वाले दान-पुण्य का विशेष महत्व होता है। यह पर्व माँगलिक कार्यों के शुभारम्भ से भी जुड़ा है। मुख्यमंत्री ने कामना की कि भगवान सूर्य की आराधना का यह पर्व सभी के जीवन में…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से भेंट कर मकर संक्रांति की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज कैंची धाम से प्रदेश में “सांस्कृतिक उत्सव” का शुभारंभ किया। उन्होंने कैंची धाम और घोड़ाखाल मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाकर जन-जन को इस मुहिम से जुड़ने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने ₹24.68 करोड़ के विभिन्न कार्यों का शिलान्यास भी किया। मुख्यमंत्री धामी ने कैंची धाम में श्री राम शिला की साफ-सफाई कर पूजा-अर्चना करने के साथ ही श्री राम भजन कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर में आए श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न प्रदेशों से आए लोगों से सरकार की कार्यप्रणाली के बारे…
देहरादून – नैनीताल जिले में एक दिवसीय कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज नवंबर माह में जम्मू कश्मीर में शहीद हुए रातीघाट निवासी लांस नायक संजय बिष्ट के घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शहीद संजय के परिवार के एक सदस्य को जल्द नौकरी देने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद संजय बिष्ट के बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा। उन्होंने कहा कि संजय की याद में कैंची हरतपा – हली मोटर मार्ग को अब शहीद लांस नायक संजय बिष्ट मार्ग के नाम से जाना जाएगा।
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को विशेषकर पंजाबी समुदाय को ’लोहड़ी’ पर्व की बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि हमारे पर्व हम सभी के जीवन में नई ऊर्जा का संचार करते हैं।उन्होंने कहा कि सभी पर्व एवं त्योहारों को परस्पर सहयोग एवं आपसी सद्भाव से मनाने की हमारी परम्परा रही है। आपसी भाईचारे एवं सद्भाव का यह पर्व हम सभी के जीवन में सुख, समृद्धि व खुशहाली लाए।
