Author: Onnu

अहमदाबाद – केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को लेकर नई जानकारियां साझा की हैं। उन्होंने मुंबई-अहमदाबाद रूट पर प्रोजेक्ट की प्रगति को लेकर कहा कि अब तक 508 किलोमीटर में से 270 किलोमीटर के मार्ग पर तारों के लिए डक्ट बिछाने का काम पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट का काम समय पर है। मुंबई-ठाणे के बीच समुद्र के नीचे बन रही सुरंग का काम भी शुरू हो चुका है। रेल मंत्री वैष्णव ने बताया कि इस रूट पर पड़ने वाली आठ नदियों पर पुल निर्माण का काम भी तेजी से जारी है। दो…

Read More

नई दिल्ली – थलसेना अध्यक्ष जनरल मनोज पांडे ने गुरुवार को बताया कि ‘अग्निवीरों के पहले दो बैच फील्ड यूनिट में तैनाती के लिए पूरी तरह तैयार हैं और इनके फीडबैक काफी अच्छे और उत्साहजनक हैं। 120 महिला अधिकारियों को भी कमांड भूमिका में स्थायी कमीशन दिया गया है और उनकी फील्ड एरिया में भी तैनाती की गई है। वह भी अच्छा काम कर रही हैं।’ जनरल मनोज पांडे ने कहा कि उत्तर पूर्व में बीते साल से अब हालात बेहतर हुए हैं और इसकी जिम्मेदार सरकार द्वारा बनाई गई नीतियां हैं। हिंसा की घटनाएं कम हुई हैं। मणिपुर में…

Read More

ऋषिकेश  – ऋषिकेश की चीला रेंज में नए वाहन के ट्रायल के दौरान हुए हादसे में लापता हुई महिला वार्डन का शव आज गुरुवार सुबह नहर का पानी कम होने पर मिल गया है। दूसरी तरफ वाहन कंपनी और चालक पर मुकदमा दर्ज किया गया है। बता दें कि राजाजी प्रशासन को वाहन पेट्रोलिंग व जानवरों के रेस्क्यू के लिए मिला था। ट्रायल के लिए वाहन में वन्य जीव प्रतिपालक आलोकी, वन क्षेत्राधिकारी शैलेश घिल्डियाल, उपवन क्षेत्राधिकारी प्रमोद ध्यानी, चिकित्सक राकेश नौटियाल के अलावा कुलराज सिंह, हिमांशु गोसाई, सैफ अली खान, अंकुश, अमित सेमवाल व अश्विन बीजू सवार थे। वाहन…

Read More

देहरादून – आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नारीशक्ति वन्दन महोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग कर उत्तरायणी पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में विभिन्न महिला समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार मातृ शक्ति की प्रतिभा और कौशल को पहचान कराने का कार्य कर रही है। उन्होंने मातृ शक्ति से आहवान किया कि घर-घर जाकर राम दीपोत्सव पर्व मनाने के लिए लोगों को जागरूक करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में नए भारत की शानदार तस्वीर प्रस्तुत हुई है। महिलाओं को…

Read More

टिहरी : ‘‘कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने जनपद टिहरी में 89 नर्सिंग अधिकारियों को वितरित किए नियुक्ति पत्र।‘‘ साथ ही स्वास्थ्य विभाग की दो योजनाओं कुल लागत धनराशि रूपये 104.58 लाख का किया गया शिलान्यास। बुधवार को जिला पंचायत सभागार बोराडी नई टिहरी में आयोजित नर्सिंग अधिकारियों  को रोजगार ‘नियुक्ति पत्र वितरण समारोह‘ में पहुंचे चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, सहकारिता, उच्च शिक्षा एवं संस्कृत शिक्षा मंत्री उत्तराखंड सरकार डॉ. धन सिंह रावत ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री द्वारा जनपद टिहरी के 113 में से 89 नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति…

Read More

नई दिल्ली –  वाइब्रेंट गुजरात समिट राजधानी गांधीनगर में आज से शुरू हो गया हैl प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बुधवार को इसका उद्घाटन कर दिया हैl यह समिट गांधीनगर में महात्मा मंदिर कन्वेंशन सेंटर में हो रहा है, 10 से 12 जनवरी तक सम्मेलन के 10वें संस्करण का आयोजन हो रहा हैl इस वर्ष के सम्मेलन का विषय गेटवे टू द फ्यूचर हैl सम्मेलन में 34 देश और 16 संगठन शामिल हो रहे हैंl यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान 9 जनवरी को ‘वाइब्रेंट गुजरात समिट’ में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेने भारत आए…

Read More

नई दिल्ली – अंडमान द्वीप समूह में बुधवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 4.1 रही। यह सुबह करीब 7.53 पर महसूस किए गए।

Read More

 देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार देहरादून से अयोध्या तक बस सेवा हुई प्रारंभ।यह बस देहरादून से प्रातः 11:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन प्रातः 5 बजे अयोध्या पहुंचेगी व शाम 3 बजे अयोध्या से प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 8 बजे देहरादून पहुंचेगी। देहरादून से अयोध्या तक संचालित इस बस सेवा का कुल किराया मात्र 1095 रुपए रखा गया है।

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रेमनगर क्षेत्र में हुए क्लोरीन गैस रिसाव की घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस प्रकार की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण किए जाएं। उन्होंने उद्योग एवं श्रम विभाग के अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों में भविष्य में इस प्रकार की घटना न हो साथ ही आवासीय क्षेत्रों में इस प्रकार की नुकसानदायक गैसों के भण्डारण की भी जांच करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विशेष सतर्कता से ही ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति को रोका जा सकता है।

Read More

देहरादून  – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज सचिवालय में बी.आर.ओ महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल रघु श्रीनिवासन ने भेंट की। इस अवसर पर महानिदेशक ने बीआरओ द्वारा पिथौरागढ़ में बनाई जा रही बलुआकोट से तवाघाट और लिपुलेख से जोलिंगकोंग सड़क निर्माण के बारे में जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी समय में आदि कैलाश और पार्वती कुंड आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि होगी। राज्य में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की संख्या में तेजी से वृद्धि की संभावनाओं को दृष्टिगत राज्य सरकार आगामी 50 सालों की व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रही है।इस अवसर पर अपर मुख्य…

Read More