नई दिल्ली -भारत के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में भव्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों से सम्मानित किया गया जहां क्रिकेटर मोहम्मद शमी तालियों की गड़गड़ाहट के बीच पहुंचे।बैडमिंटन खिलाड़ियों चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी को 2023 में शानदार प्रदर्शन के लिए प्रतिष्ठित मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया।उन्होंने 2023 में एशियाई खेलों में अपना और बैडमिंटन में देश का पहला स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा एशियाई चैंपियनशिप और इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 का खिताब भी जीता। यह पुरुष जोड़ी वर्तमान में मलेशिया ओपन सुपर 1000 में…
Author: Onnu
देहरादून – आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक कर अधिकारियों को सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी चिन्हित मार्गों पर क्रैश बैरियर का कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ चारधाम यात्रा से पहले पूर्ण करने तथा पर्यटक स्थलों पर वाहनों की पार्किंग एवं वाहन चालकों के लिए डोरमिट्री की व्यवस्था के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को अधिक सड़क दुर्घटना क्षेत्रों को चिन्हित करने तथा स्कूलों में सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरूकता की जानकारी स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल करने के निर्देश दिए।…
अहमदाबाद – वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन का 10वां संस्करण 10 से 12 जनवरी, 2024 तक गांधीनगर में आयोजित किया जा रहा है। इसका विषय ‘गेटवे टू द फ्यूचर’ (भविष्य का प्रवेश द्वार) है। इस वर्ष सम्मेलन में 34 भागीदार देश और 16 भागीदार संगठन भाग ले रहे हैं।मोजाम्बिक के राष्ट्रपति फिलिप न्यूसी 10वें वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए अहमदाबाद पहुंचे। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने हवाईअड्डे पर उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर में तिमोर-लेस्ते के राष्ट्रपति जोस रामोस-होर्टा के साथ द्विपक्षीय बैठक की।पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा, ‘तिमोर-लेस्ते के राष्ट्रपति…
सोनीपत – सोनीपत के नेशनल हाईवे-44 पर प्याऊ मनियारी के पास देर रात आगे चल रहे ट्रक में टकराने से कार सवार दिल्ली पुलिस के दो इंस्पेक्टर की मौत हो गई। हादसा ट्रक चालक के अचानक ब्रेक लगाने से हुआ। हादसे में कार ट्रक में टकराने के बाद क्षतिग्रस्त होकर ढांचा बन गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है। हादसे के बाद चालक ट्रक को छोडक़र मौके से भाग गया।झज्जर के बहादुरगढ़ स्थित गांव दादनपुर निवासी दिनेश बेनीवाल और जींद के नरवाना निवासी रणबीर चहल दिल्ली पुलिस में इंस्पेक्टर…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अतुलनीय नैसर्गिक सौंदर्य से परिपूर्ण, भगवान विश्वनाथ की पावन धरा उत्तरकाशी में आयोजित रोड शो में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहेl मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विशाल संख्या में उमड़ा जनसैलाब आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार की विकास योजनाओं के प्रति जनता के विश्वास को परिलक्षित करता है। असीम प्रेम एवं स्नेह के लिए उत्तरकाशी की सम्मानित जनता का हृदयतल से कोटिशः आभार !
नई दिल्ली – स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारत में कोविड के 605 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या 4,002 है।सुबह आठ बजे अपडेट किए गए मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 24 घंटे की अवधि में चार मौतें हुई हैं, इसमें दो केरल से और एक-एक कर्नाटक और त्रिपुरा से है।पांच दिसंबर, 2023 तक रोजाना सामने आने वाले मामलों की संख्या घटकर दोहरे अंक में आ गई थी लेकिन नए वैरिएंट और ठंड के बढते मौसम की वजह से मामले बढ़ने लगे।
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तरकाशी में लगभग 291 करोड़ रूपए लागत की योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। उत्तरकाशी जिले के विकास के लिए 57 करोड़ 38 लाख की रुपए लागत की 24 योजनाओं का शिलान्यास करने के साथ ही 45 करोड़ 37 लाख रुपए लागत की 38 योजनाओं का लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूजेवीएन लिमिटेड के तिलोथ विद्युत गृह के नवीनीकरण, उच्चीकरण एवं पुनरोद्धार कार्यों का भी लोकार्पण किया।
नई दिल्ली – सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात में 2002 के दंगों के बिलकिस बानो के मामले में 11 दोषियों को छूट देने के गुजरात सरकार के फैसले को रद्द कर दिया।सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद दोषियों को अब फिर से जेल जाना होगा।बिलकिस बानो से सामूहिक बलात्कार और उसके परिवार के सात सदस्यों की हत्या कर दी गई थी। सजा में छूट को चुनौती देने वाली जनहित याचिका को सुनवाई योग्य मानते हुए जस्टिस बी. वी. नागरत्ना और जस्टिस उज्जल भुइयां की पीठ ने कहा कि गुजरात सरकार को इस मामले में दोषियों को छूट देने का कोई अधिकार…
लखनऊ – मौसम विभाग ने सोमवार रात से बुंदेलखंड व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश के आसार जताए हैं। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, आठ जनवरी की रात से प्रदेश के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है, नौ जनवरी को लखनऊ समेत मध्य उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश के आसार दिख रहे हैं। सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली में अत्यधिक घना कोहरा हो सकता है। जबकि बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदासनगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा,…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री से राज्य से संबंधित समसामयिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
