देहरादून -सचिवालय में प्रतिदिन होने वाली सुबह की बैठक की शुरुआत आज शुक्रवार को रामभजन के साथ हुई। सीएम धामी ने अधिकारियों के साथ रामभजन सुना।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किया रामभजन सुबह उत्तराखंड सचिवालय में भी गूंजा। देवभूमि उत्तराखंड में भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उमंग एवं ऊर्जा का माहौल है।बता दें, अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर उत्तराखंड में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिए कि उत्तरायणी पर होने वाले कार्यक्रमों को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की थीम पर आयोजित किए जाएं।…
Author: Onnu
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार जगमोहन सेठी के निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।
देहरादून – उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में आज घना कोहरा छाएगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से ऊधमसिंह नगर जिले में रात से लेकर सुबह तक घना कोहरा छाए रहने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। हरिद्वार जिले के लिए भी कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में उद्योग विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को काशीपुर में बनने वाले इलेक्ट्रोनिक पार्क, सितारगंज में बनने वाले प्लास्टिक पार्क, देहरादून-ऋषिकेश में कन्वेंशन सेंटर की स्थापना सहित अन्य परियोजनाओं के लिए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया। साथ ही प्रदेश में रोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जल्द ही नई आई.टी.पॉलिसी लाने के भी निर्देश दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के अंतर्गत हुए करारों की ग्राउंडिंग के लिए और तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि…
देहरादून – अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर उत्तराखण्ड में भी तैयारियां तेज हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिए हैं कि उत्तरायणी पर होने वाले कार्यक्रमों को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की थीम पर आयोजित किए जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड के लोगों में इस समारोह को लेकर विशेष उमंग एवं उत्साह का माहौल है। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि वे 22 जनवरी के दिन दीपोत्सव और कलश यात्रा के साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करें।
नई दिल्ली – सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बृहस्पतिवार को दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश और बिहार की वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति, लोकसभा चुनाव की तैयारियों सहित भर व राजभर जाति को अनुसूचित जनजाति में शामिल किये जाने के लिए प्रस्ताव पर यथा शीघ्र उत्तर प्रदेश सरकार से रिपोर्ट मंगाने पर चर्चा की।उन्होंने बंजारा जाति की सामाजिक समस्याओं व गोंड और खरवार जाति के जातिप्रमाण पत्र प्रदेश के समस्त जनपदों में सरकार द्वारा जाति प्रमाण पत्र जारी कराने पर चर्चा कीl
नई दिल्ली – भारत के नजरिए से देखें तो यहां पिछले 20 दिनों से रोजाना औसतन 500 लोगों में संक्रमण की पुष्टि की जा रही है।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 760 नए लोगों में संक्रमण की पुष्टि की गई है। JN.1 वैरिएंट अब तक देश के करीब 11 राज्यों में फैल चुका है, इससे संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 511 हो गई है। देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 4423 है।स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, संक्रमण का जोखिम लगातार बढ़ रहा है, जिसको लेकर सभी लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। बढ़ते मामलों…
नई दिल्ली – भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर नेपाल के दो दिवसीय दौरे के लिए आज काठमांडू पहुंचे हैं। वह नेपाल के विदेश मंत्री एनपी सऊद के साथ भारत-नेपाल संयुक्त आयोग की सातवीं बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे।। इस दौरान वह दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय साझेदारी की समीक्षा करेंगे।नेपाल के विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, दोनों नेता नेपाल-भारत संयुक्त आयोग में अपने-अपने प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अमृत बहादुर राय ने बताया कि इस बैठक के दौरान ऊर्जा, व्यापार, बुनियादी ढांचे का विकास, बढ़ते व्यापार घाटे पर नेपाल की चिंता समेत कई…
मुंबई – फिल्म ‘सलार पार्ट वन सीजफायर’ के बाद बाहुबली अभिनेता प्रभास अपनी आने वाली फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। जब से निर्माताओं ने इस फिल्म की पहली झलक साझा की है, तभी से इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। इस फिल्म में अभिनेता प्रभास का किरदार भगवान विष्णु के दसवें अवतार कल्कि से प्रेरित बताया जा रहा है। इस फिल्म में कल्कि अवतार के बाद वह एक और आने वाली फिल्म में भगवान शिव की भूमिका में नजर आएंगे। अभिनेता प्रभास की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ 12 जनवरी…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में ऊर्जा विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को राज्य में ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से कार्य करने एवं परियोजनाओं को तय समयावधि के अंदर पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को हाइड्रो और सोलर ऊर्जा में उत्पादन को बढ़ाने एवं लखवाड़ व किशाऊ बहुउदद्शीय परियोजनाओं पर तेजी से कार्य करने हेतु निर्देशित किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी डबल इंजन सरकार उत्तराखण्ड को ऊर्जा प्रदेश बनाते हुए राजस्व वृद्धि की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।
