Author: Onnu

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून में भाजपा उत्तराखण्ड की लोकसभा योजना बैठक में सम्मिलित हुए। इस दौरान आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत संगठन की रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मीकान्त बाजपेयी, राष्ट्रीय महामंत्री एवं भाजपा उत्तराखण्ड के प्रभारी दुष्यन्त कुमार गौतम, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार दीपक चंद्र बड़थ्वाल के निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।

Read More

देहरादून  – केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हरिद्वार में पतंजलि गुरूकुलम् एवं आचार्यकुलम् शिलान्यास’ समारोह में पहुंचे। उन्होंने पतंजलि गुरुकुलम् की आधारशिला रखी। इसके बाद उन्होंने संबोधन में कहा कि हमारे देश में जो सिख धर्म है, वह शिष्य शब्द से ही निर्मित है। भारत में कई सारे ऐसे धर्म और संप्रदाय हैं, जो गुरुवाणी के आधार पर ही कायम है। यदि भारतीय संस्कृति जीवित है और यह सनातन बनी हुई है, तो इसकी जीवंतता को बनाए रखने में इस देश के गुरुओं का सबसे बड़ा योगदान है।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि संस्कृत के संरक्षण और संवर्धन के लिए देश…

Read More

नई दिल्ली – चांद पर उतरने के बाद भारत ने एक और इतिहास रच दिया है। सूर्य मिशन पर निकला भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का आदित्य एल-1 ने अपनी मंजिल लैग्रेंज प्वाइंट-1 (एल1) पर पहुंच कर एक कीर्तिमान हासिल किया है। इसी के साथ  आदित्य-एल 1 अंतिम कक्षा में स्थापित हो गया। यहां आदित्य दो वर्षों तक सूर्य का अध्ययन करेगा और महत्वपूर्ण आंकड़े जुटाएगा। इसरो की इस सफलता पर पीएम मोदी ने भी खुशी जाहिर की इसरो की इस सफलता पर पीएम मोदी ने भी खुशी जाहिर की है। उन्होंने ट्वीट कर इसरो की सराहना करते हुए लिखा…

Read More

देहरादून : सूबे में चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत विशेषज्ञ चिकित्सकों की भारी कमी को देखते हुये, सरकार ने उनकी सेवानिवृत्ति की अधिवर्षता आयु 60 वर्ष से बढ़ाकर 65 वर्ष करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों का पृथक कैडर भी बनेगा। जिसका प्रस्ताव शीघ्र कैबिनेट में लाया जायेगा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में सचिवालय में स्वास्थ्य विभाग की उच्चस्तरीय बैठक हुई। जिसमें विभाग के अंतर्गत प्रदेशभर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को दूर करने के लिये उनका पृथक कैडर बनाये जाने, वेतन वृद्धि एवं सेवानिवृत्ति की आयु 60 वर्ष से बढ़ाकर 65 वर्ष किये…

Read More

देहरादून – अयोध्या में बनाए जा रहे भगवान राम के भव्य मंदिर के पास ही उत्तराखण्ड सरकार राज्य अतिथि गृह का निर्माण करेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विशेष प्रयासों के फलस्वरूप उत्तर प्रदेश सरकार ने अयोध्या में राज्य अतिथि गृह के लिए भूमि आवंटित कर दी है। अयोध्या में उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद की ओर से कुल 4700.23 वर्ग मीटर भूमि उत्तराखंड के राज्य अतिथि गृह के लिए आवंटित की गई है, जहां उत्तराखण्ड सरकार द्वारा अतिथि गृह का निर्माण करेगी। अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को नवनिर्मित मंदिर में राम लला के मूर्त रूप का प्राण…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज “देवभूमि” उत्तराखण्ड आगमन पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।इस अवसर पर मध्यप्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का भी मुख्यमंत्री धामी ने देवभूमि आगमन पर स्वागत किया।

Read More

कोटा – राजस्थान में शुक्रवार को एक बड़ा रेल हादसा होने से बच गया। कोटा रेलवे जंक्शन के पास शुक्रवार देर रात जोधपुर-भोपाल पैसेंजर ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। घटना से यात्रियों में हड़कंप मच गया और कई यात्री डिब्बे से कूद गए। रिपोर्ट के मुताबिक, घटना के समय तेज आवाज सुनाई दी, जिससे यात्री सहम गए। सूचना मिलने पर रेलवे अधिकारी और बचाव टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं हैl पैसेंजर ट्रेन शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे जोधपुर से भोपाल के लिए रवाना हुई थी। कोटा…

Read More

देहरादून – आज शुक्रवार को सीएम धामी ने सचिवालय में परिवहन विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को अयोध्या धाम के लिए देहरादून, हल्द्वानी और हरिद्वार से बस सेवा शुरू करने के निर्देश दिए हैं।सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश में आने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सके इसके लिए अधिकारियों को बस स्टेशनों को स्वच्छ और आधुनिक सुख-सुविधाओं से लैस करने के साथ ही दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में क्रैश बैरियर और वाहनों की फिटनेस टेस्टिंग का विशेष ध्यान दे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अधिकारियों द्वारा वाहन चालकों के बेहतर प्रशिक्षण और मेडिकल की समुचित व्यवस्था…

Read More

नई दिल्ली – विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने नेपाल के काठमांडू में पशुपतिनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। नेपाल के दौरे पर गए विदेश मंत्री ने ट्वीट किया कि आज सुबह पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन करने का सौभाग्य मिला। दोनों देशों के लोगों की भलाई और भारत-नेपाल संबंधों के लिए प्रार्थना की।

Read More