देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि”सभी प्रदेशवासियों को नववर्ष 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं। आज उत्तराखण्ड प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है तथा उनके विजन के अनुरूप ही हर क्षेत्र में कार्य कर रहा है।”
Author: Onnu
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज झाझरा, देहरादून स्थित श्री सिद्ध हनुमान मंदिर, श्री बालाजी धाम में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-शांति और कल्याण की कामना की ।
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रेमनगर, सुद्धोवाला में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 108वां संस्करण सुना। इस अवसर पर उन्होंने लेखक हरि सिंह बिष्ट द्वारा लिखी गई पुस्तक “मन की बात-सकारात्मक संवाद से सशक्त भारत” का विमोचन भी किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री ने हमेशा देशवासियों को जोड़ने और समाज में बेहतर कार्य करने के लिए लोगों को प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से उन्होंने समाज…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो दिवसीय मथुरा भ्रमण के दौरान शनिवार को मथुरा के प्राचीन मंदिर बगलामुखी पीतांबरा मंदिर के दर्शन कर पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री ने मां बगलामुखी से प्रदेश और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की है।
जकार्ता। इंडोनेशिया के पश्चिमी प्रांत आचे में शनिवार को 6.3 तीव्रता का भूकंप आया। देश की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी ने यह जानकारी दी। शिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, एजेंसी ने पहले समुद्र के अंदर 6.5 की तीव्रता वाले भूकंप की चेतावनी जारी की थी। भूकंप दोपहर 12:19 बजे आया। इसका केंद्र आचे जया रीजेंसी की राजधानी कैलांग शहर से 372 किमी दक्षिण पश्चिम में और 12 किमी की गहराई में स्थित है। एजेंसी ने कहा कि भूकंप के झटकों से सुनामी आने की संभावना नहीं है।
अहमदाबाद – केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह स्वामीनारायण गुरुकुल विश्वविद्या प्रतिष्ठानम द्वारा आयोजित पूज्य पुराणी स्वामी स्मृति महोत्सव में शामिल हुए। इस महोत्सव को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि स्वामी नारायण संप्रदाय के गुरुकुल के बिना गुजरात का सर्व शिक्षा अभियान अधूरा रह जाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘हम सभी भाजपा कार्यकर्ता 1950 से ही भारत की दिशा को बदलने की कोशिश कर रहे थे। हमारे कई पीढ़ियों ने कोशिश की, लेकिन वह दिन तब आया जब गुजरात का मुख्यमंत्री देश का प्रधानमंत्री बना। इसके बाद से ही सभी भारत को सम्मान…
अयोध्या – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंचे हैं। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। पीएम मोदी इस दौरान अयोध्या को करोड़ों रुपए की सौगात देंगे। पीएम मोदी के दौरे को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामनगरी को आज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे समेत 16 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे। पीएम रेलवे स्टेशन पर नए भवन का लोकार्पण करने के साथ छह वंदे भारत और दो अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। यहां से 15…
नई दिल्ली – पर्वतीय क्षेत्रों से आ रही बर्फीली हवा ने दिल्ली-एनसीआर में ठंड बढ़ा दी है। अनुमान है कि तीन दिन तक स्थिति और खराब रहेगी। मौसम विभाग ने तीन दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। अनुमान है कि इस दौरान दिन का पारा गिरकर 18 डिग्री तक पहुंच सकता है। नए साल के आगमन तक तापमान में ज्यादा सुधार की उम्मीद नहीं है। विभाग ने पूरे सप्ताह घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है। शुक्रवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया l
देहरादून – आज अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में मानवाधिकार संरक्षण के दृष्टिगत गृह विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि कारागारों की मांग पर कैदियों को मेडिकल सुविधा आदि पहुंचाने के लिए सुरक्षा कर्मियों की आपूर्ति को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने पुलिस विभाग को राज्य में शीघ्र एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के गठन हेतु गढ़वाल और कुमाऊँ मण्डल में एक-एक ड्रग्स इंस्पेक्टर तथा 35 अन्य कार्मिकों के स्पष्ट प्रस्ताव को गृह विभाग को भेजने के निर्देश दिए। एसीएस ने उत्तराखण्ड में सार्वजनिक प्रतिष्ठानों, बैंकों, हेलीपैड, हेलीपोर्ट, औद्योगिक स्थानों की सुरक्षा के लिए गठित की जाने वाली…
चमोली : उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा दिनांक 31 दिसंबर को स्नातक स्तरीय विभिन्न पदों के लिए परीक्षा होगी। चमोली में स्नातक स्तरीय परीक्षा के लिए सात परीक्षा केन्द्र बनाए गए है। इन परीक्षा केन्द्रों पर 1688 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होगें। परीक्षा प्रातः 11 से 1:00 बजे तक आयोजित होगी। एग्जाम के दौरान परीक्षा कक्ष एवं कैम्पस में मोबाइल का इस्तेमाल न हो सके इसके लिए सभी कक्षों में जैमर लगाए जाएंगे। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा की तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने शुक्रवार को सभी नोडल अधिकारियों, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं केन्द्र व्यवस्थापकों के…
