देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज आई.पी. एक्सटेंशन, नई दिल्ली में स्थित श्री बदरीनाथ मंदिर में श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान-यज्ञ आयोजन समिति द्वारा आयोजित श्रीराम कथा के 18वें धार्मिक महा-आयोजन में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर श्रीराम कथा के श्रवण का सौभाग्य प्राप्त हुआ।हमारे लिए बड़े गौरव की बात है कि 22 जनवरी को श्री रामलला अपने जन्मस्थान पर विराजमान होंगे। सनातन संस्कृति के ध्वजवाहक आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में असंख्य सनातनियों के संघर्षों के परिणामस्वरूप ही आज श्रीराम मंदिर का निर्माण सम्भव हो पाया।
Author: Onnu
नई दिल्ली – देश में कोरोना के बढ़ते मामले लगातार चिंता बढ़ा रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के कुल 797 नए मामले मिले हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव मामले बढ़कर 4091 हो गए हैं। बीते 24 घंटे में कोरोना से पांच लोगों की मौत हुई है। वहीं देश में कोरोना का नया वैरिएंट जेएन.1 का खतरा भी लगातार बढ़ रहा है।
देहरादून – देहरादून में विकासनगर की शक्ति नहर किनारे यूजेवीएनएल, प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने आज शुक्रवार से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू कर दिया है। सबसे पहले कुंजा में जेसीबी से पक्के निर्माण तोड़े जा रह हैं। मौके पर एसडीएम विनोद कुमार, एसपी देहात कमलेश उपाध्याय, सीओ विकासनगर भाष्कर शाह, कोतवाली प्रभारी विकासनगर सूर्यभूषण सिंह नेगी, विकासनगर कोतवाली, कालसी, सहसपुर, सेलाकुई व संबंधित सभी चौकियों के करीब 100 पुलिसकर्मी और यूजेवीएनल के अधिकारी मौजूद हैं। वहीं, कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ भी जुटी है।
नई दिल्ली – जम्मू-कश्मीर, हिमाचल से लेकर उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब व दिल्ली तक समूचा उत्तर भारत भीषण ठंड और घने कोहरे की चपेट में है। सड़क, रेल व हवाई यातायात व्यवस्था चरमरा गई। 80 से ज्यादा ट्रेनें 4 से 13 घंटे तक की देरी से चल रही हैं, जबकि 271 उड़ानों पर भी असर पड़ा है। करीब डेढ़ दर्जन उड़ानों को रद्द व एक उड़ान को डाइवर्ट करना पड़ा। मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान में गिरावट का संकेत दिया है। पारे में गिरावट के सथा ही पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाएं दिल्ली में भी सिहरन पैदा कर सकती…
नई दिल्ली – मध्य प्रदेश में मंत्री बनने के बाद कैलाश विजयवर्गीय ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। फिर एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत का हवाला देकर राष्ट्रीय जिम्मेदारी से खुद को मुक्त कर लिया। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ फोटो साझा करते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि “आज मैं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मिला। हमारी पार्टी के सिद्धांत ‘एक व्यक्ति एक पद’ के अनुसार मैंने महासचिव पद से उन्हें इस्तीफ़ा सौपा।…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज खटीमा में विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में आए लोगों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनी एवं उनके त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज हमारी सरकार सरलीकरण, समाधान, निस्तारण के मूल मन्त्र को आत्मसात करते हुए जनसेवा के भाव से निरंतर कार्य कर रही है।प्रदेश में भ्रमण के दौरान जनता से लगातार सरकार के कार्यों का फीडबैक भी ले रहा हूं, जनआकांक्षाओं के अनुरुप हम प्रदेशहित में कार्य करने के लिए संकल्पित हैं।
उत्तरकशी – चारधाम शीतकालीन यात्रा शुरू करने की पहल को लेकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरशाली गांव पहुंचे। उन्होंने सुबह मां यमुना व राजराजेश्वरी सिद्ध पीठ की पूजा अर्चना कर शनिदेव महाराज मंदिर की परिक्रमा की। इसके बाद वह गंगोत्री धाम के शीतकालीन प्रवास मुखबा के लिए रवाना हुए। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने स्थानीय लोगों व पुरोहित समाज से भी शीतकालीन चारधाम यात्रा में आने के लिए अपने-अपने यजमानों व अन्य को प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा का महत्व व फल ग्रीष्मकाल से अधिक शीतकाल में होता है।इस मौके पर पुरोहित…
चेन्नई – तमिलनाडु में देसिया मुरपोक्कू द्रविड़ कड़गम (डीएमडीके) नेता विजयकांत का निधन हो गया है। वे हाल ही में कोरोना की चपेट में आ गए थे। अभिनेता और राजनेता की कोरोना की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। पार्टी ने बयान जारी कर बताया था कि सांस लेने में तकलीफ के कारण विजयकांत को वेंटिलेटर पर रखा गया था।
देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार आर.पी नैनवाल के आकस्मिक निधन पर दुःख व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।
जम्मू – देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को जम्मू दौरे पर पहुंचे हैं। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा व सेना के उच्च अधिकारियों ने जम्मू एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। रक्षा मंत्री के साथ सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे भी जम्मू आए हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जमीनी हकीकत की जानकारी लेने के लिए पहुंचे। यहां से वह राजोरी के लिए रवाना हुए। रक्षा मंत्री ने राजोरी में सैनिकों को संबोधित कर उनका मनोबल बढ़ाया। उन्होंने पुंछ हमले में बलिदान हुए चार जवानों को श्रद्धांजलि दी और घायलों के शीघ्र ठीक होने की कामना की। राजोरी में सैनिकों को संबोधित करते…
