देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न, स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व.अटल बिहारी वाजपेयी कुशल प्रशासक, राजनीतिज्ञ एवं लोकप्रिय जन नेता के साथ महान वक्ता थे, जिन्हें समाज के सभी वर्गों के लोग सम्मान देते थे। स्व. वाजपेयी के लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि था। स्व.अटल बिहारी वाजपेयी उत्तराखण्ड राज्य के प्रणेता रहे हैं, उन्होंने न केवल उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण किया बल्कि राज्य विकास के लिए आधार भी तैयार किए। स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के…
Author: Onnu
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचकर जम्मू कश्मीर में माँ भारती की सेवा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले कोटद्वार निवासी राइफलमैन गौतम कुमार और चमोली के वीरेन्द्र सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले हमारे इन शहीदों को देश हमेशा याद रखेगा। राज्य सरकार हर पल सैनिक परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने शहीद गौतम कुमार और वीरेन्द्र सिंह के परिजनों से बात कर ढांढस बंधाया।मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति और दुःख की इस घड़ी में…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में सांसद सुखवीर सिंह बादल, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी, पूर्व सांसद प्रेम सिंह चन्दुमाजरा और पूर्व राज्यसभा सदस्य बलविंदर सिंह ने शिष्टाचार भेंट की।
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
देहरादून : जिलाधिकारी सोनिका ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में सीएम हेल्पलाईन की समीक्षा बैठक करते हुए सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाईन पर प्राप्त शिकायत का समयबद्ध निस्तारण करें तथा शिकायतकर्ताओं से संवाद करते हुए शिकायत निस्तारण के सम्बन्ध में उनकी राय भी जान लें। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो शिकायत लम्बित हैं ऐसी शिकायत की प्रकृति को भलीभांति समझते हुए उनके लम्बित रहने के कारण सहित आख्या प्रस्तुत करें। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जिन विभागों की शिकायतें जांच आदि प्रकरणों से सम्बन्धित नहीं है उनका त्वरित निस्तारण करें तथा जिन शिकायतों पर…
देहरादून – उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शनिवार को गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय, हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम ‘‘वेद विज्ञान एवं संस्कृति महाकुंभ’’ का शुभारंभ किया। महर्षि दयानंद सरस्वती जी की 200वीं जयंती तथा स्वामी श्रद्धानंद के बलिदान दिवस के अवसर पर आयोजित इस महाकुंभ में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी प्रतिभाग किया। उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारतीय संस्कृति और राष्ट्रवाद के प्रणेता इन मनीषियों की पावन स्मृति में आयोजित यह महाकुंभ, उनके महान जीवन के प्रति हमारी विनम्र श्रद्धांजलि है। इस महाकुंभ के माध्यम से वेद विज्ञान को सशक्त करने का महत्वपूर्ण कदम…
जम्मू – पुंछ जिले के देहरा गली में सैन्य वाहन पर आतंकी हमले के तीसरे दिन भी सुरक्षा बलों का आतंकियों के खिलाफ तलाशी अभियान जारी है। सेना के जवान घने जंगलों के चलते धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं। वहीं, पुंछ और राजौरी जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद की गई है।जिसके चलते सुरक्षाबल लगातार क्षेत्र के जंगलों को खंगाल रहे हैं।
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में राज्य स्तरीय NCORD की बैठक में नशीले पदार्थों पर प्रभावी रोकथाम के लिए संबंधित अधिकारियों को कार्ययोजना बनाने के साथ ही संयुक्त टीम बनाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दौरान ‘नशा मुक्त शहर-नशा मुक्त गांव’ अभियान के अन्तर्गत चिन्हित 85 गांव/वार्ड के ग्राम प्रधानों और वार्ड मेम्बर को वर्चुअल माध्यम से “जिंदगी को हां, नशे को ना” की शपथ भी दिलाई।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमने 2025 तक उत्तराखण्ड को ड्रग्स फ्री राज्य बनाने का लक्ष्य रखा है, जिसके लिए सभी विभाग आपसी…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज चंपावतवासियों की सुविधा के दृष्टिगत टनकपुर-देहरादून यात्रा रूट पर उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 42 सीटर वोल्वो बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जगपुड़ा पुल से टनकपुर तक करीब आठ किमी वाल्वो बस में सफर भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। इस बस सेवा के शुरू होने से अब टनकपुर और नेपाल सीमा पर रहने वाले लोग देहरादून तक सुगम यातायात का आनंद उठा सकेंगे।
मुंबई – आज मशहूर कवि और चित्रकार इमरोज का 97 साल की उम्र में अपने मुंबई के घर में निधन हो गया है। वे कुछ समय से उम्र संबंधी परेशानियों से गुजर रहे थे। इमरोज का मूल नाम इंद्रजीत सिंह था।इमरोज का जन्म साल 1926 में लाहौर से 100 किलोमीटर दूर एक गांव में हुआ था। इमरोज ने जगजीत सिंह की ‘बिरहा दा सुल्तान’ और बीबी नूरन की ‘कुली रह विच’ सहित कई प्रसिद्ध एलपी के कवर डिजाइन किए थे। इमरोज अमृता प्रीतम के साथ अपने रिश्ते के बाद काफी लोकप्रिय हो गए थे। इमरोज की मुलाकात अमृता से एक…
