Author: Onnu

नई दिल्ली  – कोरोना के नए वैरिएंट JN.1 से लोगों में डर पैदा कर दिया है। इस बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बुधवार को कोरोना के बढ़ते केसों और सांस लेने संबंधी बीमार लोगों की बढ़ती संख्या को देखते हुए राज्यों के साथ एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों, अधिकारी समेत कई लोग शामिल हुए। इस दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं और तैयारियों के साथ ही संक्रमण की रोकथाम के उपायों पर चर्चा की गई। बता दें, आईसीएमआर के निदेशक डॉ. राजीव बहल, नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल…

Read More

नई दिल्ली – भारत में एक बार फिर कोरोनावायरस के नए मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में केरल में 292 कोविड-19 के नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिसमें तीन की मौत हो गई है। देशभर में आज सुबह कुल 341 कोरोनावलायरस के नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिसमें 292 मामले केरल से हैं। इसी के साथ केरल में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 2041 हो गया है। तीन मौत के साथ केरल में कोरोनावायरस के कारण होने वाले मौतों के आंकड़ों की संख्या अब बढ़कर 72,056…

Read More

नई दिल्ली – तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद द्वारा राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ की नकल किए जाने के मामले में सियासत गरमा गई है। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने इस घटना की निंदा की है। वहीं, बुधवार को उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि इस घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें फोन किया। उपराष्ट्रपति ने बताया कि पीएम ने इस घटना पर दुख जताया और कहा कि वह ऐसे अपमान 20 वर्षों से भी ज्यादा से झेलते आ रहे हैं। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने ट्वीट किया –  ”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का टेलीफोन आया। उन्होंने कुछ सांसदों की…

Read More

बेगूसराय – बेगूसराय में दारोगा की शराब तस्करों ने हत्या कर दी। शराब तस्करों ने भागने के दौरान कार से दारोगा खामस चौधरी को कुचल दिया। इसमें उनकी मौत हो गई जबकि एक होमगार्ड जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इधर, सूचना मिलते ही बेगूसराय एसपी मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। पुलिस शराब तस्करों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चला रही है। बेगूसराय एसपी ने शराब तस्करों को जल्द से जल्द पकड़ने का निर्देश दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मंगलवार रात नावकोठी थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना…

Read More

देहरादून। प्रदेश सरकार कोविड-19 के नए वेरिएंट जेएन-1 को लेकर सतर्क हो गयी है। प्रदेश भर में कोरोना के इस नए वेरिएंट को लेकर एडवाइजरी जारी की गयी है। स्वास्थ्य सचिव आर. राजेश कुमार ने कुछ राज्यों में जेएन.1 वेरिएंट के रोगियों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में प्रदेश के सभी जिलों और अस्पतालों के लिए एडवाइजरी जारी की गयी है कि कोरोना की रोकथाम के लिए हरसंभव प्रयास किये जाएं। स्वास्थ्य सचिव डा. आर. राजेश कुमार ने सभी जिलाधिकारियों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश जारी किये हैं कि अस्पतालों में कोविड से बचाव के लिए जारी गाइडलाइन…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि इस प्रतियोगिता में क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ियों को सीधे राष्ट्रीय खेलों में एंट्री दी जाएगी।प्रतियोगिता में पहले दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को खेल किट दिए जाएंगे।मुख्यमंत्री ने कहा, हरिद्वार फ्लाईओवर के नीचे खाली पड़ी जगह का इस्तेमाल बैडमिंटन, जिम आदि खेल गतिविधियों के उपयोग के लिए किया जाएगा।सीएम धामी ने कहा कि खेल महाकुंभ में महिला एथलीटों की भागीदारी सराहनीय है। इस खास मौके पर सीएम धामी ने बच्चों के साथ…

Read More

देहरादून – प्रदेश सरकार नए साल में फिल्म नीति में संशोधन करने जा रही है। इस फिल्म नीति में प्रदेश की ब्रांडिंग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अब यदि किसी फिल्म, धारावाहिक और वेब सीरीज की कहानी में उत्तराखण्ड का जिक्र होता है और उसकी शूटिंग यहाँ होती है तो इसमें अतिरिक्त छूट दी जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन के अनुरूप फिल्म नीति में प्रदेश की ब्रांडिंग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पहले फिल्म की शूटिंग तो उत्तराखण्ड में होती थी, लेकिन कहानी में इसे हिमाचल या जम्मू दिखाया जाता था, जिस कारण खूबसूरत…

Read More

नई दिल्ली  – संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा से सांसदों के निलंबन के बाद भाजपा के संसदीय दल की मंगलवार को बैठक हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों को संबोधित भी किया। उन्होंने संसद की सुरक्षा में सेंध की घटना पर विपक्षी पार्टियों को घेरते हुए कहा, “कुछ पार्टियां संसद में हुई घुसपैठ का समर्थन कर रही थीं। यह सेंध लगने जितनी ही खतरनाक बात है।” पीएम ने कहा कि जो भी लोग लोकतंत्र पर भरोसा करते हैं, उन्हें इस सुरक्षा में सेंध की साझा तौर पर आलोचना करनी चाहिए थी। पीएम ने कहा कि I.N.D.I.A ब्लॉक…

Read More

नई दिल्ली – तमिलनाडु के दक्षिणी जिले इन दिनों बाढ़ जैसे हालात से जूझ रहे हैं। दरअसल इन जिलों में पिछले तीन दिनों से भारी बारिश हो रही है। इससे कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तमिलनाडु में बारिश और बाढ़ के चलते पैदा हुए हालातों में तीन लोगों की मौत हो गई है। आज भी भारी बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने कहा है कि मंगलवार को भी तमिलनाडु के कई जिलों में हल्की से भारी बारिश हो सकती है। चेन्नई के मौसम विभाग ने बताया है कि अगले तीन घंटों में तमिलनाडु के कराईकल…

Read More

नई दिल्ली  – चीन के गांसु प्रांत में सोमवार देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई है। चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र (सीईएनसी) के अनुसार, सोमवार रात तकरीबन 12 बजे पश्चिमी चीन के गांसु प्रांत में भूकंप के झटके महसूस किए गए। समाचार एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, चीन के गांसु प्रांत में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 111 हो गई है। वहीं, 200 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। भूकंप की तीव्रता इतनी तेज रही कि कई इमारतें ध्वस्त होने की खबर सामने आई है।…

Read More