देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि माँ भारती के वीर सपूत, काकोरी ट्रेन एक्शन के नायक पं. राम प्रसाद बिस्मिल , अशफ़ाक़ उल्ला ख़ां , ठाकुर रोशन सिंह के बलिदान दिवस पर शत्-शत् नमन। देश की स्वतंत्रता हेतु आप सभी द्वारा दिया गया बलिदान हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत है।
Author: Onnu
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर सोमवार को हिमालयन सांस्कृतिक केन्द्र, गढ़ी कैंट, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने अल्पसंख्यक आयोग की पुस्तिका का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री ने अल्पसंख्यक समुदाय के सभी लोगों को विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन भारतवर्ष की एकता और अखंडता के संरक्षण व संवर्धन हेतु हमारे मौलिक कर्तव्यों को याद करने का दिन है। भारत की एकता और अखंडता का मूल भी हमारी यही सांस्कृतिक विभिन्नताओं में पाए जाने वाली एकरूपता है। अनेकता में एकता…
नई दिल्ली – कर्नाटक के बेलगावी में एक आदिवासी महिला को निर्वस्त्र कर उसे खंभे से बांधकर पीटने के मामले में पांच नेत्रियों वाली फैक्ट फाइंडिंग कमेटी ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को अपनी रिपोर्ट सौंपी है। इस रिपोर्ट के आधार पर भाजपा अध्यक्ष ने सिद्धारमैया सरकार को घेरा है और उनसे महिलाओं की सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार की आलोचना की है।
देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर उच्च स्तरीय बैठक के दौरान वर्ष 2025 तक “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” के लक्ष्य को पूर्ण करने के उद्देश्य से स्कूल एवं कॉलेजों के विद्यार्थियों को इस अभियान से तेजी के साथ जोड़ने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षण संस्थानों में नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विद्यार्थियों को जागरुक करने के साथ ही अभिभावकों को भी इस अभियान से जोड़ा जाएगा।उत्तराखण्ड को गुड गवर्नेंस मॉडल राज्य के रुप मे स्थापित करने के लिए अधिकारियों को पूरी पारदर्शिता के साथ लाभार्थियों को सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करने के…
वाराणसी – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के उमराहा में नवनिर्मित स्वर्वेद महामंदिर का उद्घाटन किया। इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। स्वर्वेद महामंदिर के उद्घाटन के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि हमारी संस्कृति को निशाना बनाया गया। देश अपनी विरासत पर गर्व करना भूल गया था। अब समय का चक्र बदल गया है। देश अब गुलामी की सोच से मुक्त हो रहा है। गुलामी के कालखंड में अत्याचार हुआ। देश आधुनिकता में भी तेजी से बढ़ रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि योग और खेल को जीवन का हिस्सा बनाएं।…
नई दिल्ली – नए सबवैरिएंट जेएन.1 को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सदस्य देशों को आगाह किया है। डब्लूएचओ ने कहा है कि वायरस अपना स्वरूप बदल रहे हैं। ऐसे में सभी सदस्य देश अपने यहां मजबूत सर्विलांस रखें ताकि बीमारियों के प्रसार को रोका जा सके। डब्लूएचओ ने कोविड19 पर संगठन की टेक्निकल लीड मारिया वान केरखोव का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया है। इस वीडियो में सांस संबंधी बीमारियों के फैलने की वजह बताई है और इन्हें रोकने के लिए क्या सावधानी रखने की जरूरत है, उसकी भी जानकारी दी है। मारिया वान केरखोव ने…
वाराणसी – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी काशी दौरे के दूसरे दिन आज प्रदेश की जनता को 19, 150 करोड़ की 37 परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसी के साथ पीएम मिशन-2024 का शंखनाद करते हुए बरकी में जनसभा को संबोधित करेंगे।पीएम अपने संसदीय क्षेत्र के ग्रामीण इलाके सेवापुरी में विकसित भारत संकल्प यात्रा में भाग लेंगे। काशी सांसद खेल प्रतियोगिता 2023 के प्रतिभागियों के कुछ लाइव खेल कार्यक्रमों को देखने के बाद, वह कार्यक्रम के विजेताओं के साथ बातचीत भी करेंगे। कार्यक्रम के दौरान वह विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से भी बातचीत करेंगे। सुबह करीब 10:45 बजे प्रधानमंत्री स्वर्वेद महामंदिर जाएंगे।…
देहरादून – उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने आज देहरादून में प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अनुपम खेर से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें उत्तराखण्ड की फिल्म नीति की जानकारी दी। अनुपम खेर अपनी एक नई फिल्म की लोकेशन के लिए आजकल उत्तराखण्ड के विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर रहे हैं। बंशीधर तिवारी ने बताया कि उत्तराखण्ड की प्रस्तावित फिल्म नीति में नई फिल्म लोकेशनों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष प्रावधान किया गया है।उन्होंने बताया कि राज्य में फिल्म निर्माण को लेकर एक 360 डिग्री इकोसिस्टम का निर्माण किया जा रहा है जिसमें…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित ‘आदर अभिनन्दन, आभार मिशन सिलक्यारा’’ कार्यक्रम में श्रमिक संगठनों द्वारा आभार व्यक्त किया गया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तरकाशी के सिलक्यारा सुरंग से 41 श्रमिकों को सकुशल निकालने के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार की सभी एजेंसियों द्वारा सराहनीय कार्य किया गया। इस मुश्किल घड़ी में श्रमिकों ने जो धैर्य रखा वो हम सभी को हमेशा प्रेरित करने का काम करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और श्रमिकों की हिम्मत से ही यह रेस्क्यू ऑपरेशन सफल हुआ। इस…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देहरादून में सैन्यभूमि के वीर सपूत शहीद स्क्वाड्रन लीडर अभिमन्यु राय के आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया।ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।विनम्र श्रद्धांजलि !
