मुंबई – इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म सलार शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। फिल्म 2023 क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। इनका जलवा अब भी बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है।प्रभास की फिल्म सलार बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। सलार ने 400 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी यह मास एंटरटेनर फिल्म साउथ के साथ हिंदी दर्शकों के दिलों को जीतने में भी कामयाब रही है। दर्शकों को इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं, जो उनकी उम्मीदों पर खरी उतरी है। पहले हफ्ते में फिल्म ने सभी भाषाओं को मिलाकर 308 करोड़ का कलेक्शन किया था।वहीं, दूसरे हफ्ते में भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मजूबत पकड़ दिखाते हुए 70.1 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। अब प्रभास की सलार तीसरे हफ्ते में भी जबर्दस्त प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने 21वें दिन 1.75 करोड़ का कारोबार किया। इसी के साथ ही फिल्म ने 401.60 करोड़ रुपये की कुल कमाई कर ली है।
ताज़ा ख़बर
- पत्रकारिता जगत ने खोया अपना जिंदादिल साथी, हरीश तिवारी नहीं रहे
- उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा बदलाव: तीरथ सिंह रावत को भाजपा की राष्ट्रीय टीम में अहम जिम्मेदारी
- राष्ट्रपति सम्मान से पौड़ी के अशोक सजवाण ने बढ़ाया वीरभूमि का गौरव
- मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी.पुरुषोत्तम ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचकर लिया जायजा
- सीएम धामी ने पत्नी संग किया कन्या पूजन
- प्रशांत वर्मा की फिल्म ‘जय हनुमान’ का पहला पोस्टर हुआ रिलीज
- रामनवमी पर अयोध्या में रामलला का दिव्य अभिषेक
- उत्तराखंड दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,मुख्य सचिव ने परखी तैयारियां
- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की एक और बड़ी सफलता, रॉकेट इंजनों के लिए हल्का नोजल किया तैयार
- पतंजलि आयुर्वेद को भ्रामक विज्ञापन मामले में सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने के लिए एक सप्ताह का समय मिला
- झेलम नदी में नाव डूबी, चार की मौत, दस छात्रों समेत कई लापता
- उत्तराखंड में आज से सील हो जाएंगी अंतरराष्ट्रीय सीमाएं, 12 पोलिंग पार्टियां होंगी रवाना

