देहरादून – विजय दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी पार्क स्थित शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने सैन्य परिवारों को सौगात दी। साथ ही सैन्य परिवारों के हाउस टैक्स से जुड़े मसले पर भी अपना रुख स्पष्ट किया। शुक्रवार को शहर भर में विजय दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। विभिन्न संगठनों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान आयोजित सम्मान समारोह में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सैन्य परिवारों को उत्तराखंड रोडवेज में निशुल्क यात्रा की सौगात दी। समारोह में सीएम ने कहा कि सैन्य परिवारों का…
Author: Onnu
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजय दिवस के अवसर पर भारतीय सेना, भूतपूर्व सैनिकों, देश एवं प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्हांेने कहा कि भारत के सैन्य इतिहास में 16 दिसम्बर वीरता व पराक्रम का ऐतिहासिक दिन है। इस दिन भारतीय सैनिकों के साहस व बहादुरी के सामने नतमस्तक होकर पाकिस्तानी सेना के हजारों सैनिकों को आत्मसमर्पण करना पड़ा था।हमारे सैन्य इतिहास की यह सबसे बड़ी विजय थी। मुख्यमंत्री ने कहा उत्तराखण्ड, देवभूमि के साथ ही वीर भूमि भी है। यहां सदैव देशभक्ति व राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना रही है। देश की सीमाओं की रक्षा के…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में उत्तरायणी मेले, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी की जन्म जयंती पर सुशासन दिवस एवं वीर बाल दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तरायणी मेले में प्रदेशभर में भव्य आयोजन किये जाएं। यह मेला संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्द्धन को बढ़ावा देता है। 14 जनवरी को पूरे देश में अलग-अलग रूपों में सूर्य उपासना के पर्व मनाये जाते हैं। उत्तरायणी मेले का उत्तराखण्ड की संस्कृति में विशेष महत्व है। 14 जनवरी को उत्तरायणी उत्सव का मुख्य आयोजन बागेश्वर में किया जायेगा। पर्यटन एवं…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विजय दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को आर्मी हाउस में आयोजित ‘ऐट होम’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस समारोह में भारत के प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत अपने सशस्त्र बलों की वीरता को कभी नहीं भूलेगा, जिसके कारण उसे 16 दिसम्बर 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर जीत मिली थी।पीएम मोदी ने ट्वीट किया, “विजय दिवस की पूर्व संध्या पर आर्मी हाउस में ‘ऐट होम’ स्वागत समारोह में शामिल हुआ। भारत अपने…
देहरादून – पार्किंग की समस्या से जूझ रही तीर्थ नगरी को नूतन वर्ष में भव्य पार्किंग का तोहफा मिल सकता है। केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी ने नगर निगम महापौर अनिता ममगाई को पार्किंग निर्माण में सहयोग का आश्वासन दिया है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त धार्मिक एवं पर्यटन नगरी ऋषिकेश के खस्ताहाल सड़कों को चमकाने में भी केन्द्रीय शहरी मंत्रालय सी एस आर फंड से ऋषिकेश नगर निगम को आर्थिक मदद करेगा। केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री से दिल्ली स्थित उनके कार्यालय में नगर निगम महापौर ने मुलाकात की । महापौर ने जानकारी देते हुए बताया कि केन्द्रीय शहरी…
देहरादून – पीएमएचएस संवर्ग के 61 डॉक्टरों की सेवा समाप्त कर दी गई है। यह पिछले लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे थे। स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए। राज्य सरकार ने प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा (पीएमएचएस) संवर्ग में तैनात 61 चिकित्सा अधिकारियों को बाहर करने का आदेश गुरुवार को जारी कर दिया। ये सभी बिना प्राधिकरण के अनुपस्थित थे। अतिरिक्त सचिव स्वास्थ्य, अमनदीप कौर ने एक अधिसूचना जारी की।
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड में औद्योगिक विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा औद्योगिक नीति में उद्योगपतियों के सुझावों को भी शामिल किया गया है। सरकार का प्रयास है कि राज्य में अधिक से अधिक निवेश हो तथा पूर्व से स्थापित उद्योगों को और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो। गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में एग्रो फूड प्रोसेसिंग कॉन्क्लेव 2022 में कृषि, उद्यान, फूड प्रोसेसिंग से जुड़े देश एवं विदेश के उद्योगपतियों के साथ राज्य में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में लॉजिस्टिक पॉलिसी शुरू की…
अगर आपकी उम्र 50 साल से ज्यादा है, तो हर रात 5 घंटे या उससे कम समय की नींद आपके लिए खतरनाक हो सकती है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक आपको कम से कम दो गंभीर बीमारियों का जोखिम हो सकता है। यह दावा प्लोस मेडिसिन जर्नल में प्रकाशित एक नई रिसर्च में किया गया है।जिन लोगों की नींद को 50 की उम्र में ट्रैक किया गया, उन्हें 5 घंटे या उससे कम सोने पर क्रोनिक बीमारियों का खतरा 30% था। रात में सोने से पहले सारे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस दूर रखें। लाइट से एक्सपोज होने पर नींद खराब होती है।रिसर्च के मुताबिक…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बागेश्वर में मकर संक्रांति पर आयोजित किये जाने वाले उत्तरायणी मेले को भव्य रूप से मनाया जाएगा। इसे राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए हर सम्भव प्रयास किया जाएगा। स्थानीय संस्कृति को प्रमुखता देते हुए प्रवासी उत्तराखण्डियों को उत्तरायणी मेले से जोड़ा जाएगा। मेले को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिले, इसके लिए देश विदेश के पर्यटकों को बागेश्वर के उत्तरायणी मेले के सांस्कृतिक व ऐतिहासिक महत्व के बारे में जानकारी दी जाएगी। बागेश्वर के उत्तरायणी मेले को पर्यटन मानचित्र पर लाया जाएगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि 25 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री व भारत…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज नई दिल्ली में तेलंगाना की माननीय राज्यपाल श्रीमती डॉ तमिलिसाई सुंदरराजन से भेंट की।
