Author: Onnu

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज नई दिल्ली में अरुणाचल प्रदेश एवं मेघालय के माननीय राज्यपाल ब्रिगेडियर (से.नि.) डॉ. बी.डी. मिश्रा से भेंट की।

Read More

देहरादून – नैनीताल हाईकोर्ट ने आज हल्द्वानी में रेलवे की जमीन से अतिक्रमण हटाने के मामले में फैसला सुना दिया है। जिसके बाद रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण कर बनाए गए 4 हजार से भी अधिक घरों का ध्वस्तीकरण किया जाना सुनिश्चित हो गया है।सालों से न्यायालय में विचाराधीन इस अतिक्रमण को लेकर कुछ लोगों द्वारा सुप्रीम कोर्ट में याचिकाएं दायर की गई, लेकिन सुप्रीम कोर्ट द्वारा इन सभी याचिकाओं को नैनीताल हाईकोर्ट रेफर करते हुए अपने स्तर पर इनके निस्तारण के निर्देश दिए गए थे। हाईकोर्ट की बेंच द्वारा इस मामले की सुनवाई बहुत पहले पूरी कर ली गई…

Read More

देहरादून – राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कैबिनेट की बैठक मंगलवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में हुई। बैठक में 20 प्रस्ताव आए। सचिवालय प्रशासन में 90 प्रतिशत पद सीधी भर्ती से भरे जाने का निर्णय लिया गया। उत्तराखंड की नई हाइड्रो पावर पॉलिसी पर कैबिनेट ने मुहर लगा दी। हाइड्रो पॉलिसी के तहत तय किया गया कि जब प्रोजेक्ट की कमीशनिंग हो जाएगी, तब से प्रोजेक्ट की शुरुआत मानी जाएगी।कैबिनेट बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी सचिव शैलेश बगोली ने पत्रकारों को दी। उन्होंने कहा कि सचिवालय प्रशासन में…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मसूरी रोड देहरादून स्थित पेस्टल वीड स्कूल में आयोजित International Conference of Principals & Teachers कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शिक्षकों को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राचीन भारतीय शिक्षा पद्धति का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आत्मनिरीक्षण द्वारा स्वयं को जानने और समझने योग्य बनाना रहा है। विद्यार्थी के लिए आत्म साक्षात्कार अत्यंत आवश्यक है, तभी प्रतिभा का सदुपयोग हो सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है। भारत दुनिया को हर…

Read More

देहरादून – प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, लघु सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, पंचायती राज, जलागम प्रबंधन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने केन्द्रीय नागर विमानन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से शिष्टाचार भेंट करने के साथ-साथ उन्हे उत्तराखण्ड में अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के आवश्यकता के विषय में अवगत कराया। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, लघु सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, पंचायती राज, जलागम प्रबंधन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को राजीव गांधी भवन, नई दिल्ली स्थित केन्द्रीय नागर विमानन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से उनके कार्यालय में पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की। उन्होने उत्तराखण्ड में अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के…

Read More

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अभी से 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। इसी कड़ी में भाजपा ने केंद्र की सत्ता के लिए लगातार तीसरी बार जीत सुनिश्चित करने को लेकर नई रणनीति बनाई है। सत्तारूढ़ पार्टी ने खुद के लिए मुश्किल मानी जाने वाली लोकसभा सीटों का दायरा 144 से बढ़ाकर 160 कर दिया है। जेडीयू के एनडीए से अलग होने के बाद भाजपा बिहार में ज्यादातर लोकसभा सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। इस मिशन में जुटे नेताओं ने सोमवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की और भविष्य…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में बैठक कर सीएम हेल्पलाइन 1905 पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का निर्धारित अवधि में निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह पोर्टल औपचारिक न रहकर जन-समस्याओं के समाधान का कारगर माध्यम बने। उन्होंने प्रत्येक 15 दिन में हेल्पलाइन पर प्राप्त होने वाली शिकायतों की शासन स्तर पर समीक्षा करने के भी निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री प्रति सप्ताह सभी जनपदों के कुछ शिकायतकर्ताओं से भी वार्ता कर शिकायतों के क्रियान्वयन का फीडबैक लेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन 1905 आम जन की सुविधा तथा जरूरतमंद लोगों की…

Read More

देहरादून – नैनीताल हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला लिया है। कोर्ट ने मशीनों से किसी भी तरह के खनन पर रोक लगा दी है। इसके लिए सभी जिलाधिकारियों को आदेश जारी किया है। हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति विपिन सांघी व न्यायमूर्ति आरसी खुल्बे की खंडपीठ ने नदियों में मशीनों से खनन पर रोक लगा दी है। साथ ही सचिव खनन से पूछा है कि वन विकास निगम की वेबसाइट पर प्रति कुंतल रॉयल्टी 31 रूपया और प्राइवेट खनन वालों की वेबसाइट पर 12 रुपया प्रति कुंतल रॉयल्टी कैसे है, 12 जनवरी तक शपथपत्र के माध्यम से कोर्ट को बताएं।…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 में बेहतर प्रदर्शन करने वाले निर्मल नगरों को अटल निर्मल नगर पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने “दून कैंट स्वच्छता चौपाल” का लोगो भी लॉन्च किया। इस अवसर पर प्रदेश के 09 निकायों को अटल निर्मल पुरस्कार एवं राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत 05 निकायों को स्वच्छ गौरव सम्मान प्रदान किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अटल निर्मल नगर पुरस्कार की धनराशि ₹01 करोड़ से बढ़ाकर ₹02 करोड़…

Read More

देहरादून – आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद, अध्यक्ष मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट, सचिव निरंजनी पंचायती अखाड़ा महंत रविंद्र पुरी महाराज एवं निरंजनी पंचायती अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने भेंट की। उन्होंने प्रदेश में धर्मांतरण पर कड़ा कानून बनाये जाने पर संत समाज की ओर से मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस कानून के बनने से पूरे देश में अच्छा संदेश भी गया है।

Read More