देहरादून – राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने राजभवन ऑडिटोरियम में उत्तराखण्ड बाल कल्याण परिषद् द्वारा आयोजित कार्यक्रम ‘‘मिलकर रहना सीखो’’ में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न स्पर्धाओं के विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया।राज्यपाल ने कहा कि बाल कल्याण परिषद् द्वारा यह सराहनीय पहल की गई है कि जिसमें जनपदों के दूर-दराज के बच्चों को एक दूसरे के साथ रहकर कई चीजें सीखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि बच्चे इस शिविर से कुछ अच्छा अवश्य सीखकर जाएंगे। राज्यपाल ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपने अंदर छुपी प्रतिभाओं को अवश्य निखारें। प्रत्येक बच्चे में…
Author: Onnu
देहरादून – प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज से शुरू हुए उत्तराखंड पुलिस सप्ताह में शिरकत की है बता दें कि इसमें पुलिस से जुड़ी तमाम चुनौतियों पर मंथन हुआ जिसे उत्तराखंड पुलिस मंथन का भी नाम दिया गया है ताकि पुलिस विभाग से जुड़ी तमाम सस्म्याओं का समाधान निकल सके। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस सप्ताह को लेकर राज्य पुलिस की पहल की सराहना भी की है साथ ही कहा कि राज्य पुलिस को संसाधनों की कमी ना हो, वक्त वक्त पर वेरिफिकेशन ड्राईव चले, ड्रग फ्री देवभूमि उत्तराखंड बने इन तमाम विषयों पर मंथन हुआ है। इसके…
देहरादून – शीतलहर से जरूरतमंदो के बचाव और सहायता के लिए धन की कमी से व्यवस्थाएं बाधित न होने के स्पष्ट निर्देश सचिव आपदा प्रबन्धन डा0 रंजीत कुमार सिन्हा ने आज सचिवालय में राज्य के सभी जिलाधिकारियों को दिए हैं। सचिव आपदा प्रबन्धन ने राज्य के समस्त जिलाधिकारियों और SDRF, वन विभाग, खाद्य आपूर्ति, चिकित्सा, मौसम विभाग, जल संस्थान, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग और यूपीसीएल के अधिकारियों के साथ प्रदेश में शीतलहर से आमजन और पशुओं के बचाव के लिए तैयारियों की समीक्षा की। सचिव आपदा प्रबन्धन ने जिलाधिकारियों को सभी तहसीलों में अस्थायी रैनबसेरों की व्यवस्था सुनिश्चित करने, रैन…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वास्थ्य विभाग के साथ कोरोना को लेकर बैठक की। इस दौरान उत्तराखंड में कोरोना रोकथाम को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान सीएम ने कहा कि कोविड पर प्रभावी नियंत्रण के लिए राज्य में बूस्टर डोज लगाने के लिए अभियान चलाया जाए। कल शुक्रवार से ही बूस्टर डोज लगाने के लिए कैंप लगाए जाएंगे।कोविड पर प्रभावी नियंत्रण के लिए मुख्यमंत्री ने गुरुवार को सचिवालय में ली बैठक। उन्होंने सभी जनपदों में कंट्रोल रूम सक्रिय किए जाने के लिए कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड के जो भी नये मामले आएंगे, उनकी जीनोम सिक्वेंसिंग भी…
देहरादून – मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने आज सचिवालय में देहरादून शहर की यातायात समस्या के समाधान के लिए सभी सम्बन्धित विभागों के साथ विस्तृत चर्चा की। मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी देहरादून को यातायात की समस्या वाले स्थलों पर मौके पर जाकर क्षेत्रवार विशिष्ट योजना तैयार करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि देहरादून में ट्रैफिक कंजेशन को दूर करने के लिए सभी सम्बन्धित विभाग एक टीम बनाकर ट्रेफिक कंजेशन वाली सड़कों के लिए विशेष प्लान तैयार करें। मुख्य सचिव ने आरटीओ देहरादून द्वारा दिए सुझाव को भी धरातल पर उतारने के…
देहरादून – सरकार द्वारा बद्री-केदार की तर्ज पर जौनसार-बावर के हनोल स्थित महासू देवता मंदिर और अल्मोडा के जागेश्वर मंदिर का मास्टर प्लान बनाने के कैबिनेट के निर्णय का प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने स्वागत किया है। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि कैबिनेट के इस निर्णय से जहां एक ओर लाखों श्रद्धालु में खुशी की लहर है। वहीं इस निर्णय से प्रदेश में पर्यटन को बढावा मिलने के साथ साथ महासू देवता एवं जागेश्वर मंदिर के निकटवर्ती क्षेत्रों का विकास होगा और स्थानीय लोगों को रोजगार भी उपलब्ध…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हरियाणा के गुरूग्राम स्थित एस.जी.टी. विश्वविद्यालय, बुधेरा में “राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 से राष्ट्र निर्माण” विषय पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस विश्वविद्यालय की स्थापना गुरू गोबिंद सिंह जी महाराज के नाम पर की गयी है एवं विश्वविद्यालय ने अपने कार्यों द्वारा इस नाम को चरितार्थ किया है। गुरु गोबिंद सिंह जी महान योद्धा थे एवं शिक्षा के प्रचार-प्रसार को विशेष महत्व दिया करते थे। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और दिशा-निर्देशन में तैयार की गई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में मनुष्य से…
काशी और उज्जैन की तर्ज पर उत्तराखंड के हरिद्वार में भी भव्य कॉरिडोर बनाने की कवायद शुरू की गई है। हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण द्वारा बोर्ड बैठक कर इसका प्रस्ताव भी पास हो गया है। साधु संतो ने सरकार और प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया और उम्मीद जताई की काशी और उज्जैन की तरह हरिद्वार में बनने जा रहा कॉरिडोर भव्य और दिव्य होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में हरिद्वार में कॉरिडोर निर्माण की पहल शुरू की है। एचआरडीए की बोर्ड बैठक में इसका प्रस्ताव पास हो गया है। हरिद्वार जिलाधिकारी विनय शंकर के मुताबिक कॉरिडोर…
देहरादून -उत्तराखंड की धामी सरकार ने राज्य आंदोलनकारी और वरिष्ठ पत्रकार योगेश भट्ट को सूचना आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी है। आज बुधवार को राज्यपाल ने राजभवन में उन्हें पद की शपथ दिलाई। प्रभारी सचिव सुरेंद्र नारायण पांडेय की ओर से आदेश जारी किए गए थे।।सीएम की अध्यक्षता में बनी चयन समिति ने शासन को प्राप्त आवेदनों पर उनका चयन किया है। समिति में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और कैबिनेट मंत्री चंदनराम दास शामिल हैं। उनका कार्यकाल पद ग्रहण करने के दिन से अगले तीन साल तक रहेगा। योगेश की नियुक्ति पर तमाम पत्रकारों और राज्य आंदोलनकारी संगठनों से उन्हें बधाई…
देहरादून – आज शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने राजकीय बालिका इण्टर कालेज, हल्द्वानी में कुमाऊँ मण्डल के अपर निदेशक माध्यमिक, प्रारम्भिक के साथ ही समस्त शिक्षाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। महानिदेशक शिक्षा तिवारी ने कुमाऊँ मण्डल में एनएएस (नेशनल एचीवमेंट सर्वे) के लिए स्कूलों मे अतिरिक्त क्लासें चलाई जाने के निर्देश दिए एवं कक्षा 3-8 तक विज्ञान विषय को अंग्रेजी में करने से आ रही परेशानियों को देखते हुये विस्तृत समीक्षा की। महानिदेशक तिवारी ने शिक्षाधिकारियों को कहा कि सभी अध्यापकों को बच्चों की अतिरिक्त क्लासें लगाने हेतु प्रेरित करेें, इसके लिए टीचरों को अतिरिक्त प्रोत्साहन भी दिया जाएगा।…
