देहरादून – भाजपा ने कहा है कि जनता ने कांग्रेस को उसकी तुष्टिकरण नीति की सजा दी है, जबकि भाजपा ने विकास के मुद्दे पर जनता का विश्वास दोबारा जीता है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि रावत कभी इनाम की नौटंकी करते रहे है कभी भाजपा पर दोषारोपण। जबकि हकीकत यह है कि अल्पसंख्यक समाज में हमेशा मुख्यधारा से जुड़ने चाह रही है लेकिन उन्हें वोट बैंक की तरह इस्तेमाल करने के लिए कांग्रेसी नेता मुस्लिम यूनिवर्सिटी जैसे विभाजनकारी मुद्दों का लालच देते…
Author: Onnu
विदेशी निवेशकों की उत्तर प्रदेश पहली पसंद बन रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने योगी सरकार के मंत्रियों को विदेश दौरे में मिली सफलता को लेकर अहम बैठक की।इस बैठक में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के समेत कई मंत्री शामिल रहे। इस बैठक में सीएम योगी ने विभिन्न देशों से जुड़े अपने अनुभव साझा करते हुए निवेश प्रस्तावों की जानकारी दी। सीएम योगी ने बताया कि 16 देशों के 21 शहरों में हुए रोड शो और बिजनेस मीट का कुल जमा परिणाम 7.12 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव के रूप में सामने आया है। उन्होंने कहा कि…
जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने संयुक्त ऑपरेशन में केंद्र शासित प्रदेश के बांदीपोरा जिले से दो आतंकियों को पकड़ा है। दोनों आतंकी आतंकवादी संगठन लश्कर – ए- तैयबा से जुड़े हैं। पुलिस ने दोनों के पास से हथियार और गोला – बारूद भी जब्त किया है। जम्मू कश्मीर पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तर आतंकियों के नाम अमीन चोपन और ताहिर अह भट हैं।जम्मू कश्मीर पुलिस ने बताया कि आतंकियों के बांदीपोरा से श्रीनगर जाने की खुफिया जानकारी मिली थी। सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने कार्रवाई करते हुए दोनों को अरेस्ट…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर स्वागत किया।
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर राज्य में 50 हजार पॉली हाउस बनाये जाने की घोषणा की है। ये सभी पॉली हाउस आगामी 2 वर्षों में नाबार्ड के सहयोग से बनाये जायेंगे। साथ ही राज्य में किसानों की आय बढ़ाने के लिए राज्य के चार मैदानी जनपदों देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंहनगर एवं नैनीताल में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से उपभोक्ताओं को मंडुआ दिया जाएगा, जिसके लिए 10 हजार मीट्रिक टन मंडुआ न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों से जहाँ एक तरफ किसानों की आय बढ़ेगी वहीं दूसरी…
देहरादून -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में COVID19 के बूस्टर डोज के लिए लगाए गए कैम्प का अवलोकन किया। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की है कि जिन लोगों ने अभी बूस्टर डोज नहीं लगवाई है, बूस्टर डोज जरूर लगवाएं। इसके लिए नियमित कैम्प लगाए जायेंगे।
देहरादून – उत्तराखंड से उच्च शिक्षा व रोजगार के लिए विदेश जाने के इच्छुक नागरिकों की मदद के लिए विदेश मंत्रालय राजधानी देहरादून में दफ्तर खोलेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विदेश मंत्रालय से अप्रवासियों की सुरक्षा, सहयोग व मार्गदर्शन के लिए अन्य शहरों की तरह देहरादून में भी (प्रोटेक्टर ऑफ इमाइग्रेंट्स) कार्यालय खोलने का अनुरोध किया था।उनके अनुरोध पर मंत्रालय ने अपनी सहमति दे दी है। प्रदेश सरकार के गृह विभाग के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। शासन से देहरादून के जिलाधिकारी को इस संबंध में एक पत्र लिखकर कार्यालय के शीघ्र भूमि या कोई भवन तलाशने को…
देहरादून – प्रदेश में जबरन या प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराने या करने पर अब 10 साल तक की सजा होगी। राज्यपाल ने उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता संशोधन विधेयक 2022 को मंजूरी दे दी है। राजभवन की मुहर लगने के बाद अब अधिनियम राज्य में प्रभावी हो गया है।अपर सचिव विधायी महेश कौशिबा ने विधेयक पर राज्यपाल की स्वीकृति की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि अब राज्य में संशोधन कानून प्रभावी हो गया है। धर्मांतरण विरोधी यह कानून उत्तरप्रदेश से भी सख्त है। कानून में ये हैं प्रमुख प्रावधान जबरन, लालच देकर या धोखे से किसी भी व्यक्ति का धर्म परिवर्तन कराना…
देहरादून – प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी से मुलाक़ात कर मसूरी के लिए स्वीकृत 03 किलोमीटर लम्बी टनल के शिलान्यास का समय माँगा। विदित हो कि यह सुरंग आईटीबीपी अकादमी से प्रारंभ होकर आईएएस अकादमी तक जाएगीlइसके साथ ही, मंत्री जोशी ने नितिन गड़करी कि किमाड़ी मोटर मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किये जाने का भी अनुरोध किया। मंत्री जोशी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को अवगत कराते हुए कहा कि देहरादून से किमाड़ी मोटर मार्ग, जो देहरादून-मसूरी मोटर मार्ग के वैकल्पिक मार्ग के तौर पर प्रयोग किया जाता है,…
चीन से उग्र हुए तनाव के बीच सेना और सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। रक्षा अधिग्रहण परिषद ने आज 22 दिसंबर को 85,000 करोड़ रुपये से अधिक के 24 प्रस्तावों को मंजूरी दी। रक्षा अधिकारी ने इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रक्षा अधिग्रहण परिषद द्वारा जिन प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है उनमें माउंटेड गन सिस्टम, बख्तरबंद वाहन और रडार की खरीद भी शामिल है।
