Author: Onnu

देहरादून – मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में आज सचिवालय में राज्य स्तरीय गंगा समिति की 14वीं बैठक आयोजित हुई। मुख्य सचिव ने गंगा किनारे बसे शहरों में भी सेप्टेज मैनेजमेंट की तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। मुख्य सचिव ने सभी एसटीपी का सोशल ऑडिट किए जाने के भी निर्देश देते हुए कहा कि ऑडिट में स्थानीय लोगों से भी उनके विचार लिए जाएं। उन्होंने प्रदेश के विभिन्न स्थानों में जमा पुराने कूड़े को प्रोसेस कर उसके निस्तारण की व्यवस्था भी शीघ्र सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में भू-जल के…

Read More

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में वर्ष 2023 में भारत की अध्यक्षता में होने वाले जी-20 सम्मेलनों के सफल आयोजन के लिए उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की और अफसरों को दिशा-निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में भारत को विश्व के बड़े राष्ट्रों के समूह जी-20 की अध्यक्षता करने का गौरव प्राप्त हुआ है। यह वैश्विक समारोह उत्तर प्रदेश के लिए अपार संभावनाएं लेकर आया है। यह कार्यक्रम ‘ब्रांड यूपी’ को दुनिया से परिचय कराने का शानदार मंच है। हमें इस वैश्विक समारोह का अधिकाधिक लाभ…

Read More

जम्मू कश्मीर के सिधरा क्षेत्र में भारतीय सेना ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। भारतीय सेना ने बुधवार की सुबह 3 खतरनाक आतंकवादियों को मार गिराया है। यह आतंकवादी ट्रक में गोला बारूद और हथियार लेकर जा रहे थे। टोल पर जब सेना के जवानों ने उन्हें रोका तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद तीनों आतंकवादियों को मार गिराया गया। हालांकि ट्रक ड्राइवर कूदकर फरार हो गया है जिसकी तलाश की जा रही है। उम्मीद लगाई जा रही है यह आतंकवादी 26 जनवरी से पहले देश में बड़े हमले की फिराक में थे। जम्मू कश्मीर के डीजीपी…

Read More

देहरादून – विश्व प्रसिद्ध टिहरी झील में पर्यटक वाटर स्पोर्ट्स का आनंद ले सकेंगे। बुधवार से झील में तीन दिवसीय वाटर स्पोर्ट्स एशियाई चैंपियनशिप शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने चैंपियनशिप का शुभारंभ किया। इस दौरान केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने टिहरी झील के पास इंटरनेशनल स्तर के कायकिंग व केनोइंग प्रशिक्षण केंद्र खोलने की घोषणा की। उन्होंने टिहरी डैम टॉप से आवागमन का समय एक घंटे बढ़ाने की बात कही। कहा कि टीएचडीसी कायकिंग और कैनोइंग खेलों को अंगीकृत (अडॉप्ट) करेगी। साथ ही ऊर्जा मंत्रालय उत्तराखंड को हर संभव मदद देगा।…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में हिन्दी फिल्म “कलरव” का ट्रेलर लांच किया व फिल्म की सफलता हेतु कलाकारों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर फिल्म प्रोड्यूसर राकेश धामी, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, संजय तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में सुराज, सुशासन, सरलीकरण एवं समाधान के संबंध में अनुभाग अधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए कहा कि सचिवालय प्रदेश का दर्पण है, यहीं से प्रदेश की दशा, दिशा एवं व्यवस्थाओं का नीति निर्धारण होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अनुभाग अधिकारी सचिवालय की महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं। सचिवालय के अनुभागों में नई कार्य संस्कृति से कार्य हो और कार्यों के सफल संचालन के लिए हर संभव सुविधा दी जायेगी। सचिवालय से लोगों को बहुत अपेक्षाएं होती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए पत्रावलियों पर…

Read More

उत्तर प्रदेश में होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने अहम फैसला सुनाते हुए ओबीसी आरक्षण को रद्द कर दिया है। ओबीसी के लिए आरक्षित अब सभी सीटें जनरल मानी जाएंगी।हाई कोर्ट ने चुनाव आयोग को तत्काल निकाय चुनाव कराने का भी निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा कि जब तक ट्रिपल टेस्ट का अनुपालन न हो, तब तक ओबीसी आरक्षण नहीं होगा और इसलिए सरकार बिना ओबीसी आरक्षण के चुनाव करवाए। जस्टिस डी.के. की खंडपीठ उपाध्याय और जस्टिस सौरभ लवानिया की पीठ ने अपना 87 पेज का निर्णय देते हुए निम्नलिखित निर्देशों…

Read More

कोरोना संक्रमण को देखते हुए केंद्र सरकार आज देशभर में मॉक ड्रिल शुरू हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया सभी अस्पतालों का दौरा कर रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कोविड मॉक ड्रिल की समीक्षा के लिए सफदरजंग अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने सफदरजंग अस्पताल में कोविड रिस्पॉन्स मॉक ड्रिल की समीक्षा की।इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि आज देशभर के कई अस्पतालों में मॉक ड्रिल का आयोजन हुआ है, मैंने कोविड वार्ड का निरीक्षण किया। साथ में उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में कोरोना केस…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से मसूरी विंटर कार्निवाल के अंतर्गत साइकिल रैली का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मसूरी विंटर कार्निवाल पर्यटन को बढ़ावा देने वाला उत्सव है।पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए साइकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड का नैसर्गिक सौन्दर्य पर्यटकों को आकर्षित करता है। राज्य सरकार द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य में सड़क, हवाई एवं रेल कनेक्टिविटी का तेजी से विस्तार हो रहा है। राज्य में नए टूरिस्ट डेस्टिनेशन विकसित किए जा रहे हैं।…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित ज्योतिष महाकुंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने देश के विभिन्न क्षेत्रों से आये ज्योतिषाचार्यों को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने ज्योतिष जैसे प्राचीन ज्ञान पर चर्चा हेतु मंच प्रदान करने के लिए आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि उत्तराखण्ड में ज्योतिष शास्त्र का पुराना इतिहास रहा है। हमारी भावी पीढ़ी ज्योतिष विज्ञान का लाभ उठा सके इस हेतु सरकार ने ‘उत्तराखण्ड ज्योतिष परिषद’ का भी गठन किया है। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, मेयर सुनील उनियाल गामा, ग्राफिक एरा के…

Read More