देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मैक्स अस्पताल में उपचाराधीन क्रिकेटर ऋषभ पंत का कुशलक्षेम जाना एवं डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य सुधार के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने ऋषभ पंत के परिजनों से बात की एवं राज्य सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग दिए जाने का आश्वासन दिया।
Author: Onnu
देहरादून – राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने नववर्ष 2023 के प्रथम दिन देहरादून के नानकसर गुरूद्वारा साहिब में मत्था टेककर और काली माता मंदिर हाथीबड़कला में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए कामना की। राज्यपाल ने कामना की कि नववर्ष सभी के जीवन में उमंग, उल्लास व उन्नति लेकर आये।
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज बनियावाला, प्रेमनगर में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस छात्रावास का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने बालिकाओं को गणवेश भी प्रदान किए एवं नव वर्ष के अवसर पर केक काटकर उनका उत्साहवर्द्धन किया। मुख्यमंत्री धामी ने छात्रावास का निरीक्षण एवं विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर उन्होंने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की। मुख्यमंत्री धामी द्वारा समस्त राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को बढ़ावा देने हेतु प्रत्येक विद्यालय स्तर पर सेनेट्री पैड की उपलब्धता बनी रहे, इसके लिए कॉर्पस फण्ड से प्रति विद्यालय ₹50 हजार की दर…
देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रदेशवासियों को नववर्ष 2023 की शुभकामनाएं दी है। नववर्ष की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की है। उन्होंने कहा आने वाले वर्ष में राज्य सरकार आमजन के सहयोग से प्रदेश को नई ऊंचाइयों में पहुंचाने का कार्य करेगी। मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों का धन्यवाद देते हुए कहा कि उत्तराखंड की जनता ने राज्य के इतिहास में पहली बार किसी सरकार को पुनः पूर्ण बहुमत से विजय बनाया है। उन्होंने कहा कि बीते वर्ष राज्य सरकार ने पहली कैबिनेट बैठक में…
देहरादून – सूचना विभाग के अपर निदेशक डॉ. अनिल चंदोला व मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गोपाल सिंह राणा की सेवानिवृत्ति के अवसर उन्हें सूचना निदेशालय में विदाई दी गई। महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने दोनों अधिकारियों को स्मृति चिह्न देकर उनके सुखमय जीवन की कामना की। महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने कहा कि यदि हम किसी कार्य को दिल से करते हैं, तो मन में ऊर्जा का संचार स्वतः ही हो जाता है। जब कर्म के प्रति भावना जुड़ी होती है, तो वह मन को संतुष्टि और प्रसन्नता देती है। कार्य के साथ सद्व्यवहार सड़ एवं विनम्रता बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शनिवार को सेवानिवृत्त एयर मार्शल पी.वी. अय्यर ने मुलाकात की। पीवी अय्यर 92 साल के हैं। इस उम्र में भी वह फिटनेस के प्रति उत्साही हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि जीवन के लिए उनका उत्साह सराहनीय है। उत्साही धावक अय्यर ने प्रधानमंत्री को अपनी पुस्तर ‘फिट एट एनी एज: ए प्रैक्टिशनर्स गाइड’ भेंट की। पीएम मोदी ने एक ट्वीट में कहा, आज एयर मार्शल पी.वी. अय्यर (सेवानिवृत्त) से मिलकर खुशी हुई। जीवन और साथ ही फिट व स्वस्थ रहने के प्रति उनका उत्साह उल्लेखनीय है। उनकी किताब की एक प्रति पाकर खुशी हुई।
देहरादून – हादसे के बाद ऋषभ की हालत स्थिर बनी हुई है। उनके दिमाग और रीढ़ की हड्डी में कोई चोट नहीं आई है। अब उनके घुटने और टखने का स्कैन होना बाकी है। पंत के चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी हो चुकी है। डॉक्टरों के अनुसार उनके पैर में फ्रैक्चर है, लेकिन यह ज्यादा गंभीर नहीं है।वहीँ आज बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर और अनिल कपूर ने ऋषभ पंत से मुलाकात की है। दोनों ने पंत की सेहत का हाल जाना। इससे पहले बीसीसीआई सचिव जय शाह ने भी पंत के परिवार से बात की थी और हर तरह की मदद की बात…
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि ITBP जवानों के रहते उन्हें भारत-चीन सीमा की बिल्कुल भी चिंता नहीं है। जब हमें मालूम है कि हमारा ITBP का जवान वहां गश्त लगा रहा है, तो किसी की मजाल नहीं है कि भारत की एक इंच जमीन का भी कोई अतिक्रमण कर पाए। दरअसल, अमित शाह बेंगलुरु में ITBP के आवासीय एवं गैर आवासीय परिसर के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, ITBP सबसे दुर्गम क्षेत्रों में काम करने वाला सुरक्षाबल है। हम कल्पना ही नहीं कर सकते -42 डिग्री तापमान में देश…
आज दो खबरें ऐसी हैं, जो भारत ही नहीं, सारे पड़ौसी देशों के लिए भी लाभकारी और प्रेरणादायक हैं। पहली खबर तो यह है कि भारत के चुनाव आयोग ने एक ऐसी मशीन बनाई है, जिसके जरिए लोग कहीं भी हों, वे अपना वोट डाल सकेंगे। अभी तो मतदान की जो व्यवस्था है, उसके अनुसार आप जहाँ रहते हैं, सिर्फ वहीं जाकर वोट डाल सकते हैं। लगभग 30 करोड़ लोग इसी कारण वोट डालने से वंचित रह जाते हैं। भारत के लोग केरल से कश्मीर तक मुक्त रूप से आते-जाते हैं और एक-दूसरे के प्रांत में रहते भी हैं। जरा…
देहरादून – प्रदेश में पर्यटन विकास हेतु राज्य सरकार के प्रयासों और केंद्र सरकार के सहयोग से स्वदेश दर्शन योजना-2.2 के तहत उत्तराखंड के पिथौरागढ़ और चंपावत जनपदों में पर्यटन अवस्थापना सुविधाओं को विकसित करने के लिए भारत सरकार ने 140 करोड रुपए की धनराशि स्वीकृत की है। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार की स्वदेश दर्शन योजना 2.2 के अंतर्गत पिथौरागढ़ और चम्पावत जनपदों में पर्यटन अवस्थापना सुविधाओं के विकास हेतु 140 करोड रुपए की धनराशि स्वीकृत की गई है। इसके तहत प्रथम चरण में 70 करोड़ की…
