Author: Onnu

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक नई दिल्ली में होगी। कार्यकारिणी दो दिन तक चलेगी और इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यकाल को बढ़ाने का एलान हो सकता है। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की राष्ट्रीय राजधानी में दो दिवसीय बैठक होने वाली है। माना जा रहा है कि इस बैठक में पार्टी मौजूदा अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यकाल विस्तार का समर्थन करेगी। बता दें कि दिल्ली में होने वाली भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 16 और 17 जनवरी को होगी। जिसमें आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी की रणनीतियों पर चर्चा होने की संभावना है।पार्टी…

Read More

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि 27 जनवरी, 2023 को परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इस कार्यक्रम में पीएम मोदी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ चर्चा करेंगे. https://twitter.com/ANI/status/1610201121494294528?s=20&t=Xukd6l9Dti4rP5K3tmgsdA परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में, पीएम मोदी हर साल छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के साथ बातचीत करते हैं. पीएम मोदी परीक्षा के तनाव को दूर करने के लिए छात्रों के साथ टिप्स साझा करते हैं. इस दौरान छात्रों के सवालों का जवाब भी दिया जाता है ।

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सुभाष रोड, देहरादून स्थित होटल में नाबार्ड द्वारा आयोजित स्टेट क्रेडिट सेमिनार 2023-24 में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने नाबार्ड द्वारा तैयार किए गए स्टेट फोकस पेपर 2023-24 का भी विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में कृषि, बागवानी तथा लघु और मध्यम क्षेत्र के उद्योगों के विकास हेतु इस वर्ष करीब ₹30 हजार करोड़ से अधिक की ऋण योजना तैयार की गई है, जो पिछले साल की तुलना में 6.22 प्रतिशत अधिक है। मुख्यमंत्री ने कहा क‍ि यह हमारे किसानों, बागवानी तथा छोटे-छोटे उद्योगों में लगे लोगों की आजीविका…

Read More

झारखंड के गिरीडीह जिले में सम्मेद शिखर नामक एक जैन तीर्थ स्थल है। एक दृष्टि से यह संसार के संपूर्ण जैन समाज का अत्यंत महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल है। यह वैसा ही है, जैसा कि हिंदुओं के लिए हरिद्वार है, यहूदियों और ईसाइयों के लिए यरूशलम है, मुसलमानों के लिए मक्का-मदीना है और सिखों के लिए अमृतसर का स्वर्ण मंदिर है। सम्मेद शिखर में जैनों के 24 में से 20 तीर्थंकरों ने निर्वाण प्राप्त किया है। दुनिया में किसी भी जैन संप्रदाय का कोई भी व्यक्ति कहीं भी रहता हो, उसकी इच्छा यह रहती है कि जीवन में कम से कम…

Read More

देहरादून – डीएम सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई का आयोजन किया गया आज जनसुनवाई में 76 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। आज प्राप्त शिकायतों में भूमि कब्जा, अतिक्रमण, शस्त्र लाईसेंस नवीनीकरण, सिंचाई गूल पर अतिक्रमण, पेयजल एवं सीवर कार्यों के उपरान्त सड़क का समतलीकरण किए जाने, आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त परिसर का आंगणन कराने, भारतीय नागरिकता हेतु किए गए आवेदन पर शीघ्र कार्यवाही करने, विद्युत बीजक माफ करने आदि शिकायतें प्राप्त हुई।जिलाधिकारी ने जनमानस की समस्या के निस्तारण हेतु प्रत्येक जनसुनवाई तथा तहसील दिवस पर एमडीडीए, नगर निगम,…

Read More

देहरादून – कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा आज रा.ई.का. नरेंद्रनगर में मुख्य अतिथि के रूप में प्रति भाग कर प्रथम टिहरी कप उत्तराखण्ड राज्य स्तरीय ओपन महिला फुटबॉल प्रतियोगिता 2023 का उद्धघाटन किया गया। वन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री, उत्तराखण्ड सरकार सुबोध उनियाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर, गुब्बारे उड़ाकर महिला फुटबॉल प्रतियोगिता 2023 का सुभारम्भ किया गया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा विभिन्न जनपदों से प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने आये बच्चों एवं एसोसियेशन् के पदाधिकारियों से भेंट की गई।कैबिनेट मंत्री एवं अध्यक्ष उत्तराखंड फुटबॉल एसोसियेशन सुबोध उनियाल ने कहा कि आज पहली बार टिहरी कप उत्तराखण्ड राज्य…

Read More

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। इसी क्रम में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज यानी सोमवार को महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में ‘विजय संकल्प’ रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सत्ता के लिए भाजपा की पीठ में छुरा घोंपा और अपनी विचारधारा से समझौता किया।भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि साल 2019 के चुनावों के दौरान यह स्पष्ट रूप से ये तय हुआ था कि “दिल्ली में नरेंद्र … महाराष्ट्र में देवेंद्र’। शिवसेना ने उस समय इसके लिए सहमति…

Read More

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नोटबंदी के फैसले को बरकरार रखने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश को ‘ऐतिहासिक’ करार दिया। पार्टी ने सोमवार को सवाल किया कि क्या कांग्रेस नेता राहुल गांधी शीर्ष कोर्ट के फैसले के बाद नोटबंदी के खिलाफ चलाए गए अभियान के लिए माफी मांगेंगे। सुप्रीम कोर्ट के फैसले में सरकार के 2016 के 1,000 रुपये और 500 रुपये के मूल्यवर्ग के नोटों को विमुद्रीकृत करने के फैसले को बरकरार रखते हुए कहा कि निर्णय लेने की प्रक्रिया त्रुटिपूर्ण नहीं थी। पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री और भाजपा के नेता रवि शंकर प्रसाद ने दावा किया कि 2016 में की…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कौलागढ़ के नवनिर्मित भवन एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास झड़ीपानी का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास कौलागढ़ एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय छात्रावास कोरबा के शिलान्यास के साथ ही शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए स्मार्टशाला टी.वी. डिवाइस तथा स्पोकन इंग्लिश कार्यक्रम का भी शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री धामी ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कौलागढ़ का नाम पूर्व विधायक हरबंस कपूर के नाम से किए जाने की घोषणा भी की। उन्होंने संपर्क स्मार्टशाला टी.वी. डिवाइस के माध्यम से चल…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज नववर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में मुख्य सचिव डॉ. एस.एस संधु के नेतृत्व में भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों तथा पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के साथ भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों ने भेंट की। सभी ने मुख्यमंत्री को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घ जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री धामी ने भी सभी को नव वर्ष की बधाई दी तथा नव वर्ष में सभी की नई ऊर्जा के साथ प्रदेश विकास पथ पर तेजी से आगे बढ़े, ऐसी कामना की।

Read More