Author: Onnu

उज्बेकिस्तान में भारतीय कफ सिरप से बच्चों की मौत मामले में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सख्त रूख अपना लिया है। इस मामले को लेकर स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने शुक्रवार को ट्विटर के जरिए मामले को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी।उज्बेकिस्तान में बच्चों की हुई मौतों पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने खुद इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा था कि दवा कंपनी की जांच के आधार पर आगे कदम उठाया जाएगा। उज्बेकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने आरोप लगाया है कि बच्चों की मौत डॉक-1 मैक्स दवा पीने से हुई। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट करके…

Read More

देहरादून – गणतंत्र दिवस परेड-2023 के लिए उत्तराखण्ड राज्य की झांकी का चयन हो गया है। सूचना विभाग द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन के उपरान्त मानसखण्ड पर आधारित झांकी प्रस्तावित की गई थी। सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने बताया कि झांकी के अग्र तथा मध्य भाग में कार्बेट नेशनल पार्क में विचरण करते हुए वन्यजीव एवं झांकी के पृष्ठ भाग में प्रसिद्ध जागेश्वर मन्दिर समूह तथा देवदार के वृक्षों को दिखाया जाएगा। साथ ही उत्तराखण्ड की प्रसिद्ध लोक कला ‘ऐपण’ का भी झांकी के मॉडल में समावेश किया गया है। झांकी के साथ उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति को…

Read More

देहरादून – टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत सड़क हादसे का शिकार हुए हैं। उनकी कार रुड़की में डिवाइडर से टकराई है। इस हादसे में पंत के सिर और पैर में चोट लगी है। हादसे की बाद कार में आग लग गई थी और कार पूरी तरह से जल गई। गाड़ी का शीशा तोड़कर पंत को बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया। पंत दिल्ली से अपने घर उत्तराखंड लौट रहे थे। रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के पास उनकी कार हादसे का शिकार हुई। पंत की गाड़ी काफी तेज रफ्तार में थी और डिवाइडर से टकराने…

Read More

पीएम मोदी की मां हीराबेन का निधन शुक्रवार तड़के अहमदाबाद के अस्पताल में हो गया। हीराबेन की उम्र 100 साल थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की बुधवार को तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश प्रभारी माननीय दुष्यंत गौतम को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। भगवान बद्री-केदार से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुयशपूर्ण एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।

Read More

वायुसेना की दक्षिणी वायु कमान ने ट्वीट किया कि भारतीय वायुसेना के लड़ाकू और परिवहन विमानों ने 29 दिसंबर को आंध्र प्रदेश के बापटला जिले में एनएच-16 पर नवनिर्मित आपात लैंडिंग सुविधा पर सर्किट, अप्रोच और ओवरशूट सहित उड़ान का अभ्यास किया।भारतीय वायुसेना ने गुरुवार को आंध्र प्रदेश के बापटला में राष्ट्रीय राजमार्ग 16 पर नवनिर्मित 4.1 किलोमीटर की आपात लैंडिंग सुविधा (ईएलएफ) का सफल परीक्षण किया। वायुसेना के लड़ाकू और परिवहन विमानों ने ट्रायल अभ्यास में भाग लिया। सुखोई और तेजस एलसीए लड़ाकू विमानों ने ट्रायल में भाग लिया और 100 मीटर की ऊंचाई पर उड़ते हुए हाईवे को…

Read More

देर रात शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र में बने महिला और पुरुष रैन बसेरों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि खुले आसमान के नीचे रह रहे लोगों को रेन बसेरा की जानकारी मिल सके इसके लिए स्लोगन बोर्ड भी लगाए जाएं जिससे जरूरतमंद व्यक्ति को रेन बसेरा उपलब्ध हो सके। सहायक नगर आयुक्त श्याम सुंदर द्वारा मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल को बताया गया हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र में 20 जगहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। आपको बता दें अधिकारियों को निर्देशित किया गया है जो अन्य लोग सड़कों पर…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत सरकार द्वारा मोटे अनाज (मण्डुआ) के प्रोक्योरमेंट की अनुमति दिए जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं भारत सरकार का आभार व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा मोटे अनाज (मण्डुआ) के 0.096 लाख मीट्रिक टन की प्रोक्योरमेंट की अनुमति मिलने से राज्य में मिलेट (मोटा अनाज) उत्पादन करने वाले किसानों को बडा लाभ मिलेगा। मण्डुवा, पौष्टिकता से भरपूर होता है।किसानों से खरीद कर मिड डे मील और सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से बच्चों और लोगों को उपलब्ध कराया जा सकेगा। इससे राज्य के किसानों की आय में बढोतरी तो…

Read More

देहरदुन – उत्तराखंड में आज राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का आगाज हो गया है। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में सीएम पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने महाकुंभ का शुभारंभ किया।इसके बाद खिलाड़ियों ने शानदार मार्च पास्ट किया। खेल मंत्री ने कहा कि इस महाकुंभ का उद्देश्य 38 वें राष्ट्रीय खेलो के साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए प्रदेश के खिलाड़ियों को तैयार करना है।इस दौरान खेल विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेता एवं प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने इस दौरान वात्सल्य योजना के तहत 06 हजार बच्चों के खाते में ऑनलाइन ₹12 करोड़ की धनराशि ट्रांसफर की। मुख्यमंत्री ने कहा कि अनाथ बच्चों की सहायता के लिये सामाजिक सहयोग भी लिया जाए। उन्होंने स्ट्रीट चिल्ड्रन पॉलिसी बनाने के साथ राज्य स्तरीय स्पॉन्सरशिप ट्रस्ट के गठन की संभावना तलाशने को भी कहा। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में लिंगानुपात में सुधार हेतु पीएनडीटी एक्ट के प्रभावी क्रियान्वयन के लिये जिलाधिकारियों की अध्यक्षता में जिला स्तर पर टास्क फोर्स गठन एवं “बेटी बचाओ,…

Read More