देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारणी के शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग करते हुए कार्यकारणी सदस्यों को शपथ दिलवाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तरांचल प्रेस क्लब के भवन निर्माण, अतिथि गृह व पुस्तकालय निर्माण कार्य जल्द शुरू हो सकें, इसके लिए उच्च स्तर पर सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी द्वारा कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण आन्दोलन के दौरान सक्रिय रहे पत्रकारों को भी आजीवन स्थाई मान्यता दिये जाने के संबंध में कमेटी का गठन किया जाएगा साथ ही पत्रकारों के लिए भी यू हेल्थ कार्ड बनाने की दिशा…
Author: Onnu
विश्व विद्यालय अनुदान आयोग ने एक जबर्दस्त नई पहल की है। उसने दुनिया के 500 श्रेष्ठ विश्वविद्यालयों के लिए भारत के दरवाजे खोल दिए हैं। वे अब भारत में अपने परिसर स्थापित कर सकेंगे। इस साल भारत के लगभग 5 लाख विद्यार्थी विदेशों में पढ़ने के लिए पहुंच चुके हैं। विदेशी पढ़ाई भारत के मुकाबले कई गुनी मंहगी है। भारत के लोग अपनी कड़ी मेहनत की करोड़ों डाॅलरों की कमाई भी अपने बच्चों की इस पढ़ाई पर खर्च करने को मजबूर हो जाते हैं। इन लाखों छात्रों में से ज्यादातर छात्रों की कोशिश होती है कि विदेशों में ही रह…
अहमदाबाद – अहमदाबाद के शाहीबाग इलाके में एक इमारत की 7वीं मंजिल पर भीषण आग लग गई। इमारत में आग लगने से एक बच्ची की जलकर मौत हो गई हैl पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर आग बुझाने में जुटी हुई हैं, लेकिन अभी तक आग को बुझाया नहीं जा सका है,वहीं अभी तक यह भी नहीं पता चल पाया है कि इमारत में कितने लोग फंसे हुए हैंl
नई दिल्ली – दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है। ठंड लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है। कंपा देने वाली सर्दी से हालत यह हैं कि शनिवार को भी दिल्ली के तीन इलाकों में न्यूनतम तापमान चार डिग्री से भी कम रहा। आज दिल्ली रिज इलाके में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सफदरजंग में 2.2 और आयानगर में 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में कंपा देने वाली सर्दी ने लोगों को खूब परेशान किया हुआ है। शुक्रवार की तरह ही शनिवार को भी दिल्ली शिमला से ज्यादा ठंडा रहा।मौसम विभाग के पूर्वानुमान के…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में ग्राम्य विकास एवं पलायन निवारण आयोग की बैठक में कहा कि राज्य में पलायन को रोकने के लिए वैज्ञानिक तरीके से व्यापक कार्य किए जाएं व आजीविका वृद्धि हेतु व्यापक कार्य योजना बनाई जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग रिवर्स पलायन कर राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में स्वरोजगार के साथ ही अन्य लोगों को भी स्वरोजगार से जोड़ रहे हैं, ऐसे लोगों को प्रोत्साहित किया जाए व पलायन को रोकने के लिए गांवों पर केंद्रित योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होनें कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि…
नई दिल्ली – भारत इस साल जी20 की अध्यक्षता कर रहा है। भारत ने बाली में वार्षिक शिखर सम्मेलन में प्रभावशाली समूह जी20 की अध्यक्षता ग्रहण की थी। ये अध्यक्षता 1 दिसंबर 2022 से 30 नवंबर 2023 तक भारत के पास है। आज केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राजधानी दिल्ली में Y20 समिट इंडिया के कर्टेन रेजर इवेंट में Y20 समिट की थीम, लोगो और वेबसाइट लॉन्च की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह शिखर सम्मेलन युवाओं और विश्व को हमारे विकास के तरीके को आकार देने के लिए समान रूप प्रदान करता है। मुझे आशा है कि आप हमें…
देहरादून – शुक्रवार को न्यू कैंट रोड़ स्थित कैंप कार्यालय में एक सामान्य फ़रियादी की तरह कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से उनकी धर्मपत्नी निर्मला जोशी ने मुलाकात की। इस अवसर पर दीनदयाल सेवा प्रतिष्ठान की प्रदेश अध्यक्ष शोभा वर्मा भी उपस्थित रही। मुलाकात के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की पत्नी और वर्तमान में दीनदयाल सेवा प्रतिष्ठान की उपाध्यक्ष निर्मला जोशी ने अपने प्रतिनिधि मंडल के साथ मंत्री से दीनदयाल सेवा प्रतिष्ठान को निःशुल्क भूमि आवटन को लेकर अपनी समस्या को मंत्री जोशी के समक्ष रखा। जिसपर मंत्री गणेश जोशी ने तत्काल मामले का संज्ञान लेते हुए मंत्री ने दूरभाष…
देहरादून – आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में ग्राम्य विकास विभाग की बैठक लेते हुए कहा कि पर्वतीय जनपदों में खेती एवं बागवानी की फेंसिंग के लिए 130 करोड़ रुपए की धनराशि की व्यवस्था की जाएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आजीविका दर्पण त्रैमासिक पत्रिका का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों के विस्तारीकरण के लिए मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना प्रारम्भ की जाएगी एवं मुख्यमंत्री सीमान्त क्षेत्र विकास योजना के तहत नेपाल बॉर्डर के कुछ गांवों को चिन्हित कर विकसित किया जाए। मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों से कहा कि कृषि, बागवानी,…
विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने शुक्रवार को कहा कि भारत 12 और 13 जनवरी को एक विशेष वर्चुअल शिखर सम्मेलन का आयोजित करेगा। इस शिखर सम्मेलन को ‘द वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ समिट’ कहा जाएगा, जिसका विषय ‘एकता की आवाज, एकता का उद्देश्य’ है। क्वात्रा ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा, इस वर्ष भारत द्वारा शुरू की जाने वाली एक नई और अनूठी पहल की घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है। हम 12 और 13 जनवरी 2023 को एक विशेष वर्चुअल शिखर सम्मेलन आयोजित करेंगे। इस शिखर सम्मेलन को ‘द वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ समिट’ कहा जाएगा,…
दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक इसका केंद्र अफगानिस्तान का फैयजाबाद रहा। रिक्टर स्कैल पर इसकी तीव्रता 5.9 रही और यह रात 7.55 पर आया। फिलहाल कहीं से किसी प्रकार की हानी की सूचना नहीं है। झटके महसूस होने के बाद लोग घबराकर अपने-अपने घरों व दफ्तरों से बाहर निकल गए। दिल्ली से सटे नोएडा, फरीदाबाद व गुरुग्राम में भी लोगों को झटके महसूस हुए। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के सांबा, कठुआ, डोडा, उधमपुर, जम्मू, कटड़ा और श्रीनगर में भी इसके झटके महसूस किए गए।
