Author: Onnu

देहरादून – जोशीमठ भू-धंसाव को लेकर आज मुख्य सचिव डॉ. एस.एस संधु की अध्यक्षता में सचिवालय में हुई बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। इस संदर्भ में आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव रंजीत सिन्हा ने मीडिया सेंटर में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आपदा अधिनियम की धारा-33 एवं 34 के तहत लोगों का पुनर्वास किया जाएगा साथ ही अत्यधिक रूप से क्षतिग्रस्त दो होटलों मलारी इन एवं माउंट व्यू का मैकेनिकल तरीके से ध्वस्तीकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया गया कि आवास एवं शहरी विकास विभाग को जोशीमठ का मास्टर प्लान तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। toe-erosion रोकने के…

Read More

दिल्ली – फ्लाइट और एयरपोर्ट से कई ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, इसके बाद सरकार भी एयरपोर्ट सुरक्षा के मुद्दे पर सख्त हो गई है बता दें कि केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने सोमवार को एयरपोर्ट सुरक्षा के मुद्दे पर समीक्षा बैठक बुलाई। इस बैठक में सुरक्षा, लॉजिस्टिक और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे मामलों पर चर्चा की गई। केंद्रीय गृह सचिव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में नागरिक उड्डयन मंत्रालय, डीजीसीए, ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और सीआईएसएफ के शीर्ष अधिकारी शामिल हुए।  बैठक के दौरान केंद्रीय गृह सचिव ने एयरपोर्ट पर सुरक्षा को लेकर विस्तार से…

Read More

जयपुर – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजस्थान के भादला, फतेहगढ़ और बीकानेर क्षेत्रों में 8.9 गीगा वाट सौर ऊर्जा वितरण के लिए नवनिर्मित ट्रांसमिशन प्रणाली का उद्घाटन किया। इसका निर्माण पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा किया गया है। जयपुर के राजभवन में आयोजित समारोह में राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व राजस्थान सरकार, केंद्र सरकार और पावर ग्रिड के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। देश में बड़े पैमाने पर अक्षय ऊर्जा के ग्रिड एकीकरण का काम हो रहा है और तेज गति से ऊर्जा वितरण का काम भी चल रहा है। 2030 तक 500 गीगा वाट से…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में मत्स्य विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को मत्स्य पालन को बढ़ावा देने एवं उनकी उचित मार्केटिंग की व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों की आजीविका को बढ़ाने के लिए मत्स्य पालन के क्षेत्र में प्रबल संभावनाएं हैं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना का मत्स्य पालकों को अधिक से अधिक लाभ मिले। मत्स्य पालन को और तेजी से बढ़ावा देने के लिए विभाग द्वारा 5 लक्ष्य तय किये जाएं व उनको फोकस करते हुए समयबद्धता के साथ आगे…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता स्व. हीराबेन की दिवंगत आत्मा की शांति हेतु आर्य समाज द्वारा आयोजित सार्वजनिक श्रद्धांजलि एवं यज्ञ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखण्ड की समस्त जनता की ओर से प्रधानमंत्री मोदी की स्वर्गीय माता को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि मां के संसार से चले जाने से पुत्र को सबसे बड़ा दुःख होता है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजान दास उपस्थित रहे।

Read More

वाराणसी – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी पहुंच चुके हैं। एयरपोर्ट से वो सीधे बीएचयू पहुंचे। यहां वो तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी सुफलाम में किसानों को संबोधित करेंगे। बीएचयू में सुफलाम कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वे टेंट सिटी की तैयारियों को देखने जाएंगे। मुख्यमंत्री को अस्सी घाट से बोट के जरिए टेंट सिटी ले जाने की योजना है। फिर, काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन करेंगे। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ प्रयागराज से वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से सड़क मार्ग से वह बीएचयू के लिए रवाना हुए। सुफलाम संगोष्ठी में शामिल होने के बाद वह सड़क मार्ग से अस्सी घाट जाएंगे। अस्सी घाट…

Read More

दिल्ली – दिल्ली के ओखला फेस-1 में आग लग गई प्राप्त जानकारी के मुताबिक आग एक इलेक्ट्रॉनिक फैक्टरी में लगी है। रविवार दोपहर करीब तीन बजे आग लगने की सूचना मिलने पर मौके पर दमकल की 16 गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हुईं हैं।  फिलहाल इस बात का पता नहीं चल पाया है कि फैक्टरी में आग कैसे लगी है। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है। कर्मियों के मुताबिक घटना में कोई झुलसा या घायल नहीं हुआ है। आग फैक्टरी की तीसरी और चौथी मंजिल पर लगी है, जिसका एरिया…

Read More

देहरादून – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर वार्ता कर जोशीमठ के संदर्भ में प्रभावितों की सुरक्षा व पुनर्वास हेतु उठाए गए कदमों एवं समस्या के समाधान हेतु तात्कालिक तथा दीर्घकालिक कार्य योजना की प्रगति के विषय में जानकारी ली।

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में मां धारी देवी एवं भगवान नागराजा देव डोली शोभायात्रा 2023 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने मां धारी देवी एवं भगवान नागराजा देव डोली की पूजा-अर्चना कर प्रदेश में सुख-शांति की कामना की। इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजान दास तथा बृजभूषण गैरोला सहित अन्य सम्मानित जन उपस्थित रहे।

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जोशीमठ में भू-धंसाव के कारण विस्थापित परिवारों को मकान किराये के लिए ₹4,000/ माह की दर से 6 माह तक दिए जाने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से राशि स्वीकृत की गई है।

Read More