देहरादून – प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता गोविंदा ने बुधवार को उत्तराखंड विकास परिषद के सीईओ और महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी से भेंट की । फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी संयुक्त निदेशक डॉ नितिन उपाध्याय भी उपस्थित थे। गोविंदा अपनी नई फिल्म की शूटिंग लोकेशन की रेकी के सिलसिले में आजकल देहरादून आए हुए हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें देवभूमि उत्तराखंड से प्रेम है और यहां की आध्यात्मिक सांस्कृतिक और प्राकृतिक सुंदरता फिल्म निर्माताओं के लिए वरदान की तरह है। उन्होंने बताया कि वह मई-जून से अपनी नई फिल्म उत्तराखंड में शुरू करने की योजना बना रहे हैं। बंशीधर तिवारी ने…
Author: Onnu
नई दिल्ली- दिल्ली में ऑटोरिक्शा की सवारी महंगीl दिल्ली सरकार ने नए किराए के स्लैब को मंजूरी दी है। मीटर वाले ऑटो के लिए अब 25 रुपये के बजाय 30 रुपये और उसके बाद प्रति किमी के लिए 9.5 रुपये के बजाय 11 रुपये चुकाने होंगे। यात्रियों को अब नॉन एसी टैक्सी के लिए 17 रुपये प्रति किलोमीटर देना होगा। पहले यह शुल्क 14 रुपये प्रति किलोमीटर था। जबकि एसी टैक्सी का किराया 16 रुपये प्रति किलोमीटर से बढ़ाकर 20 रुपये प्रति किलोमीटर कर दिया गया है।
देहरादून – उत्तराखंड हल्द्वानी मुक्त विश्वविद्यालय का सप्तम दीक्षांत समारोह (Uttarakhand Open University Seventh convocation) का शुभारंभ माननीय कुलाधिपति/राज्यपाल ले0 जनरल गुरमीत सिंह व सीएम उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से वर्चुअल माध्यम से किया। दीक्षांत समारोह कार्यक्रम के अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत और केन्द्रीय मंत्री अजय भट्ट मौजूद रहे। इस वर्ष का कुलाधिपति स्वर्ण पदक वनस्पति विज्ञान की अनिता जोशी को दिया गया। 27 मेधावी छात्रों को स्वर्ण पदक दिए गए। इसके साथ ही मैती आंदोलन के जनक पद्मश्री कल्याण सिंह रावत, जौनसार कला संस्कृति के लिए नंद लाल भारती और लोक गायन…
देहरादून – जोशीमठ आपदा को लेकर सचिव मुख्यमंत्री आर. मीनाक्षी सुंदरम ने प्रेस वार्ता कर बताया कि प्रभावित परिवारों को तात्कालिक तौर पर 1.50 लाख रु. की धनराशि अंतरिम सहायता के रूप में दी जा रही है। जिसमें से 50 हजार रु. घर शिफ्ट करने तथा 1 लाख रु. आपदा राहत मद से एडवांस दिया गया है। उन्होंने बताया कि जोशीमठ में अभी तक भू-धंसाव के कारण दो होटल जिनसे आस-पास के भवनों के लिए भी खतरा उत्पन्न हुआ है, उनको डिस्मेंटल करने का आदेश दिया गया है। इसके अलावा अभी किसी का भी भवन नहीं तोड़ा जा रहा है।…
देहरादून – प्रदेश के कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को देहरादून गांधी पार्क के सामने स्थित पीएमएफ़एमई स्टोर में प्रदेश के स्थानीय किसानों द्वारा उत्पादित जैविक फल सब्जियों हेतु आर्गेनिक मार्केट का शुभारंभ किया। यह ऑर्गेनिक उत्पाद का मार्केट सुबह 7 बजे से 10 बजे तक खुलेगा। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने आर्गेनिक मार्केट से सब्जियों की खरीदारी भी की। मंत्री जोशी ने कहा इस स्टोर के खुल जाने से शहरवासी अब घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से ऑर्गेनिक फल सब्जियां और उत्तराखंड के ऑर्गेनिक उत्पाद लोगों के घर में पहुंचेंगी। मंत्री जोशी ने कहा…
देहरादून – उत्तराखण्ड पूर्व मुख्यमंत्री एवं गढवाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने मंगलवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक लेते हुए केन्द्र पोषित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी जन प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को मिलकर योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। सांसद ने केन्द्र पोषित योजनाओं के तहत मनरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पीएम आवास, पीएमजीएसवाई, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, वैकल्पिक ऊर्जा आदि योजनाओं की विस्तार से प्रगति समीक्षा की। जिले में केन्द्र पोषित योजनाओं की अच्छी प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सांसद ने सभी अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन…
देहरादून – उत्तराखण्ड विधानसभा में पारित महिला आरक्षण बिल को राजभवन से मंज़ूरी मिलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह कानून प्रदेश में महिला सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। राज्य के विकास में अतुलनीय योगदान देने वाली नारी शक्ति के उत्थान हेतु राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में गन्ना विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि चीनी मिलों की आय बढ़ाने की दिशा में प्रयास किये जाएं। गन्ना किसानों का भुगतान समय पर सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि चीनी मिलों के आधुनिकीकरण की दिशा में ध्यान दिये जाने की आवश्यकता है। प्राथमिकता के आधार पर ब्वायलर एवं टरबाइन परिवर्तन के लिए चरणबद्ध तरीके से प्रस्ताव दिये जाएं। चीनी मिलों की आर्थिकी में सुधार हेतु मोलासिस आधारित इथेनॉल प्लांट की दिशा में भी ध्यान दिया जाए। इस अवसर पर गन्ना विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा, अपर मुख्य सचिव…
तेलंगाना – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 जनवरी को तेलंगाना में रेलवे से जुड़ीं 2,400 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। साथ ही वह हैदराबाद और विजयवाड़ा के बीच एक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। प्रधानमंत्री सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण की आधारशिला रखेंगे। इसमें करीब 700 करोड़ का खर्च आएगा। इसके अलावा वह काजीपेट में ‘पीरियॉडिकल ओवरहॉलिंग’ (पीओएच) कार्यशाला के निर्माण कार्य की भी शुरुआत करेंगे।
देहरादून – जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में आज आयोजित जनसुनवाई में 113 शिकायतें प्राप्त हुए। जिनमें कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। जनसुनवाई में अधिकतर शिकायतें भूमि विवाद, अवैध अतिक्रमण, से संबंधित प्राप्त हुई इसके अतिरिक्त शस्त्र लाइसेंस बनवाने, अवैध वर्कशाॅप संचालित करने, सीवर लाइन में कनेक्शन दिलवाने, डाॅल बिटटे के नाम पर पेड़ काटे जाने, पुस्तेनी मकान में हिस्सा दिलाने, सड़क ठीक कराने, अवैध निर्माण आदि शिकायतें प्राप्त हुई।जिलाधिकारी ने देहराखास में निर्माण के दौरान खोदी गई सड़क का समतलीकरण न किए जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था एडीबी के अधिकारियों…
