Author: Onnu

नेपाल के पोखरा में हुए विमान हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। रविवार को हुई विमान दुर्घटना में 68 लोग मारे गए।  प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री को टैग करते हुए एक ट्वीट में कहा, नेपाल में दुखद हवाई दुर्घटना से आहत हूं, जिसमें भारतीय नागरिकों सहित लोगों की कीमती जान चली गई। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। 

Read More

देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हरेला क्लब, टनकपुर द्वारा आयोजित उत्तरायणी कौथिग मेले का शुभारंभ करते हुए जनपद चंपावत के विकास हेतु कुल 87.28 करोड़ रुपये की 19 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया तथा कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की। मुख्यमंत्री धामी द्वारा टनकपुर व बनबसा क्षेत्र के आंतरिक मार्गों का हॉटमिक्स के द्वारा सुधारीकरण किए जाने, राज्य मार्ग संख्या 109 सुखीढांग धुरा रीठासाहिब के ब्रजनगर तालियाबांज प्रभाग पर हॉटमिक्स के द्वारा रोड का सुधारीकरण किए जाने की घोषणा की गई। चम्पावत विधानसभा के आंतरिक सम्पर्क मार्गों, राज्य प्रभाग संख्या 110 सुखीढांग श्यामलाताल मार्ग पर एवं ललुवापानी…

Read More

देहरादून- आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चंपावत भ्रमण के दूसरे दिन टनकपुर में बनने वाले ISBT टर्मिनल की भूमि का निरीक्षण किया। परिवहन निगम की 106 बीघा भूमि पर 56 करोड़ रुपये की लागत से इसका निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री धामी ने भूमि के निरीक्षण के दौरान डीपीआर और नक्शे को विस्तार से देखते हुए जिलाधिकारी से आवश्यक जानकारी ली एवं ISBT के खूबसूरत तरीके से निर्माण कराए जाने और उसमें श्रद्धालुओं और यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर वन विकास निगम अध्यक्ष कैलाश चंद्र गहतोड़ी, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल महरा, जिलाधिकारी नरेंद्र…

Read More

देहरादून – सचिव आपदा प्रबन्धन डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने आज जोशीमठ नगर क्षेत्र में पहुंचकर औली रोपवे, मनोहरबाग, शंकराचार्य मठ, जेपी कॉलोनी आदि भू-धंसाव प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मकानों में पड़ी दरारों तथा भू-धंसाव के पैटर्न रूट की निरंतर मॉनिटरिंग की जाए। सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि भू-धंसाव से प्रभावित जोशीमठ क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की दिशा में हम कदम दर कदम आगे बढ़ रहे हैं। प्रभावित लोगों को त्वरित राहत एवं बचाव पहुंचाना राज्य सरकार की…

Read More

देहरादून – राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने जोशीमठ में भू-धंसाव की स्थिति के संबंध में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। इस वीडियो कांफ्रेंसिंग में आयुक्त गढ़वाल मण्डल सुशील कुमार, जिलाधिकारी चमोली हिमांशु खुराना और एसपी चमोली प्रमेन्द्र डोभाल मौजूद रहे।राज्यपाल ने कहा कि विपदा की इस घड़ी में पूरा देश व प्रदेश प्रभावित लोगों के साथ है। उन्होंने कहा कि इस चुनौती के समय हमें प्रत्येक प्रभावित की समस्या को सुनना है, और उसे हरसंभव मदद करनी है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रभावितों की मूलभूत जरूरतों पर विशेष ध्यान दिया जाय।…

Read More

दिल्ली – दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके से भी कंझावला कांड जैसा मामला सामने आया है। शनिवार को एक कार सवार ने युवक को टक्कर मारने के बाद काफी दूरी तक घसीटा। दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, कार सवार ने टक्कर के बाद कार के बोनट पर एक युवक को आधा किलोमीटर तक घसीटा। फिलहाल घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।मामले से जुड़े वायरल वीडियो में शख्स चलती सफेद रंग की कार की बोनट पर देखा जा सकता है। दिल्ली पुलिस आरोपी की पहचान के…

Read More

गुजरात – गुजरात के अहमदाबाद में उत्तरायण का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रमों में गृह मंत्री अमित शाह और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी शामिल हुए। गृह मंत्री अमित शाह ने अपने परिवार, दोस्तों और भाजपा नेताओं के साथ अहमदाबाद के वेजलपुर में त्योहार मनाया। उन्होंने अपने दिन की शुरुआत परिवार के लोगों के साथ जगन्नाथ मंदिर में पूजा अर्चना के साथ की। उसके बाद गृह मंत्री अपनी पत्नी के साथ वेजलपुर के एक आवासीय सोसाइटी पहुंचे जहां उन्होंने एक स्थानीय भाजपा नेता के घर की छत पर पतंगबाजी का भी मजा लिया।

Read More

देहरादून – भारतीय जनता पार्टी के पूर्व महानगर कोषाध्यक्ष लच्छू गुप्ता ने ठंड के प्रकोप को देखते हुए जरूरतमंद लोगों को कंबल व गर्म कपड़े और राजकीय प्राथमिक विद्यालय हकीकत राय नगर के बच्चों को ट्रैक सूट वितरित किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सभी विद्यार्थियों को निशुल्क ट्रैक सूट दिया जा रहा है, जिससे ठंड में बच्चों को राहत मिलेगी। इस पुनीत कार्य के लिए लच्छू गुप्ता को बधाई देता हूं। लोगों को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि यह पुनीत कार्य प्रत्येक व्यक्ति को करना चाहिए जिससे जरूरतमंद लोग लाभान्वित हो…

Read More

देहरादून – केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज चीड़बाग, देहरादून स्थित शौर्य स्थल का उद्घाटन किया और पुष्प चक्र अर्पित कर उत्तराखण्ड के वीरगति प्राप्त योद्धाओं को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शौर्य स्थल का अवलोकन करने के साथ ही शहीदों के परिजनों से मुलाकात भी की।सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, सीडीएस लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (से.नि), सांसद श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह, पूर्व राज्यसभा सांसद तरुण विजय एवं मेजर जनरल संजीव खत्री ने भी उत्तराखण्ड के वीरगति प्राप्त योद्धाओं को श्रद्धांजलि दी।

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को मकर संक्राति एवं उत्तरायणी पर्व की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर जारी अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने इस पर्व पर सभी प्रदेशवासियों के लिए सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की है। उन्होंने कहा कि यह त्यौहार जीवन में सकारात्मक सोच के साथ सदैव कर्म के पथ पर आगे बढ़ने की भी प्रेरणा देता है। यह पावन पर्व माँगलिक कार्यों के शुभारम्भ से भी जुड़ा है। मुख्यमंत्री ने कामना की कि भगवान सूर्य की आराधना का यह पर्व हम सबके जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह…

Read More