Author: Onnu

देहरादून –  जिलाधिकारी सोनिका ने आज परेड ग्राउण्ड का स्थलीय निरीक्षण करते हुए गणतंत्र दिवस की तैयारियों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने स्मार्ट सिटी लि0 एवं कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों का निर्देशित किया कि परेडग्राउण्ड में संचालित सभी निर्माण कार्याें को युद्धस्तर पर पूर्ण करें, ताकि गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम निर्बाद रूप से संपादित हो सके। उन्होंने लोनिवि के अधिकारियों को मंच, टैंट, बैरिंकेटिंग, बैठने की व्यवस्था आदि के साथ ही विद्युत विभाग को निर्बाद विद्युत व्यवस्था, पेयजल निगम पेयजल आदि व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम को शहर तथा आयोजन स्थल परेड ग्राउण्ड पर…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में जोशीमठ में चल रहे राहत कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि जोशीमठ में भू-धंसाव के कारणों को लेकर सभी तकनीकी संस्थानों एवं वैज्ञानिकों की रिपोर्ट आते ही आगे की योजना पर तेजी से कार्य किया जाए। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि विस्थापन के लिए वहां के लोगों से मिलकर सुझाव लिए जाएं एवं इस सम्बन्ध में जल्द से जल्द शासन को रिपोर्ट भेजी जाए। जोशीमठ के प्रभावित क्षेत्र से जिन लोगों को विस्थापित किया जायेगा, उनके लिए सरकार की ओर से बेहतर व्यवस्थाएं की जायेंगी। बैठक में मुख्य सचिव डॉ. एस.एस.…

Read More

बेंगलुरू – पीएम मोदी कर्नाटक के दौरे पर हैं।पीएम मोदी ने प्रदेश में कई परियोजनाओं की सौगात दी है। पीएम मोदी ने यहां ग्रीनफील्ड राजमार्ग विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने यादगिरि जिले में नारायणपुर लेफ्ट बैंक नहर- विस्तार, नवीनीकरण और आधुनिकीकरण परियोजना का उद्घाटन भी किया। पीएम नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक में 10,800 करोड़ रुपये की परियोजना का उद्घाटन और शिलान्यास किया, जबकि महाराष्ट्र में 38,800 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा पीएम के हाथों मुंबई में मेट्रो रेल लाइन का उद्घाटन भी होगा। इसके अलावा पीएम का मुंबई में एक रोड शो भी…

Read More

कोलकाता – पश्चिम बंगाल में भाजपा के नेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक बार फिर दिया बड़ा बयान। उन्होंने कहा कि मैं अब भी कह रहा हूं कि टीएमसी के 21 से ज्यादा नेता मेरे संपर्क में हैं। मैं सबूत के बिना बात नहीं करता और सही समय आने पर और खुलासा करूंगा।आगे मिथुन ने कहा कि हम हार से नहीं डरते लेकिन चाहते हैं कि चुनाव बिना किसी हिंसा के स्वतंत्र रूप से हो। तीन सीटों से हम 77 सीटों पर पहुंचे हां, हम जीत नहीं पाए, लेकिन हमने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया।

Read More

देहरादून – मौसम विज्ञान विभाग ने 23 से 27 जनवरी के बीच जोशीमठ क्षेत्र में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसको देखते हुए शासन प्रशासन भी अपने तैयारियों में जुट गया है। सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत सिन्हा ने बताया कि जोशीमठ पालिका क्षेत्र में चार हजार घर पंजीकृत हैं। जबकि अभी तक 849 घरों में दरार आ चुकी है।राहत शिविरों में 250 परिवारों के 838 लोगाें को ठहराया गया है। जबकि प्रशासन ने 4400 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराने के इंतजाम पहले ही कर लिए हैं।

Read More

देहरादून- शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया सेंटर में मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि 27 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तालकटोरा स्टेडियम, नई दिल्ली से छात्रों से ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम के माध्यम से संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण 9 से 12वीं कक्षा तक के सभी विद्यार्थी, शिक्षक और विद्यार्थियों के अभिभावक देख सकें। इसके लिए सभी विद्यालयों में आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। कार्यक्रम में राजकीय, राजकीय सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों के छात्र भी जुड़ेगे। परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री से संवाद के लिए उत्तराखण्ड से 2 बच्चों का नामांकन…

Read More

नई दिल्ली – भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका और मालदीव की तीन दिवसीय यात्रा के तहत विदेश मंत्री एस जयशंकर बुधवार को मालदीव पहुंचे। इस दौरान उनके विदेशी समकक्ष अब्दुल्ला शाहिद ने उनका स्वागत किया। उन्होंने, ट्विटर पर एस जयशंकर के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा, भारत के विदेश मंत्री और मेरे प्यारे मित्र का मालदीव में स्वागत है। विदेश मंत्री एस जयशंकर मालदीव और श्रीलंका के साथ द्विपक्षीय संबंधों को और विस्तार देने के लिए दोनों देशों की यात्रा कर रहे हैं। मालदीव में विदेश मंत्री एस जयशंकर कई समझौतों पर हस्ताक्षर करेंगे। इस दौरान वह राष्ट्रपति इब्राहिम…

Read More

नई दिल्ली – चुनाव आयोग ने आज तीन राज्यों में विधानसभा चुनावों का ऐलान कर दिया। इसके तहत त्रिपुरा में 16 फरवरी को मतदान होगा। जबकि मेघालय और नगालैंड में एक ही दिन 27 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। चुनाव के तारीखों की घोषणा के साथ ही तीनों राज्यों में आदर्श चुनाव आचार संहिता भी लागू हो गई। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पूर्वोत्तर के तीनों राज्यों के चुनाव से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि तीनों राज्यों में मतगणना दो मार्च को होगी।नगालैंड विधानसभा का कार्यकाल 12 मार्च को समाप्त…

Read More

बस्ती – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसद खेल महाकुंभ का उद्घाटन किया। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आयोजन स्थल शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम के मंच से खिलाड़ियों और मौजूद जनसमूह को संबोधित किया।सीएम योगी ने कहा कि पिछले 8 वर्षों में पूरा देश और दुनिया एक नए भारत का गवाह बना। बदलते भारत ने दुनिया को हर क्षेत्र में अपनी ताकत का अहसास कराया है। पूरा विश्व स्वीकार करता है कि यह पीएम मोदी के कारण ही भारत ने दुनिया का नेतृत्व करने की क्षमता हासिल की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित करते हुए कहा कि यह हमारी बस्ती…

Read More

देहरादून – उप जिला चिकित्सालय मसूरी को लेकर स्वास्थ्य सचिव डॉ राजेश कुमार ने सख्त एक्शन लिया है। सचिव ने डीजी हेल्थ से स्पष्टीकरण मांगा है और साथ ही सीएमएस मसूरी को कारण बताओ नोटिस भेजा है। स्वास्थ्य सचिव ने 14 जनवरी को मसूरी उप जिला चिकत्सालय का निरीक्षण किया था। जिसमें मुख्य चिकित्सा अधीक्षक और अन्य चिकित्सा अधिकारी तथा अधिकांश मिनिस्ट्रियल स्टाफ अनुपस्थित था और काफी स्टाफ पिछले काफी समय से अनुपस्थित चल रहे थे जिसकी कोई स्वीकृति उपस्थिति रजिस्टरों में नहीं थी। निरीक्षण में यह भी सामने आया कि मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बिना किसी अवकाश स्वीकृति के मुख्यालय…

Read More