Author: Onnu

देहरादून / मुम्बई : महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी राज्यपाल का पद छोड़ना चाहते हैं, वे प्रधानमंत्री से अनुरोध कर चुके हैं। अपनी इच्छा सार्वजनिक करके उन्होंने सनसनी मचा दी है। भगत दा ने अपनी इच्छा सार्वजनिक करते हुए फेसबुक पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि अब वे बाकी जीवन पढ़ने-लिखने एवं अन्य गतिविधियों में बिताएंगे। कोश्यारी की पोस्ट पढ़िए। “संतों, समाज सुधारकों और वीर सेनानियों की भूमि महाराष्ट्र जैसे महान राज्य के राज्य सेवक या राज्यपाल के रूप में सेवा करना मेरे लिए पूर्ण सम्मान और सौभाग्य की बात है। पिछले 3 साल के दौरान महाराष्ट्र की…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में मैडम रजनी रावत ने भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने जोशीमठ भूधंसाव से प्रभावितों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए मुख्यमंत्री को 11 लाख रूपये का चेक सौंपा।

Read More

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि आजाद हिन्द फौज के नेतृत्वकर्ता, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी ने राष्ट्र की स्वाधीनता के लिए अपना जीवन समर्पित किया।  उन्होंने  “पराक्रम दिवस“ की समस्त प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी।

Read More

देहरादून : जोशीमठ आपदा प्रभावित इस समय राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल हैं। यही वजह है कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार प्रभावितों के रहने-खाने से लेकर शीत से बचाने हेतु पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। जहां आपदा प्रभावित परिवारों के सदस्यों के रहने की व्यवस्था होटलों के अलावा राहत शिविरों में की गई है तो ठंड से बचाने के लिए हीटर, ब्लोअर आदि के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट निर्देश हैं कि आपदा प्रभावितों को किसी भी तरह की समस्या न होने पाए। जानकारी के अनुसार 120 परिवारों को हीटर और…

Read More

देहरादून  – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून स्थित एक होटल में उत्तराखण्ड जैविक उत्पाद परिषद द्वारा आयोजित कार्यशाला में प्रतिभाग करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा उत्तराखण्ड को जैविक राज्य के रूप में पहचान दिलाने के लिए प्रभावी पहल की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश को जैविक कृषि के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ ऑर्गेनिक एग्रीकल्चर मूवमेंट (IFOAM) जैसी अंतरराष्ट्रीय संस्था के सहयोग से आर्गेनिक कार्यशाला का आयोजन समृद्ध उत्तराखण्ड निर्माण की संकल्पना को सार्थक करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले वर्षों में प्रदेश ने…

Read More

देहरादून – भाजपा के संगठन महाविस्तार अभियान के तहत प्रदेश मुख्यालय मे आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय ने कहा कि संगठन की शक्ति का अनुभव हम सबने विभिन्न चुनावों में किया है, और अब तकनीक के इस युग में हम बाकी सभी दलों से एक कदम आगे हैं। लोक सभा चुनाव को देखते हुए हम सभी को इस कार्य को मिशन मोड में संपादित करते हुए आगे बढ़ना है। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर से लेकर जिले तक सभी कार्यकर्ता एक विशेष एप के जरिये आपस मे जुड़ सकेंगे जिससे सरकार की योजनाओं को…

Read More

देहरादून – आज पूर्व सीएम हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर सीएम पुष्कर सिंह धामी के रवैये की जमकर तारीफ की है।पूर्व सीएम ने कहा कि “भविष्य के प्रतिद्वंद्वियों को सावधान रहना चाहिये। राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी बहुत अच्छे सुनने वाले व्यक्ति हैं। कल हम जोशीमठ आपदा पर ढेर सारे सुझाव देने के लिए गये। जिसमें कई सुझाव आलोचनात्मक भी थे, तीक्ष्ण सवाल भी थे, मगर मुख्यमंत्री जी ने पूरे धैर्य के साथ उनको सुना। अब कितना समाधान निकालेंगे, इस पर भविष्य की नजर रहनी चाहिए। देखते हैं प्रीफैबरीकेटेड घर कब बनने शुरू…

Read More

लखनऊ – यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित प्रदेश भाजपा की कार्यसमिति की बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया और गुजरात में भाजपा की सातवीं बार रिकॉर्ड तोड़ जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आज पूरी दुनिया कौतूहल और आश्चर्य की नजर से भारत की तरफ देख रही है। जी-20 सम्मेलन की अध्यक्षता भारत कर रहा है। जो कि दिखाता है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया का नेतृत्व कर रहा है। मोदी है तो मुमकिन है अब वैश्विक मंत्र बन गया…

Read More

पिथौरागढ़ – उत्तराखंड के कुछ इलाकों में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए हालांकि, भूकंप की वजह से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। भूकंप की तीव्रता ज्यादा नहीं थी।राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (National Center for Seismology) के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.8 मापी गई है बताया जा रहा है भूकंप सुबह आठ बजकर 58 मिनट पर आया। भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ के आसपास था भूकंप के झटकों की वजह से लोग घरों से बाहर निकलकर खुले स्थान में आ गए ।लोगों ने बताया कि ऐसा लगा कि कुछ कंपन सा हो रहा…

Read More

देहरादून- महापौर सुनील उनियाल गामा ने राजपुर रोड स्थित एमजे टावर में देहरादून के पहले प्रीमियम डर्मा क्लिनिक ग्लेम का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में सेलिब्रिटी गेस्ट-समृद्धि और सुरभि मेहरा उर्फ चिंकी मिंकी भी मौजूद रही।ग्लेम शहर का पहला डर्मा क्लिनिक है जो त्वचा संबंधी सभी समस्याओं को पूरा करने के लिए सभी नवीनतम हाई-टेक मशीनों से लैस है। यह क्लिनिक पोषण विशेषज्ञ-अल्पिका शर्मा के स्वामित्व में है, जिन्होंने इस क्लिनिक की उत्तम गुणवत्ता सुनिश्चित की है। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए अल्पिका शर्मा ने कहा कि आज के इस आधुनिक युग में हमें विभिन्न प्रकार के प्रदूषण का…

Read More