देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग, उत्तराखण्ड के वार्षिक कलेण्डर नमामि देवभूमि ‘संकल्प नये उत्तराखण्ड का’ का विमोचन किया। इस वार्षिक कलेण्डर के माध्यम से उत्तराखण्ड के प्रमुख धार्मिक स्थलों, पर्यटन स्थलों, उत्तराखण्ड की शिल्पकला, चित्रकला, लोककला एवं पौराणिक मंदिरों की जानकारी फोटो के माध्यम से दी गई है। इस वार्षिक कलेण्डर में जन जागरूकता के दृष्टिगत महिला हेल्पलाईन नम्बर 1090, किसान कॉल सेंटर नम्बर 1551, सीएम हेल्पलाईन नम्बर 1905, चाइल्ड हेल्पलाईन नम्बर 1098, आयुष्मान उत्तराखण्ड हैल्पलाईल नम्बर 104 एवं आपदा कॉल सेंटर नम्बर 1070 की जानकारी भी…
Author: Onnu
देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज माँ डाट काली मंदिर, देहरादून में हवन-पूजन कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कन्या पूजन व प्रसाद वितरण भी किया।
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में HDFC Bank के कंट्री हेड अखिलेश कुमार राय ने भेंट की और केदारनाथ उत्थान चेरिटेबल ट्रस्ट के लिए 5 करोड़ रुपए का चेक प्रदान किया। उन्होंने जोशीमठ में भू-धंसाव प्रभावितों की सहायता के लिए भी आर्थिक सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर एचडीएफसी बैंक के सर्कल हेड बकुल सिक्का एवं गवर्नमेंट रिलेशन हेड गौरव जैन भी उपस्थित रहे।
बंगलूरू – भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को चुनावी राज्य कर्नाटक के विजयपुरा से नौ दिवसीय राज्यव्यापी विजय संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। यह यात्रा विजयपुरा से शुरू होगी और पूरे राज्य से होकर गुजरेगी। भाजपा मीडिया प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी करुणाकर खसले के अनुसार, नड्डा शनिवार सुबह एक विशेष विमान से कलबुर्गी पहुंचेंगे और विजयपुरा स्थित ज्ञान योगाश्रम में सिद्धेश्वर महास्वामी जी को श्रद्धांजलि देंगे। उनका हाल ही में निधन हो गया था। इसके बाद भाजपा अध्यक्ष विजय संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाने नगथाना विधानसभा क्षेत्र जाएंगे। यात्रा 29 जनवरी तक चलेगी।राज्य विधानसभा के चुनाव…
नई दिल्ली, 20 जनवरी। “भारत के लोगों के मन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस का एक अलग स्थान है। भारत की सभ्यता और संस्कृति से प्रेरित और वैज्ञानिक सोच से संपन्न नेताजी ने आधुनिक राष्ट्र के निर्माण का एक ऐसा मिशन शुरू किया, जिसकी प्रासंगिकता आज भी कायम है।” यह विचार वेटरन स्क्वाड्रन लीडर विक्रम दीश ने भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) द्वारा आयोजित कार्यक्रम ‘शुक्रवार संवाद’ के दौरान व्यक्त किए। कार्यक्रम में आईआईएमसी के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी एवं डीन (छात्र कल्याण) प्रो. प्रमोद कुमार सहित आईआईएमसी के सभी केंद्रों के संकाय सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित थे। ‘अमृतकाल और…
हल्द्वानी : जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे महिला अपराध और नशे से जागरूक करने के अभियान के तहत लगातार जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पोक्सो एक्ट, बढ़ते हुए नशे से दूर रहने व महिला सुरक्षा के बारे में जागरूक करने के लिए विभिन्न स्कूलों व कालेजों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रश्मि पंत व जिला प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन द्वारा संयुक्त रूप से के वी एम पब्लिक स्कूल, मुखानी के लगभग 200…
देहरादून : – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सफलता के लिए संयम, नियम और अनुशासित जीवन जरूरी है। मुख्यमंत्री ने गुरूवार को राजीव गांधी नवोदय विद्यालय ननूरखेड़ा में विद्यार्थियों के साथ परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में छात्रों से संवाद किया। उन्होंने छात्रों को उत्तराखण्ड एवं देश का भविष्य निर्माता बताते हुए उन्हें परीक्षा की तैयारियों के लिये ज्ञानवर्धक सलाह देकर उनकी शंकाओं का समाधान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पेंटिंग प्रतियोगिता के प्रतिभागी छात्रों को पुरस्कार भी प्रदान किये। मुख्यमंत्री ने कहा कि छात्रों के साथ इस आयोजन में शामिल होकर वे स्वयं को और अधिक ऊर्जा…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में जोशीमठ में चल रहे राहत कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि भू-धंसाव से प्रभावित क्षेत्र के जिन परिवारों को अन्यत्र शिफ्ट किया गया है, शीतलहर के दृष्टिगत उन सभी परिवारों हेतु हीटर एवं अलाव की पूरी व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि जोशीमठ के प्रभावित क्षेत्र से जो लोग विस्थापित होंगे, उनको स्वरोजगार से जोड़ने के लिए भी विस्तृत योजना बनाई जाए व सुनिश्चित किया जाए कि जो लोग विस्थापित होंगे उनकी आजीविका प्रभावित न हो। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बोर्ड परीक्षाएं भी निकट हैं,…
कोटद्वार – शुक्रवार से कोटद्वार स्थित शशिधर भट्ट स्टेडियम में प्रारंभ हो रहे राज्य स्तरीय अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने किया। फुटबॉल प्रतियोगिता में कोटद्वार और आसपास की 16 टीमों ने प्रतिभाग किया। सभी खिलाड़ियों, कोच एवं आयोजन कर्ताओं को विधानसभा अध्यक्ष ने बधाई दी और इस प्रकार के आयोजन लगातार होते रहे इसके लिए उत्साहवर्धन किया । विधानसभा अध्यक्ष ने खिलाड़ियों, दर्शकों आदि सभी को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि खेल से शरीर का समग्र विकास होता है और खिलाड़ियों में अनुशासन की भावना भी बढ़ती है। खिलाड़ियों के लिए उचित…
देहरादून – आज नई दिल्ली में टाइम्ज़ समूह के बेनेट विश्वविद्यालय में नवोदित लेखकों को प्रोत्साहित करने हेतु आलेख 2023 का आयोजन किया गया ।इस अवसर पर हिंदी के प्रख्यात कवि, साहित्यकार एवं भारत सरकार के पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल “निशंक” को उनके उत्कृष्ट साहित्य सृजन और साहित्य के माध्यम से युवा पीढ़ी को प्रोत्साहित करने हेतु आलेख शिखर सम्मान से सम्मानित किया गया।आलेख अभियान के द्वारा विश्वविद्यालय आकांक्षी लेखकों को प्रोत्साहित कर उन्हें लेखन के गुर सीखकर नयी उंचाईया प्रदान करेगा। आलेख अभियान युवाओं के अंदर लिखने की प्रतिभा को पहचान कर उन्हें बेहतर लेखन के लिए प्रोत्साहित…
