बंगलूरू – भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को चुनावी राज्य कर्नाटक के विजयपुरा से नौ दिवसीय राज्यव्यापी विजय संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। यह यात्रा विजयपुरा से शुरू होगी और पूरे राज्य से होकर गुजरेगी। भाजपा मीडिया प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी करुणाकर खसले के अनुसार, नड्डा शनिवार सुबह एक विशेष विमान से कलबुर्गी पहुंचेंगे और विजयपुरा स्थित ज्ञान योगाश्रम में सिद्धेश्वर महास्वामी जी को श्रद्धांजलि देंगे। उनका हाल ही में निधन हो गया था। इसके बाद भाजपा अध्यक्ष विजय संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाने नगथाना विधानसभा क्षेत्र जाएंगे। यात्रा 29 जनवरी तक चलेगी।राज्य विधानसभा के चुनाव में अब चूंकि लगभग चार महीने ही बचे हैंlसूत्रों के मुताबिक, यात्रा में घर-घर पहुंचकर भाजपा सदस्यता अभियान चलाएगी।
ताज़ा ख़बर
- पत्रकारिता जगत ने खोया अपना जिंदादिल साथी, हरीश तिवारी नहीं रहे
- उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा बदलाव: तीरथ सिंह रावत को भाजपा की राष्ट्रीय टीम में अहम जिम्मेदारी
- राष्ट्रपति सम्मान से पौड़ी के अशोक सजवाण ने बढ़ाया वीरभूमि का गौरव
- मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी.पुरुषोत्तम ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचकर लिया जायजा
- सीएम धामी ने पत्नी संग किया कन्या पूजन
- प्रशांत वर्मा की फिल्म ‘जय हनुमान’ का पहला पोस्टर हुआ रिलीज
- रामनवमी पर अयोध्या में रामलला का दिव्य अभिषेक
- उत्तराखंड दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,मुख्य सचिव ने परखी तैयारियां
- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की एक और बड़ी सफलता, रॉकेट इंजनों के लिए हल्का नोजल किया तैयार
- पतंजलि आयुर्वेद को भ्रामक विज्ञापन मामले में सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने के लिए एक सप्ताह का समय मिला
- झेलम नदी में नाव डूबी, चार की मौत, दस छात्रों समेत कई लापता
- उत्तराखंड में आज से सील हो जाएंगी अंतरराष्ट्रीय सीमाएं, 12 पोलिंग पार्टियां होंगी रवाना

