देहरादून – आज राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में ध्वज फहराया तथा राष्ट्रीय ध्वज को नमन करते हुए परेड की सलामी ली। इस अवसर पर CRPF, उत्तराखण्ड पुलिस, पीएसी, होमगार्ड, पीआरडी के जवानों सहित एन.सी.सी. की टुकड़ियों ने परेड करते हुए राज्यपाल को सलामी दी। साथ ही राज्य के लोक कलाकारों व विभिन्न स्कूली बच्चों ने भी विभिन्न सांस्कृतिक लोक नृत्य का मनोहारी प्रदर्शन किया। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड पुलिस के ‘विजन डॉक्यूमेंट’ का अनावरण…
Author: Onnu
देहरादून- गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सड़क हादसे में क्रिकेटर ऋषभ पंत की सहायता करने वाले हरियाणा रोडवेज के चालक सुशील कुमार व परिचालक परमजीत को सम्मानित किया। यह सम्मान दोनों के परिजनों द्वारा ग्रहण किया गया। मुख्यमंत्री धामी की घोषणा पर चालक एवं परिचाक दोनों को 1-1 लाख रूपये की सम्मान राशि, प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। इस दौरान ऋषभ पंत की हादसे के दौरान सहायता करने वाले दो अन्य युवकों नीशू व रजत को भी सम्मानित किया गया।
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में ध्वज फहराया और सभी को संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए हम सबको मिलकर योगदान देना होगा।
देहरादून – 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज सूचना निदेशालय में अपर निदेशक सूचना आशिष कुमार त्रिपाठी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को संविधान की उद्देशिका की शपथ भी दिलाई।
देहरादून – राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) ने राजभवन में प्रथम बार मतदाता बनने वाले युवाओं को मतदाता बैज व पहचान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने जागरूकता हेतु निर्वाचन आइकॉन पद्मश्री कल्याण सिंह रावत व प्रीतम भरतवाण को सम्मानित किया। राज्यपाल सिंह ने विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के दौरान सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा तैयार किये गये कैलेंडर का विमोचन कर उपस्थित सभी लोगों को मतदाता शपथ दिलाई। राज्यपाल ने प्रथम बार मतदाता बन रहे…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि जोशीमठ के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य जारी है। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक उपाय कर रही है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वयं ही राहत और बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। आठ प्रमुख संस्थान जोशीमठ के सर्वेक्षण कार्य में लगे हुए हैं। इस बीच, 301 प्रभावित परिवारों को तीन करोड़ 72 लाख रुपए की अग्रिम राहत सहायता राशि वितरित कर दी गई है।
देहरादून – राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2023 पर नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा उत्तराखण्ड के सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास को स्पेशल अवार्ड प्रदान किया गया। उत्तराखण्ड राज्य की विषम भौगोलिक परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए मतदान पार्टियों द्वारा अपने गन्तव्य स्थान तक ईवीएम के सुरक्षित ट्रांसपोर्टेशन विशेषकर वीवीपैट के लिए ईवीएम बैग बनवाने का कार्य किया गया। आयोग द्वारा उत्तराखण्ड के इस अभिनव प्रयोग को सभी राज्यों में परिचालित कर इसे पैन इंडिया स्तर पर प्रयोग किए जाने की मान्यता प्रदान की गयी। इसी प्रकार ईवीएम के रख-रखाव एवं सकारात्मक प्रचार-प्रसार के…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में साहित्यकार डॉ. मुनि राम सकलानी की पुस्तक ‘आजादी का अमृत महोत्सव और हिन्दी की प्रगति यात्रा’ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पुस्तक में आजादी से लेकर अब तक राजभाषा के विकास के लिए हुए विभिन्न कार्यों के बारे में जानकारी देने का सराहनीय प्रयास किया गया है। इस अवसर पर पूर्व कुलपति उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय डॉ. सुधा पाण्डेय, वरिष्ठ साहित्यकार शिवमोहन सिंह, डॉ. रंजिता सिंह, श्रीमती आशा, जयकृष्ण सकलानी, डॉ. सत्यानंद बडोनी उपस्थित रहे।
देहरादून – आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में G20Summit की तैयारियों के निमित्त अधिकारियों की बैठक ली।उत्तराखण्ड में होने वाली जी-20 की बैठकों की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री प्रत्येक 15 दिन में स्वयं समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आगामी 25 से 28 मई एवं 26 से 28 जून 2023 में उत्तराखण्ड में प्रस्तावित जी-20 की बैठकों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं में तेजी लाई जाए। जिस विभाग को जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, संबंधित विभागीय सचिव उसकी नियमित समीक्षा करें। मुख्यमंत्री ने कहा इस आयोजन से उत्तराखण्ड को वैश्विक पटल पर नई पहचान मिलेगी। जी-20 देशों…
देहरादून: आज राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग द्वारा आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या सम्मलित हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में अलग अलग क्षेत्रो में उत्कृष्ट कार्य करने वाली बालिकाओं को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी को बालिका दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि आज हमारी बेटियां हर क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रही है। हमारी सरकार ने बालिकाओ के लिए कई सारी योजनाए चलाई हैं जिसके जरिये…
