देहरादून – प्रदेश के पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज ने महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के सचिव हरिश्चंद्र सेमवाल को नंदा गौरा देवी कन्या धन योजना आवेदन की तिथि को 01 माह की अवधी तक बढ़ाने के निर्देश दिए। प्रदेश के प्रदेश के पंचायती राज, पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के सचिव हरिश्चंद्र सेमवाल को नंदा गौरा देवी कन्या धन योजना के आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2023 को अतिरिक्त 01 माह की अवधी तक बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। ज्ञात…
Author: Onnu
नई दिल्ली – पाकिस्तान में अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के पेशावर में सोमवार को हुए हमले की भारत ने कड़ी निंदा की है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने पेशावर में हुए हमले को लेकर कहा कि ‘भारत कल पेशावर में हुए आतंकी हमले के पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है। हम इस हमले की कड़ी निंदा करते हैं, जिसने इतने लोगों की जान ले ली है।’ उन्होंने एत ट्विटर पोस्ट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी। पेशावर में सोमवार को हुए धमाके में अब तक मृतकों की संख्या बढ़कर 90 पहुंच गई है।…
नई दिल्ली – संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। 11 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आर्थिक सर्वेक्षण (इकोनॉमिक सर्वे) पेश करेंगी। इस आर्थिक सर्वेक्षण में देश की अर्थव्यवस्था का लेखा-जोखा मिलेगा। आपको बता दें कि हर साल बजट से ठीक एक दिन पहले देश में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाता है। इसमें अर्थव्यवस्था के प्रमुख घटक की ग्रोथ रफ्तार, और चिंता के बारे में विस्तृत ब्योरा पेश किया जाता है। संसद में आर्थिक सर्वेक्षण पेश हो जाने के बाद दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर डॉ. वी अनंत नागेश्वरन…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटने से पूरे देश मे एक सुखद संदेश गया और उन दलों को भी करारा जवाब मिला जो असर यह कहते सुने जाते थे कि इससे कोई फर्क नही पड़ा। उन्होंने कहा कि इसी का नतीजा है कि धारा 370 हटने से जो वातावरण बना उससे राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गयी। धामी ने कटाक्ष किया कि जिनकी सरकारों में संगीनों के साये में तिरंगा फहराया जाता था वहां आज सकुशलता से यात्रा से सार्वजनिक राजनैतिक कार्यक्रम आयोजित और सम्पन्न…
चमोली – उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश के बीच चमोली जिले के मलारी में हिमस्खलन की घटना सामने आई है। आज जोशीमठ से 100 किमी आगे हिमस्खलन की घटना हुई है। ग्लेशियर टूटकर कुंती नाले में समाता हुआ नज़र आया। ये नाला भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाले बॉर्डर की सड़क पर है।ग्लेशियर टूटने से चारों ओर बर्फ का धुआं उठा। मलारी में ग्लेशियर टूटने से हिमस्खलन हुआ है। जिसके बाद से यहां अफरातफरी का माहौल है। आपको बता दें घटना के बाद से आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट मोड में है और हिमस्खलन की घटना की जानकारी जुटाने में लग गया…
देहरादून – जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया। जनसुनवाई में आज 79 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें अधिकतर मामले भूमि से संबंधित प्राप्त हुए इसके अतिरिक्त पेंशन, सड़क, आपदा, कोविड के दौरान राशन का भुगतान, शस्त्र लाइसेंस, गुमशुदा की तलाश करवाने, रास्ते पर गैराज बनाने, खोए हुए फोन को वापस दिलाने, जल जीवन मिशन के कार्यों की जांच कराने आदि शिकायतें प्राप्त हुई। जनसुनवाई के दौरान आज धर्मपुर निवासी फरयादी श्रीमती परीक्षा ने भूमि पर कब्जा दिलाए जाने पर जिलाधिकारी का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने बताया कि उनके परिजनों द्वारा भूमि पर अवैध कब्जा किया…
लखनऊ – यूपी विधान परिषद की पांच सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए सोमवार को मतदान होगा। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी रत्नेश सिंह ने बताया कि 39 जिलों में मतदान सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा। तीन स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में 44 प्रत्याशी और दो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में 19 प्रत्याशी मैदान में हैं। दो फरवरी को मतगणना बरेली, झांसी, गोरखपुर एवं कानपुर में सुबह आठ बजे से होगी।शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 238 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। मतदान पर सतर्क दृष्टि रखने के लिए आयोग द्वारा प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में एक-एक प्रेक्षक भी तैनात किए…
देहरादून – आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित पॉली हाउस में उगाई हुई सब्जियों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य आगामी 2 वर्षों में नाबार्ड के सहयोग से राज्य में 50 हजार पॉली हाउस बनाने और इससे किसानों को लाभान्वित करने का है।
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान, देहरादून में संस्थान एवं समाज कल्याण विभाग के राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय अधोईवाला के बच्चों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की MannKiBaat सुनी। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि MannKiBaat कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी ने देश में विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वालों को वैश्विक पहचान दिलाने का कार्य किया है। उनके नेतृत्व में दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए अनेक सराहनीय कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत के प्रस्ताव पर ही संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा हर साल 21 जून…
देहरादून – सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा फैसला लेते हुए पटवारी भर्ती के बाद अब AE और JE की परीक्षा की भी जाँच करने के आदेश दे दिए हैं। सीएम पुष्कर धामी ने साफ कहा की इस मामले में मेरे पास शिकायत आई थी, जिसके बाद मैंने इसकी जाँच के आदेश भी दे दिए हैं।
