देहरादून – आम बजट की खूबियां बताने पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद पांच फरवरी को देहरादून आएंगे। वह प्रबुद्ध वर्ग की संगोष्ठी में भाग लेंगे। यह जानकारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दी। उन्होंने कहा कि बजट की उपयोगी जानकारी जन-जन तक दी जाएगी।उन्होंने कहा कि पार्टी केंद्र सरकार के बजट को सरल शब्दों में आम जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है। प्रदेश सरकार के मंत्री व पार्टी संगठन की टीम प्रदेश के जिलों व मंडल स्तर पर महिलाओं, युवाओं, बुद्धिजीवी व समाज के अन्य वर्गों के बीच बजट आधारित गोष्ठियों में…
Author: Onnu
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हिमालयन अस्पताल, जौलीग्रांट में भर्ती पूर्व मंत्री मोहन सिंह गांववासी एवं वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी तथा उत्तराखण्ड महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सुशीला बलूनी की कुशलक्षेम जानी और दोनों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
असम – पीएम नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए असम के बारपेटा में कृष्णगुरु सेवाश्रम में आयोजित होने वाले विश्व शांति के लिए कृष्णगुरु एकनाम अखंड कीर्तन में भाग लिया। पीएम मोदी ने कहा कि आज हम पूर्वोत्तर और असम के विकास को प्राथमिकता दे रहे हैं। पर्यटन इस क्षेत्र की अर्थव्यवस्था में एक प्रमुख भूमिका निभाता है। बजट 2023 में प्रस्तावित, देश भर के 50 पर्यटन स्थलों को संपूर्ण पर्यटन स्थलों के रूप में विकसित किया जाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि गंगा विलास क्रूज जल्द ही असम पहुंचेगा। इसके यात्री भारत की संस्कृति का अनुभव कर रहे हैं…
नई दिल्ली – अडानी समूह के शेयरों में भारी गिरावट के बीच एलआईसी के समूह में निवेश और एसबीआई के दिए कर्ज पर पहली बार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की प्रतिक्रिया आई हैlवित्त मंत्री ने कहा कि एसबीआई और एलआईसी का अडानी समूह की कंपनियों में एक्पोसजर स्वीकृत लिमिट के भीतर हैl अडानी समूह में निवेश पर मुनाफे में हैं कंपनियां वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सीएनबीसी नेटवर्क 18 को दिए इंटरव्यू में कहा, मैं कहना चाहती हूं कि एसबीआई और एलआईसी ने दोनों ने विस्तार के साथ बयान जारी किया हैlदोनों के ही चेयरमैन और सीएमडी ने विस्तार से…
देहरादून – जोशीमठ भू-धंसाव के अध्ययन, समाधान को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) की बैठक चार फरवरी को दिल्ली में होने जा रही है। इस बैठक में वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू, सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत सिन्हा के अलावा जोशीमठ का अध्ययन कर रहे वैज्ञानिकों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। एनडीएमए की ओर से जोशीमठ में हो रहे भूधंसाव की हर पहलू से बारीकी से अध्ययन करने के लिए आठ संस्थानों सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीबीआरआई), रुड़की, वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी (डब्ल्यूआईएचजी), देहरादून, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी), रुड़की, नेशनल जियोफिजिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट…
नई दिल्ली – भाजपा ने बजट की खूबियों को आमजन तक पहुंचाने के लिए दीर्घकालिक रणनीति तैयार की है। इसके लिए पार्टी अपने मंत्रियों, सांसदों और राज्य इकाइयों को मैदान में उतारेगी।बजट की खूबियों के प्रचार-प्रसार के लिए पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केंद्रीय मंत्रियों के तीन अलग-अलग समूह बनाए हैं। वहीं, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शुक्रवार को पार्टी सांसदों को बजट के अहम प्रावधानों की जानकारी देंगी। वित्त मंत्री आज समझाएंगी बजट की बारीकियां बजट के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी पार्टी के सांसदों को मिलेगी। इसी के तहत वित्त मंत्री शुक्रवार को संसद भवन में सांसदों को बजट की खूबियां…
देहरादून – चौबट्टाखाल विधायक और प्रदेश के पंचायती राज, पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने एक बार पुनः अपने विधानसभा क्षेत्र को पानी, सड़क और कई पंचायत भवनों की 37 करोड़ की योजनाओं का तोहफा दिया है।कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने एक ओर जहां अपने विधानसभा क्षेत्र की पेयजल व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए के विकासखण्ड जयहरीखाल के अंतर्गत 3 लाख 88 हजार की मठाली वल्ली पेयजल योजना, 71 लाख 25 हजार की बेबडी पेयजल योजना, 4 करोड़ 22 लाख 47 हजार की कांडा पंपिंग पेयजल योजना का शिलान्यास…
देहरादून – आज राज्यपाल लेफ़्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने राजभवन ऑडिटोरियम में एनसीसी निदेशालय उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में राज्यपाल ने इस वर्ष गणतन्त्र दिवस परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और विशेष सम्मान प्राप्त करने वाले एनसीसी कैडेट्स को सम्मानित किया। कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स ने पाइप बैंड और सांस्कृतिक नृत्य के ज़रिए मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी। राज्यपाल ने एनसीसी कैडेट्स को उनकी विभिन्न उपलब्धियों के लिए बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी। राज्यपाल ने कहा कि एनसीसी भारतीय सशस्त्र बलों का चौथा स्तंभ है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश के चालीस हज़ार से…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जिला कारागार, देहरादून में “मिशन ड्रग्स फ्री देवभूमि” का शुभारम्भ करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड सरकार ने देवभूमि उत्तराखण्ड को वर्ष 2025 तक ड्रग्स फ्री बनाने का संकल्प लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संकल्प के लिए सरकार के साथ ही समाज, युवाओं, एनजीओ व प्रतिष्ठित लोगों व विभिन्न सामाजिक-शैक्षणिक संस्थानों को आगे आना होगा और मिलकर काम करना होगा व सरकार के इस अभियान को महाअभियान बनाना है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जिला कारागार में नवनिर्मित बेकरी यूनिट का लोकार्पण किया और जिला कारागार में वेदान्त फाउण्डेशन के सौजन्य…
नई दिल्ली – पश्चिम बंगाल व अरुणाचल प्रदेश की एक-एक सीट पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने अरुणाचल प्रदेश की लुमला सीट से त्सेरिंग ल्हामू को उम्मीदवार बनाया है, तो पश्चिम बंगाल की सागरदिघी से दिलीप साहा को प्रत्याशी घोषित किया गया है। चुनाव आयोग के मुताबिक, इन दोनों सीटों पर नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख सात फरवरी है। आठ फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। वहीं, 10 फरवरी तक नामांकन वापस लिए जा वापस लिए जा सकेंगे। इन सीटों पर 27 फरवरी को मतदान होगा।…
