नई दिल्ली – तुर्की में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। नूर्दगी से 23 किलोमीटर पूर्व की ओर यह झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.8 मापी गई। हालांकि, नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने भूकंप की तीव्रता 7.5 बताई है। अब तक किसी भी तरह के नुकसान की जानकारी नहीं है।
Author: Onnu
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में भाजपा उत्तराखंड प्रकोष्ठ, फरीदाबाद व हरियाणा प्रोग्रेसिव स्कूल कांफ्रेंस सहित अन्य संस्थाओं द्वारा जोशीमठ में आई आपदा हेतु उपलब्ध कराई जा रही राहत सामग्री के वाहनों को रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उनका आभार व्यक्त करते हुये कहा कि ऐसे समय पर सामग्री के माध्यम से सभी लोग सहायता के लिए आ रहे हैं। हमारा भी प्रयास है कि सभी की सहायता हो। केंद्र सरकार के सहयोग से जोशीमठ के पुनर्वास और प्रभावितों को राहत पहुंचाने का कार्य हो रहा है। अन्य संस्थाओ द्वारा…
देहरादून – कृषि एवं उद्यान मंत्री, उत्तराखण्ड गणेश जोशी ने रविवार को दरबार साहिब में मत्था टेका। उन्होंने दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज से शिष्टाचार भेंट की व प्रदेश की विकास योजनाओं के बारे में बातचीत की। ई एस आई सी के लाभार्थियों के उपचार बिलों के बकाया भुगतान 50 करोड़ रुपए पर चिन्ता जाहिर कीl उन्होने अस्पताल के बकाया भुगतान की व्यवस्था किये जाने की बात कही मौके से ही सचिव मुख्यमंत्री आर मीनाक्षी सुंदरम को फोन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिएl गुुरु राम राय विश्वविद्यालय की ओर से जैविक खेती पर चलाए जा रहे कार्यक्रमों व…
देहरादून – विद्यार्थी विज्ञान मंथन का राज्य स्तरीय मेगा शिविर डीएवी पब्लिक स्कूल हजारीबाग में आयोजित किया गया जिसमे विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने प्रतिभाग किया है। देहरादून डिफेंस कॉलोनी स्थित डी०ए०वी पब्लिक स्कूल में विद्यार्थी विज्ञान मंथन का राज्य स्तरीय शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण ने प्रतिभाग किया।राज्य स्तरीय शिविर में प्रथम स्तर की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सभी छात्र-छात्रों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम में स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा सुंदर प्रस्तुतियां दी गई। विद्यार्थी विज्ञान ने बताया कि विद्यार्थी विज्ञान मंथन की शुरूआत का मूल उद्देश्य भारतीय विज्ञान के…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय बजट में हाइड्रोजन एनर्जी सहित ग्रीन एनर्जी और रिन्यूएबल एनर्जी के विकास के लिए विशेष प्रावधान किए जाने हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण का धन्यवाद किया है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रस्तावित योजना के लागू होने पर निसंदेह उत्तराखण्ड समेत सभी हिमालयी राज्यों को लाभ मिलेगाl प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में बजट देश के समग्र विकास की अवधारणा के साथ बनाया गया है।
नई दिल्ली – रक्षा क्षेत्र में ‘आत्मनिर्भर भारत’ कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को कर्नाटक के तुमकुरु में एशिया की सबसे बड़ी हेलिकॉप्टर फैक्टरी देश को सौंपेंगे। रक्षा मंत्रालय ने जारी बयान में कहा कि 615 एकड़ में फैली हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लि. (एचएएल) की ग्रीनफील्ड हेलिकॉप्टर फैक्टरी को देश की हेलिकॉप्टर संबंधी सभी जरूरतों का एक ही जगह समाधान उपलब्ध कराने के लिए बनाया गया है। शुरुआत में लाइट यूटिलिटी हेलिकॉप्टर बनाए जाएंगे। एचएएल की 20 साल में 3 से 15 टन के 1,000 से अधिक हेलिकॉप्टर बनाने की योजना है।
बेंगलुरु – बेंगलुरु में होने वाले एयरो-इंडिया शो में अमेरिकी रक्षा कंपनी लॉकहीड मार्टिन अपने F-21 फाइटर जेट, S-92 मल्टी-रोल हेलीकॉप्टर, MH-60R रोमियो मल्टी-मिशन हेलिकॉप्टर और एंटी-टैंक हथियार जेवलिन का प्रदर्शन करेगी। एयरो-इंडिया का 14वां संस्करण 13 से 17 फरवरी तक कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा। यह एशिया के सबसे बड़े एयरोस्पेस शो माना जाता है। दुनिया भर की लगभग सभी प्रमुख एयरोस्पेस कंपनियों के लगभग 35,000 वर्ग मीटर के कुल क्षेत्र में होने वाले इस शो में भाग लेने की उम्मीद है। लॉकहीड मार्टिन कंपनी अपने F-21 विमान को भारतीय वायुसेना के 114 लड़ाकू जेट के…
देहरादून – उत्तराखण्ड के मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में शनिवार को देहरादून में मध्य क्षेत्रीय परिषद की स्थायी समिति की 15वीं बैठक का आयोजन किया गया।बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्य सचिव उत्तराखण्ड डॉ. संधु ने कहा कि केन्द्र व राज्यों के मध्य आपसी समन्वय, आर्थिक और सामाजिक विकास जैसे मुद्दों पर चर्चा तथा केन्द्र सरकार से समाधान हेतु मध्य क्षेत्रीय परिषद् की महत्वपूर्ण भूमिका है। बैठक में छतीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तराखण्ड तथा उत्तर प्रदेश राज्य में राज्य सरकारों द्वारा संचालित गुड प्रैक्टिसिस पर भी चर्चा की गई। बैठक के दौरान मध्य क्षेत्रीय परिषद के राज्यों में…
हरिद्वार – हरिद्वार स्थित कुशा घाट पर यज्ञोपवीत संस्कार एक सूक्ष्म कार्यक्रम में पूर्ण विधि-विधान के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बड़े बेटे दिवाकर का यज्ञोपवीत संस्कार किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी कुमाऊंनी परिधान में नज़र आई। आपको बता दें कि हिंदू धर्म में कुल 16 संस्कार हैं, जिनमें से यज्ञोपवीत संस्कार विशेष महत्व रखता है। इसे उपनयन संस्कार भी कहते हैं। जनेऊ धारण करने के बाद व्यक्ति को अपने जीवन में नियमों का पालन करना पड़ता है। उसे अपनी दैनिक जीवन के कार्यों को भी जनेऊ को ध्यान में रखते हुए…
नई दिल्ली – एक्ट्रेस सनी लियोनी के एक फैशन शो के वेन्यू के पास विस्फोट हुआ है। यह विस्फोट काफी शक्तिशाली था। इस धमाके की जानकारी शो के एक अधिकारी ने साझा की है, हालांकि इसमें किसी के भी क्षतिग्रस्त होने की कोई खबर नहीं आई है। दरअसल, एक अधिकारी ने कहा कि इंफाल में शनिवार को एक फैशन शो कार्यक्रम वेन्यू के पास एक शक्तिशाली विस्फोट हुआ, जिसमें अभिनेत्री सनी लियोन शामिल होने वाली हैं। हालांकि, मणिपुर की राजधानी के हट्टा कांगजीबंग इलाके में हुई इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।आपको बता दें, प्राप्त…
