नई दिल्ली – तुर्किये-सीरिया में 24 घंटे में भूकंप के सात विनाशकारी झटकों में 7,700 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। और ये आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। दोनों देशों में तीस हजार से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, तुर्किये में मृतकों की संख्या आठ गुना तक बढ़ने की आशंका है। तुर्किये-सीरिया में सोमवार को चार बड़े झटकों के बाद मंगलवार को भी रिक्टर पैमाने पर 5 से ज्यादा तीव्रता के तीन भूकंप आए। तुर्किये के राष्ट्रपति रेचप तैयब अर्दुआन ने बताया कि हादसे में 5,400 से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। उन्होंने…
Author: Onnu
देहरादून – राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने राजभवन से नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट (NICU) एम्बुलेंस को फ्लैग ऑफ किया।हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, जौलीग्रांट देहरादून द्वारा विकसित की गई यह एम्बुलेंस एक एडवांस नियोनेटल ट्रांसपोर्ट एम्बुलेंस है जिसके माध्यम से नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य की चुनौतियों का समाधान कर उन्हें समुचित उपचार और देखभाल पर कार्य किया जाएगा। यह एम्बुलेंस नवजात शिशुओं को गंभीर बीमारियों के उपचार व उचित देखभाल में सहायक होगी। नवजात शिशुओं के लिए हर प्रकार की जांच और अत्याधुनिक उपकरण से लैस नवजात परिवहन एम्बुलेंस एक अभिनव पहल है जो अन्य संस्थानों के…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हल्द्वानी को कई बड़ी सौगात दी है। जहां उन्होंने 35 करोड़ रुपए की लागत से बने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और तीन करोड़ की लागत से बने लीगेसी वेस्ट प्लांट का लोकार्पण किया।ये एसटीपी प्लांट हल्द्वानी मेयर जोगेंद्र रौतेला का ड्रीम प्रोजेक्ट है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में लोकार्पण के बाद सभा को संबोधित करते हुए हल्द्वानी में अंतरराष्ट्रीय ज़ू बनाने की बड़ी घोषणा की।उन्होंने कहा की इसके लिए सरकार जल्द बजट भी जारी करेगी, साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा की जल्द ही देवभूमि को ड्रग्स फ्री किया जाएगा। जिसके लिए…
त्रिपुरा – रक्षा मंत्री और भाजपा नेता राजनाथ सिंह मंगलवार को त्रिपुरा की राजधानी अगरतला पहुंचे। यहां उन्होंने उनाकोटि और पश्चिम त्रिपुरा जिले में भाजपा की ‘विजय संकल्प’ रैलियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैंने त्रिपुरा के बच्चों को लालटेन जलाकर पढ़ते देखा है लेकिन जब से भाजपा की सरकार आई है तब से त्रिपुरा के हर गांव में बिजली पहुंची है। लोग कहते थे त्रिपुरा में भाजपा जीरो है और CPM सबकुछ है लेकिन 2018 में लोगों ने भाजपा को ज़ीरो से हीरो बना दिया। उन्होंने कहा कि पहले यहां बिजली नहीं आती थी लेकिन आज…
नई दिल्ली – भारत ने भूकंप की मार झेल रहे तुर्किये को भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप भेज दी है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से की गई घोषणा के कुछ घंटों बाद ही भारत ने भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप तुर्किये को भारतीय वायु सेना के विमान से भेजी है। दरअसल, तुर्किये और सीरिया में घातक भूकंपों के कारण अब तक 4,000 से अधिक लोग मारे गए हैं। बीते दिन तुर्किये में 7.8, 7.6 और 6.0 तीव्रता के लगातार तीन विनाशकारी भूकंप आए थे। भारत की ओर से भेजी राहत सामग्री की खेप में एक विशेषज्ञ राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल…
नई दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा संसदीय दल की बैठक के लिए संसद पहुंचे। भाजपा संसदीय दल की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यूनियन बजट 2023 के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के अलावा केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और अर्जुन राम मेघवाल भाजपा संसदीय दल की बैठक में पहुंचे।
देहरादून- प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति सतपाल महाराज ने केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह से शिष्टाचार भेंट कर उनकी कुशलक्षेम पूछी। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति सतपाल महाराज ने सोमवार को केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह से उनके नई दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचकर शिष्टाचार भेंट कर उनकी कुशलक्षेम पूछने के साथ-साथ उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। ज्ञात हो कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का अभी हाल ही में घुटने का ऑपरेशन…
देहरादून – मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने आज सचिवालय में देहरादून में यातायात संकुलन को कम करने हेतु सभी सम्बन्धित विभागों के साथ बैठक करते हुए कहा कि ट्रैफिक कंजेशन को कम करने के लिए संस्थागत तंत्र बनाया जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि शहर के यातायात संकुलन को कम करने की दिशा में लगातार अनुश्रवण प्रणाली की देखरेख के लिए यूनिफाइड मेट्रोपोलिटन ट्रांसपोर्टेशन अथॉरिटी (UMTA) को सक्रिय किया जाए। इसकी प्रत्येक माह बैठक आयोजित की जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि यातायात संकुलन को कम करने के लिए सार्वजनिक यातायात प्रणाली में सुधार लाए जाने की आवश्यकता है।…
त्रिपुरा- भाजपा के स्टार प्रचारक और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह त्रिपुरा दौरे पर आ रहे हैं। अमित शाह सोमवार को त्रिपुरा में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। शाह खोवाई जिले के खोवाई और दक्षिण त्रिपुरा जिले के संतिर बाजार में दो रैलियों को संबोधित करेंगे। इसके बाद, वह अगरतला में एक रोड शो में शामिल होंगे।एक तरफ जहां गृहमंत्री अमित रैलियों में भाजपा के प्रत्याशियों के लिए गरजने वाले हैं वहीं दीदी के नाम से मशहूर ममता बनर्जी रोड शो करके अपने प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगी।मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार को त्रिपुरा पहुंच रही हैं। वे सोमवार को मंदिर…
नई दिल्ली – कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जोली (Melanie Joly) भारत की दो दिवसीय यात्रा पर सोमवार को नई दिल्ली पहुंचेंगी। अपनी यात्रा के दौरान वह अपने भारतीय समकक्ष डॉ. एस जयशंकर के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगी। अधिकारियों ने बताया कि दोनों विदेश मंत्रियों के बीच सोमवार शाम को द्विपक्षीय वार्ता होगी।दोनों विदेश मंत्रियों के बीच वार्ता में द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के साथ चीन की बढ़ती सैन्य ताकत पर वैश्विक चिंता की पृष्ठभूमि में भारत-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग पर चर्चा होने की उम्मीद है।
