Author: Onnu

देहरादून – कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच आज रविवार को उत्तराखंड में पटवारी भर्ती परीक्षा हो रही है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात है। शनिवार तक प्रदेशभर में छात्रों के साथ ही विपक्ष का भी आंदोलन जारी रहा। ऐसे में आज परीक्षा को लेकर शासन-प्रशासन पुलिस सतर्क है। परीक्षा में किसी भी तरह का व्यवधान न हो इसलिए अधिक चौकसी रखी जा रही है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार को गिरफ्तार किए गए अभ्यर्थियों को पटवारी-लेखपाल भर्ती की परीक्षा की अनुमति देने के निर्देश दिए।

Read More

देहरादून- उत्तराखंड में धामी सरकार ने निकाय और लोक सभा चुनाव से पहले बड़ी सौगात दी है। सरकार ने सरकारी नौकरी से जुड़ा बड़ा आदेश जारी किया है। बताया जा रहा है कि ये आदेश पीआरडी जवानों के लिए है। अब विभाग की ओर से मृतक आश्रित कोटे में अनुकंपा के आधार पर नौकरी दी जाएगी। इतना ही नहीं पिछले पांच साल में नौकरी के दौरान मृत्यु और दिव्यांग हुए जवानों के आश्रितों को भी इसका लाभ मिलेगा। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शासन की ओर से जारी आदेश में उन पीआरडी जवानों के आश्रितों को विभाग में नौकरी मिलेगी, जिनकी…

Read More

त्रिपुरा – त्रिपुरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार ने त्रिपुरा को हिंसा से मुक्ति दिलाई है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले त्रिपुरा में एक ही पार्टी का झंडा फहराने का अधिकार था और हर काम के लिए चंदा देना पड़ा था लेकिन भाजपा सरकार में हिंसा और चंदे की इस संस्कृति से मुक्ति मिली है। भाजपा सरकार में कानून का राज है और यहां डबल इंजन की सरकार बनेगी। पीएम ने कहा कि त्रिपुरा में पिछले पांच साल में तेजी से विकास हुआ है। त्रिपुरा के राधाकिशोरपुर की एक रैली में पीएम मोदी…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आए लोगों की शिकायतों और समस्याओं को सुना और अधिकारियों को जन समस्याओं का समयबद्धता के साथ त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम को निर्देश दिए कि जन समस्याओं से संबंधित जो भी पत्र मुख्यमंत्री कार्यालय को प्राप्त हो रहे हैं, उन्हें संबंधित विभागों को भेजकर उस पर कृत कार्यवाही की नियमित मॉनिटरिंग के साथ ही अपडेट की जाए। इस अवसर पर आईजी के.एस. नगन्याल, अपर सचिव नवनीत पाण्डे, जगदीश चन्द्र…

Read More

देहरादून -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज बेरोजगार संगठन के प्रतिनिधिमण्डल ने वार्ता की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार निष्पक्ष, नकल विहीन और पारदर्शी परीक्षा कराने हेतु प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि देश का सबसे कड़ा नकल विरोधी कानून उत्तराखण्ड राज्य में लागू हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रविवार को होने वाली पटवारी/लेखपाल भर्ती परीक्षा को शांति पूर्ण, निष्पक्ष और नकल विहीन कराने के लिए समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र तक आने-जाने के लिए नि:शुल्क परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

Read More

हैदराबाद – केंद्रीय गृह मंत्री ने हैदराबाद में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के प्रशिक्षु अधिकारियों की पासिंग आउट परेड का निरीक्षण किया। परेड सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (एसवीपीएनपीए) में हुई। यहां शाह ने अधिकारियों को कई अहम नसीहतें दीं। उन्होंने केंद्रीय जांच एजेंसी एनआईए और एनसीबी के काम करने के तरीकों पर भी चर्चा की। शाह ने कहा कि केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार जम्मू कश्मीर में आतंकवादी घटनाओं, पूर्वोत्तर में उग्रवाद और वामपंथी नक्सलवाद को नियंत्रित करने में काफी हद तक सफल रही है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति, आतंकवाद…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में तीन दिवसीय 17वीं उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी कांग्रेस-2023 के अन्तर्गत ‘प्रथम ग्रामीण विज्ञान कांग्रेस’ का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने वैज्ञानिकों को विज्ञान पुरोधा सम्मान से सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर हाइड्रोपोनिक यूनिट, क्यू आर कोड आधारित जैव विविधता पार्क एवं प्राइड ऑफ उत्तराखण्ड एक्सपो प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया और ग्रामीण विज्ञान कांग्रेस, उत्तराखण्ड ग्राम्य विकास यात्रा एवं विज्ञान पर चर्चा पुस्तकों का भी विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून में ग्रामीण विज्ञान कांग्रेस का यह देश का पहला आयोजन हो रहा है।…

Read More

देहरादून – अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी से आज सचिवालय में उत्तराखण्ड बेरोजगार संघ के सदस्यों ने भेंट कर अपने मुद्दों से अवगत कराया। ACS ने कहा कि बेरोजगार संघ द्वारा रखे गये मुद्दों से माननीय मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया जाएगा, उन्होंने कहा कि युवा अपनी बात शांतिपूर्वक तरीके से रखें। ACS श्रीमती राधा रतूड़ी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि भर्ती परीक्षाएं निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से आयोजित की जाए, इसी उद्देश्य से उत्तराखण्ड में देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस अध्यादेश के लिए माननीय मुख्यमंत्री…

Read More

देहरादून – अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में आज सचिवालय में अवस्थापना विकास बैंकर्स स्थायी समिति की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं के तहत लम्बित ऋण आवेदन पत्रों का समय सीमा में निस्तारण करने के निर्देश दिए। अपर मुख्य सचिव ने राज्य में संचालित सभी रोजगार सृजन योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग हेतु एक इंटिग्रेटेड सिस्टम विकसित करने के साथ ही सिंगल पोर्टल बनाने हेतु उद्योग विभाग के नेतृत्व में पर्यटन विभाग तथा शीर्ष बैंको की पाँच सदस्यी उप समिति गठित करने के निर्देश दिए है। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि बैंकिग सेवा रहित…

Read More

नई दिल्ली – अडानी-हिंडनबर्ग मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। दायर याचिका में कहा गया है कि हिंडनबर्ग रिपोर्ट की वजह से इन्वेस्टर्स को लाखों करोड़ों का नुकसान हुआ है। हिंडनबर्ग रिसर्च ने 24 जनवरी की रिपोर्ट में अडानी ग्रुप ऑफ कंपनीज पर धोखाधड़ी के आरोप लगाए गए थे। इसके बाद कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट देखी गई। याचिका वकील मनोहर लाल शर्मा की तरफ से दायर की गई है। 

Read More