मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 52 निर्णय लिए गए। आपदा प्रबन्धन और पुनर्वास विभाग के अंतर्गत जोशीमठ क्षेत्र के आपदा प्रभावित परिवारों / व्यक्तियों की भूमि तथा भवनों के मुआवजे और विस्थापन के सम्बन्ध में प्रस्तावित नीति को कैबिनेट ने किया अनुमोदित।नकल रोधी कानून को कैबिनेट ने दिया अनुमोदन।रेरा के ढांचे में कुल 31 पद सृजित किए गए हैं।13 से 18 मार्च तक गैरसैंण भराड़ीसैंण में होगा विधानसभा सत्र।दिव्यांगजन बच्चों की शिक्षा के लिए स्कूल खोले जाने को लेकर देहरादून के पुरकुल क्षेत्र में कुल 3000 वर्ग मीटर सरकारी भूमि दिए जाने…
Author: Onnu
नई दिल्ली, 16 फरवरी। स्पेन की न्यूज एजेंसी ‘ईएफई’ की अध्यक्ष गैबरिएला कान्यास का कहना है कि एजेंसी जर्नलिज्म, पत्रकारिता का सबसे शुद्धतम रूप है। समकालीन घटनाक्रम को समझने, सूचनाओं से अवगत रहने और दुनिया को समझने के लिए ये अनिवार्य आधार है। एजेंसी की खबरें झूठ और अफवाहों के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ हथियार हैं। कान्यास भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) द्वारा ‘अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसियों की कार्यप्रणाली’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। इस अवसर पर आईआईएमसी के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी, डीन (छात्र कल्याण) एवं आउटरीच विभाग के प्रमुख प्रो. प्रमोद कुमार एवं ईएफई के सदस्यों सहित…
हरिद्वार – एसआईटी ने पटवारी भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने सहारनपुर के रिसोर्ट में अभ्यर्थियों को पेपर रटवाने के दौरान उनकी निगरानी की थी। एक आरोपी मुख्य आरोपी संजीव दुबे का मौसेरा भाई लगता है। जबकि दूसरा शिक्षक राजपाल का छात्र है। एसआईटी प्रभारी रेखा यादव ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि पटवारी भर्ती परीक्षा पेपर लीक प्रकरण में अब तक 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जांच के बाद कई महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले। जिसके आधार पर आरोपी देवी सिंह व धर्मेंद्र को हरिद्वार…
टिहरी – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज 22 वर्षीय टिहरी निवासी पर्वतारोही रोहित भट्ट ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने उन्हें विश्व की सबसे ऊंची पर्वत चोटियों में शामिल माउंट किलिमंजारो पर जनवरी, 2023 में 361 फीट का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर रिकॉर्ड बनाने पर बधाई दी। रोहित भट्ट ने बताया कि उनका चयन इस साल माउंट एवरेस्ट पर फतह करने के लिये हुआ है। मुख्यमंत्री ने इस हेतु उन्हें अग्रिम शुभकामनाएं दी।
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ के उपन्यास पर बनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘यु कनु रिस्ता’ का टीजर लांच किया।मुख्यमंत्री आवास में आज उत्तराखण्ड फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों एवं फिल्मकारों के मध्य मुख्यमंत्री आवास में गढ़वाली फिल्म ‘यु कनु रिस्ता’ का टीजर लांच किया गया। फिल्म 17 फरवरी, 2023 को सिल्वर सिटी मॉल, देहरादून में रिलीज हो रही है। इसके पश्चात इसे उत्तराखण्ड के सभी सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज किया जायेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि डॉ. निशंक की कहानियों पर पहले भी ‘मेजर निराला’ और ‘बीरा’ फिल्में बन चुकी…
बेंगलुरु – सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने बुधवार को बेंगलुरु में चल रहे एयरो इंडिया शो का दौरा किया। इस दौरान वह भारत के घरेलू रक्षा उत्पादन पेवेलियन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कटिंग एज रिसर्च और नई तकनीक पर फोकस करने के निर्देश दिए। आर्मी चीफ जनरल मनोज पांडे ने भी आज एयरो इंडिया शो का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय सेना द्वारा किए जा रहे अविष्कारों को देखा। सेना के अधिकारियों ने सेना प्रमुख को विभिन्न उत्पादों और उनके इस्तेमाल के बारे में जानकारी दी। आर्मी चीफ को कर्नल विजय पांडेय और कर्नल कुमार धर्मवीर ने सेना द्वारा…
नई दिल्ली: दिल्ली स्थित बीबीसी के दफ्तर में 19 घंटे से ज्यादा समय से इनकम टैक्स छापे की कार्रवाई जारी है। मंगलवार की सुबह करीब सवा 11 बजे इनकम टैक्स की टीम बीबीसी के दफ्तर में पहुंची थी और सर्वे का काम शुरू किया था। इनकम टैक्स की टीम में करीब 15 से 20 अधिकारी मौजूद हैं। वहीं ब्रिटेन की सरकार ने कहा कि इस मामले पर वह नजर बनाए हुए है। सूत्रों की मानें तो बीबीसी के खातों और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को चेक करने में लंबा वक्त लग सकता है। ऐसे में इनकम टैक्स विभाग की कार्रवाई लंबी चल सकती…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज कनखल स्थित शंकराचार्य आश्रम में जगद्गुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
देहरादून – राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिष्टाचार भेंट की।इस दौरान राज्यपाल और मुख्यमंत्री के मध्य उत्तराखण्ड की विकास योजनाओं के अलावा विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।
देहरादून: -पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ के उपन्यास पर बनी गढ़वाली फिल्म “यू कनु रिश्ता” देहरादून की सिल्वर सिटी सिनेमा में दिनांक 17 फरवरी 2023 से प्रदर्शित की जाएगी। फिल्म रोजाना 12:30 बजे एक शो मे दिखेगी।फ़िल्म देखने के लिए टिकटों की एडवांस बुकिंग शुरू हो गयी है। एक शहीद सैनिक परिवार की कथा और एक शिक्षिका द्वारा असाध्य रोग से पीड़ित अपनी छात्रा की इलाज के लिए की गई संघर्ष की गाथा को लेकर बनाई गई यह फिल्म अत्यंत मार्मिक है । इस प्रकार डॉ. निशंक यह कहानी नारी सशक्तिकरण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ तथा शहीद सैनिकों…
