देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा 23 से 26 फरवरी तक आयोजित की जाने वाली सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा हेतु अभ्यर्थियों को उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों के किराये में शत-प्रतिशत छूट दी जाएगी। सचिव परिवहन निगम श्री अरविन्द सिंह ह्यांकी ने बताया कि अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के आधार पर परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु प्रदेश के अन्दर और बाहर (परीक्षार्थी के गृह के स्थान से परीक्षा स्थान तक) उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में आवागमन हेतु मुफ्त यात्रा सुविधा प्रदान की जाएगी।
Author: Onnu
कोटद्वार – भारत तिब्बत सहयोग मंच महानगर कोटद्वार के महिल मोर्चा के अध्यक्ष पद पर प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा की संस्तुति पर जिला अध्यक्ष देवेन्द्र कुण्डलिया द्वारा अर्चना शर्मा को महानगर अध्यक्ष महिला मोर्चा नियुक्त किया गया। जिला अध्यक्ष देवेन्द्र कुण्डलिया ने कहा अर्चना शर्मा के नेतृत्व बड़ी संख्या में महिलाये मंच से जुड़ेगी और संगठन कार्य को तेजी से विस्तार मिलेगा।
नई दिल्ली – यूरोपीय संघ ने भारत की G20 अध्यक्षता पर भरोसा जताया है और कहा है कि यहां से ही रूस-यूक्रेन युद्ध का हल निकलने की उम्मीद है। भारत में यूरोपीय संघ के राजदूत उगो एस्टुटो ने कहा कि उन्हें जी20 की भारतीय अध्यक्षता से बहुत उम्मीदें हैं। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि भारत एक बहुत ही महत्वाकांक्षी कार्यक्रम प्रस्तुत करता है जिसका यूरोपीय संघ समर्थन करता है। एस्टुटो ने कहा कि हम पहले जैसी सामान्य स्थिति में नहीं रह रहे हैं। यूक्रेन पर रूसी आक्रमण पूरी तरह से अनुचित है, संयुक्त राष्ट्र चार्टर का स्पष्ट उल्लंघन है। उन्होंने…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से उनके आवास में भेंट कर राज्य के विकास से संबंधित विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की।
नई दिल्ली – एलन करियर इंस्टीट्यूट प्राइवेट लिमिटेड, प्रतिस्पर्धी परीक्षा तैयारी अकादमी जिसने कोटा, राजस्थान को अपनी अभूतपूर्व सफलता के साथ मानचित्र पर लाने में मदद की, ने दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में प्रवेश की घोषणा की है। पहले बैच का ग्रैंड लॉन्च और ओरिएंटेशन सत्र शनिवार को सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम, अगस्त क्रांति मार्ग, नई दिल्ली में आयोजित किया गया। इस अवसर पर एलन निदेशक डॉ. गोविंद माहेश्वरी, राजेश माहेश्वरी, नवीन माहेश्वरी एवं डॉ. ब्रजेश माहेश्वरी उपस्थित थे । इस सत्र में 1800 से अधिक छात्रों और अभिभावकों ने भी भाग लिया। 34 वर्षों के अनुभव के साथ एलन कॅरियर…
रुड़की – भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की (आईआईटी रुड़की), एक प्रमुख शैक्षणिक संस्थान, और भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने आपसी हित के क्षेत्रों में अनुसंधान और विकास के माध्यम से स्वदेशी प्रौद्योगिकियों और उपकरणों के विकास को बढ़ावा देने, और भारतीय रक्षा प्रणाली को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से एयरो इंडिया 2023 के दौरान बेंगलुरु में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।समझौता ज्ञापन परआईआईटी रुड़की और आईएएफ की ओर से क्रमशः प्रोफेसर के.के. पंत, निदेशक, आईआईटी रुड़की, और एयर वाइस मार्शल एसके जैन, वीएसएम, सहायक वायु सेना प्रमुख (मेंटेनेंस प्लान्स), ने एमओयू पर हस्ताक्षर किये।समझौता ज्ञापन रक्षा मंत्री, भारत सरकार, राजनाथ…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियां 21 फरवरी को परखेंगे। वह सचिवालय में पर्यटन, स्वास्थ्य, परिवहन समेत अन्य विभागीय अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक में यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इस बार 22 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। 25 अप्रैल को केदारनाथ और 27 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। कपाट खुलने की तिथि तय होने के साथ ही सरकार भी चारधाम यात्रा को सुगम बनाने के लिए तैयारियों में जुट गई है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में चारधाम यात्रा की व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा के…
बागेश्वर – उत्तराखंड के बागेश्वर में सोमवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए ।भूकंप सुबह 4:49 बजे आया।रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.5 मापी गई।भूकंप के झटके की तीव्रता काफी कम थी ।
देहरादून – उत्तराखंड के कर्णप्रयाग में भी अब जोशीमठ जैसे हालत होते जा रहे हैं। भू-धंसाव से यहां के कई घरों में इतनी दरारें आई हैं कि अफसर भी हैरान हैं। रविवार को प्रभावित क्षेत्र बहुगुणानगर, सुभाषनगर व अपर बाजार का डीएम हिमांशु खुराना, एसडीएम हिमांशु कफलिटया, विधायक अनिल नौटियाल व आपदा प्रबंधन अधिकारी एनके जोशी ने निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम बहुगुणानगर में मकानों की दीवारों पर पड़ी मोटी दरारें देखकर दंग रह गए।उन्होंने लोगों से पूछा कि क्या वे इन्हीं मकानों में रह रहे हैं। इस पर लोगों ने डीएम को रुंधे गले से अपनी व्यथा बताई और…
देहरादून – UIDAI ने आधार कार्ड से जुड़ी समस्याओं के लिए नया टोल फ्री नंबर लॅान्च किया है। जिस पर आप 24×7 कॅाल करके कोई भी समस्या का समाधान पा सकते हैं।खास बात ये है इस नंबर पर आपकी समस्या को लटकाया नहीं जाएगा। इस टोल फ्री नंबर पर की गई कॅाल रिकॅार्डिट होगी। किसी भी समस्या का समाधान न होने पर आप शिकायत भी दर्ज कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार UIDAI ने ट्वीट कर नए टोल फ्री नंबर की जानकारी दी। साथ ही कहा कि यह इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पांस सर्विसेज (आईवीआरएस) एक 24×7 तकनीक है। इसके माध्यम…
