Author: Onnu

देहरादून – राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान देहरादून में उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित ‘‘विशेष शिक्षा विभाग और दिव्यांगता पुनर्वास के क्षेत्र में अनुसंधान पद्धति’’ विषय पर पांच दिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी उपस्थित रहे। भारतीय पुनर्वास परिषद के सहयोग से आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि यह कार्यशाला नवीन अनुसंधान पद्धति से दिव्यांगजनों के पुनर्वास व सशक्तिकरण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को उनकी कठिन स्थितियों से उबरना…

Read More

देहरादून – आगामी चारधाम यात्रा में केदारनाथ धाम जाने के लिए 54 हजार यात्री पंजीकरण करा चुके हैं। चार दिन के भीतर केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के लिए पंजीकरण की संख्या एक लाख पहुंच गई है। पंजीकरण के शुरूआती रूझान को देखते हुए सरकार को इस बार भी चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड बनने की उम्मीद है। प्रदेश में चारधाम यात्रा का आगाज 22 अप्रैल 2023 से होगा। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय हो गई है। गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित होनी बाकी है। वर्तमान में केदारनाथ व बद्रीनाथ धाम की…

Read More

नई दिल्ली – जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज शनिवार को दो दिवसीय भारत यात्रा पर पहुंचे। यहां राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया। दोनों नेता आज समग्र वार्ता करेंगे, जिसमें यूक्रेन संघर्ष, हिंद-प्रशांत क्षेत्र की स्थिति, स्वच्छ ऊर्जा, कारोबार और नई प्रौद्योगिकी के साथ-साथ द्विपक्षीय संबंधों में तेजी लाने से जुड़े कदमों पर चर्चा होगी।दोपहर में शोल्ज राजघाट जाकर महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। चांसलर शोल्ज का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भेंट करने का भी कार्यक्रम है। रविवार की सुबह चांसलर शोल्ज बेंगलूरू के लिए रवाना होंगे। 

Read More

पौड़ी –  जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने गत दिवस देर सांय विकासखण्ड कार्यालय पौड़ी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खण्ड विकास अधिकारी को ब्लॉक के समस्त पटलों के दस्तावेजों को व्यवस्थित करने के निर्देश दिये। एडीओ पंचायत के भ्रमण व उपस्थिति पंजिका में विरोधाभास पर जिलाधिकारी ने स्पष्टीकरण तलब किया है। शुक्रवार को विकासखण्ड कार्यालय के निरीक्षण के दौरान पीएमएवाई के पटल प्रभारी एबीडीओ के कक्ष में विद्युत व्यवस्था नहीं होने पर कड़ी फटकार लगाई। जिलाधिकारी ने पीएमएवाई के लाभार्थियों की प्रतीक्षा सूची का अवलोकन करते हुए कहा कि सूची में किसी भी प्रकार की गड़बडी पाये जाने पर…

Read More

चम्पावत – आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत मुख्यालय के संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) कार्यालय का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वाहन फिटनेस सार्टिफिकेट एवं लर्निंग लाईसेंस वितरित कर कार्यालय के कार्यों की शुरुआत की। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि चम्पावत में परिवहन विभाग के संभागीय निरीक्षक कार्यालय होने से यहाँ पर वाहनों की फिटनेस व ड्राइविंग लाइसेंस बनने जैसे कार्य होंगे तथा जनता के समय व धनराशि की बचत भी होगी। स्थानीय लोगों की समस्या के समाधान के लिए वह सदैव प्रयासरत हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि चम्पावत में अनेक विकास कार्य किए जा रहे हैं…

Read More

देहरादून – उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि मैं सक्रिय राजनीति में नहीं आऊंगा। अब मैं उत्तराखंड को आत्मनिर्भर बनाने को काम करूंगा। वहीं, उन्होंने पार्टी की सदस्यता से भी इनकार किया है।उन्होंने सीएम धामी की तारीफ करते हुए कहा कि यहां कोई गुरु चेला नहीं होता। मुझे कभी पद का लालच नहीं रहा है, लेकिन पद ने मेरा पीछा नहीं छोड़ा। इसलिए मैं महाराष्ट्र छोड़कर आया हूं। मैं उत्तराखंड में रहकर ही आगे बढ़ना चाहता हूं।

Read More

चम्पावत – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज चम्पावत में जनपद के विकास हेतु ₹4884.21 लाख की 10 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनकल्याण से जुड़ी योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर एवं त्वरित ढंग से करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए गये हैं। इस अवसर पर सांसद अजय टम्टा, अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती ज्योति राय, विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, क्षेत्र प्रमुख चम्पावत श्रीमती रेखा देवी, श्रीमती विनीता फर्त्याल, जिलाध्यक्ष निर्मल महरा सहित विभिन्न जनप्रतिनिधिगण अधिकारी आदि मौजूद रहे।

Read More

चम्पावत – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज चंपावत भ्रमण के दौरान प्रातः सैर की और क्षेत्र के लोगों से बातचीत कर विकास कार्यों को लेकर फीडबैक लिया व आमजन की समस्याओं को भी जाना। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मुख्य बाजार के दुकान स्वामियों से भी बात कर उनका हाल-चाल जाना इसके पश्चात उन्होंने गौरलचौड़ मैदान पहुँचकर वहाँ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं की तैयारी कर रहे युवाओं से बातचीत की व उनका उत्साहवर्धन करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Read More

नई दिल्ली – उत्तर कोरिया ने जवाबी परमाणु हमला करने की अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया है। उत्तर कोरिया की केसीएनए समाचार एजेंसी ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर कोरिया ने शत्रुतापूर्ण बलों के खिलाफ परमाणु पलटवार का संचालन करने की अपनी क्षमता का प्रदर्शन करने के लिए चार रणनीतिक क्रूज मिसाइलों का परीक्षण किया है, जो जवाबी परमाणु हमला करने के लिए डिजाइन की गई है। जानकारी के अनुसार, इस अभ्यास में गुरुवार को कोरियाई पीपुल्स आर्मी की परिचालन रणनीतिक क्रूज मिसाइल इकाई शामिल थी, जिसने कोरियाई प्रायद्वीप के पूर्वी तट से दूर समुद्र की ओर उत्तरी हैमयोंग प्रांत के किम…

Read More

देहरादून – मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में आज सचिवालय में उत्तराखण्ड संस्कृत अकादमी की शासी निकाय की प्रथम बैठक आयोजित हुई। बैठक में संस्कृत भाषा के उत्थान के लिए अकादमी द्वारा किए जा रहे कार्यों पर चर्चा की गई। मुख्य सचिव ने कहा कि संस्कृत भाषा के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए अन्य राज्यों द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं बेस्ट प्रैक्टिसेज का अवलोकन कर उनको भी प्रदेश में लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं के मध्य संस्कृत गान आदि प्रतियोगिताओं का अधिक से अधिक आयोजन किया जाए। बैठक में सचिव चंद्रेश यादव, निदेशक संस्कृत शिक्षा एवं सचिव…

Read More