Author: Onnu

नई दिल्ली – बांग्लादेश के चटगांव से ओमान के मस्कट जा रही सलाम एयर की एक फ्लाइट की बुधवार देर रात नागपुर एयरपोर्ट में इमरजेंसी लैंडिंग हुई। बताया गया है कि पायलट को फ्लाइट के इंजन से धुआं उठता दिखा था। इसके बाद विमान की नागपुर में ही आपात लैंडिंग कराई गई। इस फ्लाइट में 200 यात्री और सात क्रू के सदस्य सवार थे। सभी सुरक्षित हैं। 

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हल्द्वानी में नकल विरोधी कानून लागू करने के उपलक्ष्य में आयोजित आभार रैली में प्रतिभाग कर जनसभा को संबोधित किया।मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर पर घोषणा की, कि समूह ’ग’ की कोई भी परीक्षा चाहे वह लोक सेवा आयोग से बाहर की हो या लोक सेवा आयोग के द्वारा कराई जा रही हो, सभी परीक्षाओं में साक्षात्कार की व्यवस्था तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी जाए। उन्होंने कहा कि इसमें तकनीकी और गैर तकनीकी पद भी सम्मिलित होंगे। उच्च पदों में जहाँ साक्षात्कार आवश्यक हो, जैसे PCS या अन्य उच्च पद वहां भी…

Read More

प्रयागराज – उमेश पाल हत्याकांड में पूर्व सांसद अतीक अहमद के करीबियों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। अतीक अहमद के करीबी बिल्डर और घर के बगल में रहने वाले खालिद जफर की अवैध संपत्ति को प्रयागराज विकास प्राधिकरण के बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। उमेश पाल की हत्या के बाद शूटर अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता से मिलने आए थे और मिलने के बाद फरार हो गए थे।जफर के इसी मकान में शाइस्ता परवीन बच्चों के साथ रहती थी। बताया जा रहा है कि खालिद जफर ने उमेश पाल की हत्या करने वाले शूटर को थोड़ी देर के लिए पनाह दी थी।…

Read More

देहरादून – देहरादून के Indian Institute of Remote Sensing में कुछ आतंकियों के घुसने की सूचना पर तत्काल एक्शन शुरू हुआ।मौके पर NSG कमांडो, ATS बम डिस्पोजल स्क्वायड फायर सर्विस और एसडीआरएफ के साथ स्थानीय पुलिस पहुंची और आतंकियों के चंगुल से इंडियन इंस्टीट्यूट आफ रिमोट सेंसिंग के कर्मचारियों को छुड़ाने की कोशिशों में जुटी, जिसमे दोनो और से फायरिंग भी हुई। ये पूरी घटना पुलिस और ATS को हर समय चौकन्ना रखने के लिए ये पूरी ड्रिल की गई। इस मॉकड्रिल में आतंकियों को ढेर करने के लिए होने वाले प्लान रूट मैप को लेकर सवेरे से ही मॉक ड्रिल…

Read More

देहरादून – अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने आज सचिवालय में आगामी बजट सत्र के अवसर पर राज्यपाल के अभिभाषण की तैयारियों के संबंध में बैठक ली। बैठक में सचिव डॉ. आर मीनाक्षी सुंदरम, श्री शैलेश बगोली, डॉ. राजेश कुमार सहित सभी विभागों के वरिष्ठ उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

Read More

नई दिल्ली – जी-20 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार और बृहस्पतिवार को होगी। बैठक के दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन, रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव, चीन के विदेश मंत्री किन गांग, फ्रांस की विदेश मंत्री कैथरीन कोलोना, जर्मनी की विदेश मंत्री अन्नालेना बेयरबॉक और ब्रिटेन के विदेश मंत्री जेम्स क्लेवरली सहित कई यूरोपीय देशों के विदेश मंत्री  एक साल से जारी यूक्रेन युद्ध पर गहन चर्चा करेंगे।हालांकि, एक मार्च को विदेशी मेहमानों के स्वागत का कार्यक्रम रहेगा, इसलिए अहम मसलों पर चर्चा बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में होगी। बैठक में बहुपक्षीय…

Read More

हरिद्वार – जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला गंगा संरक्षण से सम्बन्धित विभिन्न बिन्दुओं को चर्चा के लिये सदस्य संयोजक/उप वन संरक्षक, जिला गंगा संरक्षण समिति मयंक शेखर झा ने जिलाधिकारी के सम्मुख प्रस्तुत किया। बैठक में सर्वप्रथम कस्सावान नाले में आपत्तिजनक सामग्री डाले जाने के सम्बन्ध में चर्चा हुई। इस पर जिलाधिकारी ने नगर निगम, पेयजल निगम आदि से कस्सावान नाले की वस्तुस्थिति के सम्बन्ध में जानकारी ली। जिस पर अधिकारियों ने बताया कि इस क्षेत्र में नाला पूरी तरह टैप है।…

Read More

नैनीताल – मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने मंगलवार को पन्तनगर एयरपोर्ट पहुँचकर 28 से 30 मार्च तक रामनगर में प्रस्तावित  जी-20 सम्मेलन के सफल आयोजन हेतु पन्तनगर एयरपोर्ट पहुॅचकर बैठक व व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। मुख्य सचिव ने पंतनगर एयरपोर्ट के कक्ष में जिला उधमसिंहनगर व नैनीताल के अधिकारियों की बैठक लेते हुए G20 सम्मिट से संबंधित सभी तैयारियों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य के लिए यह गौरव का पल है कि राज्य में G20 समिट की तीन बैठकों का आयोजन होना है। रामनगर में होने वाली राउंड टेबल सम्मेलन में विदेशों से…

Read More

देहरादून – जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में जन्म-मृत्यु पंजीकरण कार्यक्रम के अन्तर्गत अंतर विभागीय समन्वय समिति डीसीसी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद के समस्त निजी एवं शासकीय चिकित्सालयों को सीआरएस पोर्टल पर एड करते हुए पोर्टल पर लाॅगिन जारी किया जाए। बैठक में जानकारी देते हुए बताया गया कि जनपद के 144 निजी चिकित्सालयों को पोर्टल पर एड कर लिया जाए जिस पर जिलाधिकारी ने कार्यों में तेजी लाते हुए सभी चिकित्सालयों को एड करने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रजेन्टेशन के माध्यम से सीआरएस पोर्टल की विस्तारपूर्वक जानकारी एवं…

Read More

  नई दिल्ली – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान (ISRO) ने अपने मून मिशन चंद्रयान-3 के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। इसरो के अनुसार, चंद्रयान-3 मिशन के लिए प्रक्षेपण यान के सीई-20 क्रायोजेनिक इंजन का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया।इसरो के अधिकारियों ने बताया, 24 फरवरी को तमिलनाडु के महेंद्रगिरि में इसरो प्रोपल्सन कॉम्प्लेक्स की हाई एल्टीट्यूड टेस्ट फैसिलिटी में 25 सेकंड की नियोजित अवधि के लिए परीक्षण किया गया था। अंतरिक्ष एजेंसी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि परीक्षण के दौरान सभी पैरामीटर संतोषजनक पाए गए। क्रायोजेनिक इंजन को पूरी तरह से एकीकृत उड़ान के लिए प्रोपेलेंट टैंक, स्टेज…

Read More