Author: Onnu

देहरादून – उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉक्टर रमेश पोखरियल निशंक ने योग नगरी ऋषिकेश में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर डॉक्टर निशंक ने गड़करी से अपने लोकसभा क्षेत्र की योजनाओं पर विस्तृत वार्ता की । उन्होंने विशेषकर श्यामपुर फाटक ऋषिकेश में फ्लाईओवर का निर्माण का विषय उठाया जिससे क्षेत्र की जनता को ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत मिलेगी। डॉक्टर निशंक ने डालूवाला-लालवाला- धनौरी मार्ग में रिठौरा ग्रान्ट के पास रतमऊ नदी पर पुल निर्माण किये जाने का भी आग्रह किया उन्होंने आईएसबीटी से ट्रांसपोर्ट नगर…

Read More

देहरादून – श्यामपुर फाटक पर लगने वाले जाम की समस्या से अब जल्द ही समाधान में निकलेगा। कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने केंद्रीय सड़क व परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को समस्या से अवगत कराया। उन्होंने श्यामपुर फाटक पर ओवर ब्रिज बनाने का आग्रह केंद्रीय मंत्री गडकरी से किया। जिस पर केंद्रीय मंत्री ने जल्द कायाकल्प करने की बात कही। मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से शिष्टाचार भेंट की। इस मौके पर मंत्री डॉक्टर के पूर्व केंद्रीय मंत्री को पगड़ी, पुष्पगुच्छ और माता की चुनरी भेंट की। मंत्री डॉ अग्रवाल ने ऋषिकेश विधानसभा सहित प्रदेश में…

Read More

देहरादून – चारधाम यात्रा के लिए अब तक दो लाख श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं। केदारनाथ के लिए 1.12 लाख और बदरीनाथ के लिए 92 हजार तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया है। पर्यटन विभाग के उप निदेशक योगेंद्र गंगवार ने बताया कि 21 फरवरी को चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण शुरू किया गया था।13 दिनों के भीतर केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के लिए दो लाख से अधिक श्रद्धालु ऑनलाइन पंजीकरण कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि औपचारिक रूप से गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि तय होने के बाद ही दोनों धाम के लिए पंजीकरण शुरू किया जाएगा।

Read More

नई दिल्ली – रूस के साथ भारत के संबंधों और रूस से तेल खरीदने पर अमेरिका ने कहा है कि प्रत्येक देश अपना निर्णय लेता है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रधान उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने कहा कि यूक्रेन विवाद सहित हालिया अंतरराष्ट्रीय घटनाओं में नई दिल्ली ने अहम भूमिका निभाई है। पटेल ने कहा, भारत के पास जी-20 की अध्यक्षता के लिए एक महत्वाकांक्षी एजेंडा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर स्पष्ट कर चुके हैं कि यह युद्ध का समय नहीं है। संयुक्त राष्ट्र चार्टर के आधार पर एक संकल्प किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने…

Read More

नई दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 मार्च को कर्नाटक के मांड्या और हुबली-धारवाड़ जिलों का दौरा करेंगे। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रविवार को यह जानकारी दी। इस साल की शुरुआत से ही पीएम मोदी परियोजनाओं और योजनाओं की नींव रखने या उद्घाटन करने के लिए लगातार कर्नाटक का दौरा कर रहे हैं।  पीएम मोदी 12 मार्च को सुबह मांड्या जिले के मद्दुर में कार्यक्रमों में भाग लेंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दोपहर दो बजे वह आईआईटी धारवाड़ का उद्घाटन करने के लिए हुबली पहुंचेंगे, जिसके बाद एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे। मालूम हो…

Read More

देहरादून –  जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को जिला उद्योग मित्र की समस्याओं के निस्तारण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि औद्यागिक क्षेत्र में मूलभूमि सुविधाएं बनाने हेतु सम्बन्धित अधिकारी कार्यवाही करें साथ महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र को समन्वय करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने औद्योगिक आस्थान पटेलनगर से व्यवस्थित यातायात संचालन, निष्प्रोज्य विद्युत पोल हटाने, ट्रेफिक हेतु संचार तार विद्यमान पोल पर शिफ्ट करने, रेहड़ी-ठेली वालो द्वारा अतिक्रमण हटाने के निर्देश सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को दिए। साथ…

Read More

देहरादून- राजधानी देहरादून में बेखौफ बदमाशों द्वारा एक बुर्जुग महिला की गला रेतकर हत्या कर दिये जाने से सनसनी फैल गयी। सूचना मिलने पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पड़ताल शुरू कर दी है। हत्या प्रथमदृष्टया लूटपाट के इरादे से किया जाना बताया जा रहा है।हत्या की यह वारदात पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र के भंडारी बाग में घटित हुई है। जानकारी के अनुसार सहारनपुर चौक के समीप भंडारी बाग स्थित रिहायशी क्षेत्र में मृतक कमलेश धवन (75) अकेले निवास करती थी। बताया जा रहा है कि बुर्जुग महिला की तीन बेटियां है जो दून में ही अलग – अलग जगहों पर…

Read More

देहरादून – टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने अपने क्षेत्र की जनता से अपील की है कि जहां भी सडक पर गड्ढा दिखायी दे तो उसकी फोटो खींचकर उनको भेंजे वह जनता की सुविधा का ध्यान रखेंगे। आज विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय ने बयान जारी करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा निर्देशों के आलोक में प्रदेश की सभी सड़कों को “गड्ढा मुक्त” करने के आदेश हैं। उनके टिहरी विधान सभा की सम्मानित जनता से अनुरोध है यदि मुख्यमंत्री के आदेशों का अनुपालन त्रुटिवश नहीं हो रहा है तो सड़क का फोटो, स्थान का नाम 09412075478 पर उसको…

Read More

देहरादून – ऋषिकेश मुनि की रेती स्थित गंगा रिजॉर्ट में आयोजित सात दिवसीय ट्टअंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव 2023’ के अवसर पर आज चौथे दिन शनिवार को सुबह महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) द्वारा बतौर मुख्य अतिथि प्रथम सत्र में प्रतिभाग किया गया। इस दौरान उनके द्वारा प्रथम सत्र में आयोजित योग कक्षाओं का निरीक्षण कर योग प्रशिक्षकों से विभिन्न आसनों की जानकारी प्राप्त की गई।महामहिम राज्यपाल ने अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव 2023 के आयोजन हेतु मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज समेत पर्यटन विभाग को इस आयोजन की बधाई देते हुए कहा कि इस योग महोत्सव की गूंज…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से पूर्णागिरी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नई दिल्ली, मथुरा एवं लखनऊ आदि से टनकपुर के लिए पर्याप्त संख्या में रेल गाड़ियों का संचालन किए जाने का अनुरोध किया है। रेल मंत्री को प्रेषित पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य के जनपद चम्पावत अन्तर्गत टनकपुर में अवस्थित पूर्णागिरी शक्ति पीठ में चैत्र नवरात्रि से आगामी 03 माह तक प्रतिवर्ष पूर्णागिरी मेले का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष यह मेला दिनांक 09 मार्च से 09 जून तक आयोजित होगा। रेलवे द्वारा मेला अवधि के दौरान देश के…

Read More