देहरादून – राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने परमार्थ निकेतन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव-2023 का शुभारंभ कर गंगा आरती में प्रतिभाग किया। इस महोत्सव में 90 से अधिक देशों के 1500 से अधिक योग साधक भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा की यह योगसाधकों का एक अद्भुत समागम है। राज्यपाल ने कहा की सर्वे सन्तु निरामयाः ’सब निरोगी हों, इस भावना के साथ पूरी दुनिया में आज योग स्वस्थ जीवन शैली का एक बड़ा जन आन्दोलन बन चुका है। उन्होंने कहा योग हमारी आध्यात्मिक प्रगति का मार्ग है। विश्वगुरू भारत के संकल्प को पूरा करने में योग…
Author: Onnu
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज वनखंडी महादेव मंदिर, चकरपुर में भगवान शिव का अभिषेक एवं पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर देवाधिदेव महादेव से समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं प्रदेश की उन्नति हेतु कामना की।
नई दिल्ली – अभिनेता और डायरेक्टर सतीश कौशिक का बुधवार रात 1:30 बजे दिल्ली में निधन हो गया। वे 66 साल के थे। सतीश कौशिक के भतीजे निशांत कौशिक ने बताया कि उनका निधन हार्ट अटैक से हुआ है। वे दिल्ली में एक फैमिली फंक्शन में शामिल होने आए थे, जहां रात में उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिवार उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां उन्हें डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। फिलहाल उनका शव दिल्ली के दीनदयाल अस्पताल में रखा है। यहां पोस्टमॉर्टम के बाद उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली से मुंबई ले जाया जाएगा। आज दोपहर 3:00…
नई दिल्ली – भारतीय सेना के कॉर्प्स ऑफ इलेक्ट्रोनिक्स एंड मकैनिकल इंजीनियर्स की कर्नल गीता राणा ने इतिहास रच दिया है। बता दें कि वह पूर्वी लद्दाख के अग्रिम मोर्चे पर फील्ड वर्कशॉप को कमांड करने वाली भारतीय सेना की पहली महिला अधिकारी बन गई हैं। गौरतलब है कि हाल ही में भारतीय सेना ने महिला अधिकारियों को भी कमांडर की भूमिका में लेने की मंजूरी दी है। जिसके बाद कर्नल गीता यह उपलब्धि पाने वाली पहली महिला अधिकारी बन गई हैं। कर्नल गीता चीन सीमा पर तैनात स्वतंत्र फील्ड वर्कशॉप को कमांड करेंगी। सेना ने हाल ही में महिला सैन्य…
हल्द्वानी – हल्द्वानी के राजेंद्र नगर में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार रिक्शा चालक अनिल सक्सेना ने घरेलू कलेश के चलते फांसी लगा ली। घरवाले अनिल को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।दूसरी तरफ भाई की मौत की खबर सुन बड़े भाई अनूप की हार्टअटैक से मौत हो गई। परिवार में दो लोगों की मौत से मातम पसर गया है।
देहरादून – ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन आश्रम में गंगा तट के किनारे 8 मार्च को 35वां अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव शुरू होने जा रहा है। परमार्थ निकेतन में पत्रकारों से वार्ता करते हुए स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने बताया कि महोत्सव में 100 देशों के योग प्रशिक्षक और साधक प्रतिभाग करेंगे। राज्यपाल गुरमीत सिंह महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। योग महोत्सव के लिए अब तक 88 देशों के 1100 साधकों ने पंजीकरण कराया है। यहां करें रजिस्ट्रेशन योग महोत्सव के लिए रजिस्ट्रेशन के लिए Iyf international yoga festival मोबाइल एप डाउनलोड कर सकते हैं। यह प्ले स्टोर से डाउनलोड की जा सकती है।इसके…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्य सेवक सदन में जन औषधि दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में घोषणा की कि राज्य के जिन मेडिकल कॉलेजों में कैथ लैब नहीं हैं, वहां कैथ लैब बनाई जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सभी चिकित्सा इकाइयों में MRI, CT scan की पूरी व्यवस्था एवं टेक्निशियन की कमी को पूरा किया जायेगा, इसमें सभी जिला अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज सम्मिलित हैं। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सत्र 2022-23 में जन औषधि के क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य करने वाले डॉ. पुनीत धमीजा, जन औषधि मित्र के रूप में श्रेष्ठ कार्य करने वाले…
देहरादून – डीएम सोनिका ने होली पर्व के अवसर पर जनपद के समस्त आबकारी अनुज्ञापनों को बन्द रखने के आदेश दिए है। जिलाधिकारी ने जनपद देहरादून के समस्त मदिरा एवं स्प्रिट के अनुज्ञापियों को निर्देशित किया कि 08 मार्च को होली पर्व के अवसर पर उत्तराखण्ड आबकारी (मदिरा फुटकर दुकानों के व्यवस्थापन) नियमावली 2001 के अनुसार, शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु उनके अनुज्ञापन 08 मार्च 2023 को सांय 5ः00 बजे तक बन्द रखे जायेंगे। अनुज्ञापियों को उपरोक्त बन्दी का कोई प्रतिफल नहीं दिया जायेगा। जिलाधिकारी ने समस्त पुलिस क्षेत्राधिकारियों/ थानाध्यक्षों को अवैध रूप से होने वाली मदिरा की बिक्री पर…
हैदराबाद- बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी अपकमिंग फिल्म के सेट पर एक हादसे का शिकार हो गए हैं और इस दौरान उन्हें चोट भी आई है। इस बात की जानकारी खुद बिग बी ने अपने ब्लॉग के जरिए अपने फैंस और चाहने वालों को दी है। दरअसल, अमिताभ बच्चन बीतों कुछ वक्त से बाहुबली एक्टर प्रभास स्टारर ‘प्रोजेक्ट के’ की शूटिंग कर रहे थे। सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा, ”हैदराबाद में ‘प्रोजेक्ट के’ की शूटिंग के दौरान, एक एक्शन शॉट के दौरान, मुझे चोट लग गई है। रिब कार्टिलेज पॉप हो गया है और राइट रिब…
नई दिल्ली – मेघालय में नेशनल पीपुल्स पार्टी और भाजपा की गठबंधन वाली सरकार का शपथग्रहण जारी है। सबसे पहले कॉनराड संगमा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद उनके मंत्रीमंडल में शामिल होने वाले अन्य नेताओं को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह के अलावा भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी पहुंचे। शिलॉन्ग स्थित राजभवन में यह शपथ ग्रहण समारोह रखा गया। प्रेस्टोन टिनसोंग और एस धर ने मेघायल के उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। मेघालय में, भाजपा के दो विधायकों सहित 45 विधायकों के समर्थन वाले एनपीपी के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार बनाने का दावा…
