नई दिल्ली – मेघालय में नेशनल पीपुल्स पार्टी और भाजपा की गठबंधन वाली सरकार का शपथग्रहण जारी है। सबसे पहले कॉनराड संगमा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद उनके मंत्रीमंडल में शामिल होने वाले अन्य नेताओं को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह के अलावा भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी पहुंचे। शिलॉन्ग स्थित राजभवन में यह शपथ ग्रहण समारोह रखा गया। प्रेस्टोन टिनसोंग और एस धर ने मेघायल के उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। मेघालय में, भाजपा के दो विधायकों सहित 45 विधायकों के समर्थन वाले एनपीपी के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार बनाने का दावा पेश किया है। एनपीपी के प्रमुख कॉनराड के संगमा की पार्टी ने 27 फरवरी को हुए चुनावों में 26 सीटें जीती थीं। भाजपा और उसके सहयोगियों ने त्रिपुरा और नागालैंड में सत्ता बरकरार रखी है, जबकि मेघालय में, नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी, भगवा पार्टी ने बाद में कॉनराड संगमा के नेतृत्व वाले क्षेत्रीय संगठन को समर्थन दिया।मेघालय के नए मंत्रिमंडल में एनपीपी के आठ मंत्री होंगे। वहीं सहयोगी दल यूडीपी के दो विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। भाजपा और एचएसपीडीपी को एक-एक मंत्री पद मिलेगा। बता दें कि आज ही नगालैंड में भी मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह होगा। दोपहर 1.45 बजे नेफ्यू रियो कोहिमा में नगालैंड के अगले मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
ताज़ा ख़बर
- पत्रकारिता जगत ने खोया अपना जिंदादिल साथी, हरीश तिवारी नहीं रहे
- उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा बदलाव: तीरथ सिंह रावत को भाजपा की राष्ट्रीय टीम में अहम जिम्मेदारी
- राष्ट्रपति सम्मान से पौड़ी के अशोक सजवाण ने बढ़ाया वीरभूमि का गौरव
- मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी.पुरुषोत्तम ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचकर लिया जायजा
- सीएम धामी ने पत्नी संग किया कन्या पूजन
- प्रशांत वर्मा की फिल्म ‘जय हनुमान’ का पहला पोस्टर हुआ रिलीज
- रामनवमी पर अयोध्या में रामलला का दिव्य अभिषेक
- उत्तराखंड दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,मुख्य सचिव ने परखी तैयारियां
- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की एक और बड़ी सफलता, रॉकेट इंजनों के लिए हल्का नोजल किया तैयार
- पतंजलि आयुर्वेद को भ्रामक विज्ञापन मामले में सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने के लिए एक सप्ताह का समय मिला
- झेलम नदी में नाव डूबी, चार की मौत, दस छात्रों समेत कई लापता
- उत्तराखंड में आज से सील हो जाएंगी अंतरराष्ट्रीय सीमाएं, 12 पोलिंग पार्टियां होंगी रवाना

