नई दिल्ली – ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज भारत की यात्रा पर आने वाले हैं। वे आठ से 11 मार्च तक भारत की यात्रा पर रहेंगे। उनके साथ व्यापार और पर्यटन मंत्री डॉन फैरेल, संसाधन और उत्तरी ऑस्ट्रेलिया के मंत्री मेडेलीन किंग और एक उच्च-स्तरीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल साथ आएगा। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री होली के दिन आठ मार्च को अहमदाबाद पहुंचेंगे। दिल्ली पहुंचने से पहले वह नौ मार्च को मुंबई भी जाएंगे। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी के तहत अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। इसमें आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी बात होगी। इसके अलावा…
Author: Onnu
देहरादून – मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने आज सचिवालय में चारधाम यात्रा के दौरान स्वास्थ्य सेवा प्रणाली के सुदृढ़ीकरण किए जाने के सम्बन्ध में बैठक लेते हुए कहा कि चारधाम यात्रा को बेहतर और सुरक्षित बनाने के लिए चारधाम यात्रा मार्गों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाए जाने की आवश्यकता है। मुख्य सचिव ने कहा कि चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन के दौरान ही मेडिकल हिस्ट्री की जानकारी ले ली जाए व यात्रा के दौरान 55 वर्ष से अधिक आयु के श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य की जांच की जाए। इससे कम आयु के लोगों को जो देखने में अस्वस्थ प्रतीत हो…
देहरादून – पूर्वोत्तर राज्यों के विधानसभा चुनाव में मिली शानदार जीत से गदगद हुए भाजपाईयों ने डोईवाला चौक पर जश्न मनाया। त्रिपुरा में भाजपा की पूर्ण बहुमत की दोबारा सरकार, नागालैंड में भाजपा गठबंधन की सरकार और मेघालय में भाजपा को बढ़त मिलने पर डोईवाला चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया।इस दौरान उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने अबीर गुलाल उड़ाकर और ढोल नगाड़ो के साथ आतिशबाजी भी की। जिला महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के मूल मंत्र की जीत है। आने वाले नगर पालिका…
कोटद्वार – विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने कोटद्वार के झंडीचौड़ में भारती देव एजुकेशन फाउंडेशन के श्री आदि शंकर विद्यालय का उद्घाटन किया। शुक्रवार को कोटद्वार के झंडीचौड में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने रिबन काट कर भारती देव एजुकेशन फाउंडेशन के श्री आदि शंकर दिव्यांग विद्यालय का उद्घाटन किया। बता दे की डेढ़ साल से विद्यालय कोटद्वार में ही किराए के कमरों पर चलता था परंतु आज संस्था ने अपना खुद के विद्यालय का उद्घाटन किया है। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने दिव्यांग विद्यालय के लिए संस्था की सराहना करते हुए कहा कि हमें दिव्यांग बच्चों के…
देहरादून – राजभवन में तीन दिवसीय वसंतोत्सव की शुरूवात आज हो गयी है। इस तीन दिवसीय वसंतोत्सव का आज सुबह 11 बजे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) द्वारा उद्घाटन किया गया है।बताया जा रहा है कि आज दोपहर एक बजे से शाम छह बजे तक तथा चार व पांच मार्च को सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक यह पुष्प प्रदर्शनी जनसामान्य के लिए खुली रहेगी। गौरतलब है कि आयोजन में 16 मुख्य प्रतियोगिताओं की श्रेणी में कुल 62 उप श्रेणी हैं, जिनमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार दिए जाएंगे। इस वर्ष तिमरू को विशेष डाक आवरण जारी…
देहरादून – तीन दिवसीय वसंतोत्सव-2023 का आज 3 मार्च को सुबह 11 बजे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) उद्घाटन करेंगे। 3 मार्च को दोपहर एक बजे से शाम 6 बजे तक एवं 4 व 5 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक पुष्प प्रदर्शनी जनसामान्य के लिए खुली रहेगी।3 दिवसीय आयोजन में 16 मुख्य प्रतियोगिताओं की श्रेणी में कुल 62 उप श्रेणी हैं, जिनमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार दिए जाएंगे। कुल 186 पुरस्कार निर्णायक मण्डल के निर्णय के बाद 5 मार्च, 2023 को विजेताओं को दिए जाएंगे। इस वर्ष प्रतियोगिता में पहली बार 4 नई…
देहरादून – मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने आज सचिवालय में देवप्रयाग और ऋषिकेश के मध्य पौड़ी क्षेत्र से कनेक्टिविटी बढ़ाए जाने के सम्बन्ध में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और जिलाधिकारी पौड़ी के साथ बैठक आयोजित की। मुख्य सचिव ने कहा कि कनेक्टिविटी को बढ़ाकर इस क्षेत्र में पलायन को रोका जा सकता है, साथ ही कनेक्टिविटी बढ़ने से इन क्षेत्रों का विकास हो सकेगा और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। उन्होंने जिलाधिकारी पौड़ी से देवप्रयाग से ऋषिकेश के मध्य ऐसे क्षेत्रों को चिन्हित करने के निर्देश दिए जहां मोटर पुल बनाकर अधिक से अधिक जनसंख्या को लाभान्वित किया…
देहरादून – भाजपा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं उनके संगठन नही बनाने पर चुटकी लेते हुए कहा कि जो एक साल बीतने के बाद भी अपनी टीम नही बना पाए वो भारत जोड़ने और हाथ से हाथ जोड़ने का दावा कर रहे हैं । पार्टी प्रदेश प्रवक्ता बिपिन कैंथोला ने व्यंग किया, अपनी टीम के लिए चुन चुन कर योद्धा लाने की बात करने वाले माहरा आज तक ऐसे योग्य पदाधिकारियों को दूरबीन लगाकर भी नही ढूंढ पाए हैं ।प्रदेश भाजपा मुख्यालय में मीडिया के सवालों का जबाब देते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला ने कहा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष…
देहरादून – जिलाधिकारी सोनिका द्वारा होली त्यौहार /पर्व को खाद्य पदार्थों में मिलावट एवं नकली खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने हेतु खाद्य पदार्थों की जांच के निर्देश दिए गए है। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने अभिहित अधिकारी (खाद्य संरक्षा) देहरादून को होली का त्योहार/पर्व पर समस्त जनमानस द्वारा काफी मात्रा में खाद्य पदार्थों का क्रय विक्रय किया जाना है। जिसमें खोया, मावा, मिठाई तथा अन्य खाद्य पदार्थो में मिलावट/नकली होने की सम्भावना से बनी रहती है। उन्होंने जनपद में ऐसे स्थलों को चिन्हित करते हुए टीमों का गठन कर नियमानुसार आवश्यक…
देहरादून – एम्स ऋषिकेश में अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक प्रदेश का पहला हेली एंबुलेंस पायलट प्रोजेक्ट शुरू होने जा रहा है। केंद्रीय उड्डयन मंत्रालय ने हेली एबुलेंस के संचालन के लिए एक कंपनी से अनुबंध किया है। केंद्र और प्रदेश सरकार साझा रूप से उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश में हेली एंबुलेंस सेवा का संचालन करेगी। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रोजेक्ट का उद्घाटन कर सकते हैं।20 सितंबर 2022 को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिल्ली में एक कार्यक्रम में विधिवत रूप से एम्स में हेली एंबुलेंस के संचालन की घोषणा की थी। हेली इमरजेंसी मेडिकल सर्विस के प्रभारी…
