नई दिल्ली – केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अपने आवास पर तेलंगाना के नेताओं के साथ मंगलवार को एक समीक्षा बैठक करेंगे। इस बैठक में आगामी तेलंगाना विधानसभा चुनावों के लिए चुनावी रणनीति तैयार करने पर चर्चा होगी। भाजपा के एक शीर्ष सूत्र ने यह जानकारी दी है। सूत्र के मुताबिक, बैठक में तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष बंडी संजय कुमार, राज्य प्रभारी तरुण चुग और तेलंगाना भाजपा के अन्य नेता मौजूद रहेंगे।इस साल तेलंगाना में विधानसभा चुनाव होने हैं ऐसे में पार्टी ने अपनी तैयारियों के लिए जोर लगा दिया है।
Author: Onnu
नई दिल्ली – सुप्रसिद्ध साहित्यकार एवं भारत के पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ की दो पुस्तकों का विमोचन राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (NBT)भारत द्वारा प्रगति मैदान में आयोजित विश्व पुस्तक मेले में किया गया।विश्व पुस्तक मेले के तीसरे दिन आज थीम पवेलियन में एन बी टी द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर प्रकाशित डॉ. निशंक की दो पुस्तको ‘पेशावर कांड की महानायक: वीर चंद्र सिंह गढ़वाली’ तथा ‘ हिमनद:मानव जीवन का आधार’ का विमोचन अनिल वरिष्ठ साहित्यकारों तथा शिक्षाविदों द्वारा किया गया।अम्बेडकर विश्वविद्यालय के प्रोफे. सत्यकेतु सांकृत ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर…
देहरादून – जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। आज जनसुनवाई में 92 शिकायत प्राप्त हुई कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। शिकायतों में अधिकतर प्रकरण भूमि विवाद सम्बन्धी प्राप्त हुए इसके अतिरिक्त, सड़क निर्माण, वृद्वावस्था पेंशन, धोखाधड़ी, विद्युत, एमडीडीए नक्शा दिलवाने, पानी की निकासी, बच्चा गोद लेने की अनुमति, दून चिकित्सालय के बाहर अतिक्रमण, गन्ना तोल में अनियमितताएं, जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने, सेवायोजित करने आदि शिकायतें प्राप्त हुई। जिलाधिकारी फ्राड कर भूमि विक्रय करने वालो पर गैंगस्टर की कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस एवं सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों को दिए।जिलाधिकारी सोनिका…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में राजस्व प्राप्ति की स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि विभागों द्वारा लक्ष्य के सापेक्ष अधिक से अधिक राजस्व प्राप्ति के प्रयास किए जाएं और राजस्व बढ़ाने के लिए अन्य राज्यों की बेस्ट प्रैक्टिस का भी गहनता से अध्ययन किया जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि अगले वित्तीय वर्ष के लिए अप्रैल में राजस्व लक्ष्य प्राप्ति के सबंध में बैठक की जाएगी। जिसमें सभी विभाग लक्ष्य प्राप्ति के लिए पूरी योजना बतायेंगे। जिन विभागों की अभी लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व प्राप्ति कम है, वे वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक इसे…
कर्नाटक – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को कर्नाटक के शिवमोगा और बेक्लागवी जिलों का दौरा करेंगे। इस दौरान वह जल जीवन मिशन के तहत 2,500 करोड़ रुपये से अधिक की जल आपूर्ति परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे जिससे दोनों जिलों के 13 लाख से अधिक लोगों को लाभ होगा।वहीं इससे पहले छह फरवरी को, पीएम मोदी ने कर्नाटक के तुमकुरु में तिप्तुर और चिक्कनायकनहल्ली में दो जल जीवन मिशन परियोजनाओं की आधारशिला रखी थी। एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि तिप्तुर मल्टी-विलेज पेयजल आपूर्ति परियोजना 430 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाई जाएगी। लगभग 115 करोड़ रुपये की…
हरिद्वार – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को प्रेमनगर आश्रम में डिस्ट्रिक्ट बास्केट बाल एसोसिएशन हरिद्वार द्वारा आयोजित अखिल भारतीय बास्केट बाल इन्वीटेशन टूर्नामेंट के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में प्रतिभाग किया। उन्होंने इस मौके पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान के अनुरोध पर हरिद्वार में जगह चिह्नित करके एक अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का बास्केट बाल कोर्ट बनाने की घोषणा की। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत के विभिन्न राज्यों से आये हुये बास्केट बाल खिलाड़ियों का स्वागत व अभिनन्दन किया तथा डिस्ट्रिक्ट बास्केट बाल एसोसिएशन हरिद्वार को इस आयोजन के लिये बधाई देते हुये…
देहरादून – जिलाधिकारी सोनिका ने आज ग्राम कुड़ियाल (थानो) में भ्रमण के प्राथमिक विद्यालय कुड़ियाल में जनमानस की समस्याओं को सुना। इस दौरान 29 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। ग्रामवासियों ने जिलाधिकारी ने उनके गांव में आने पर आभार व्यक्त किया तथा मांगल गीत से जिलाधिकारी का स्वागत किया। क्षेत्रवासियों की राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुडियाल से प्रकाशपंत मार्ग तक 800 मीटर सड़क निर्माण हेतु वन क्षेत्र में स्वीकृति की मांग पर जिलाधिकारी ने स्वीकृत शासनादेश से अवगत कराने पर क्षेत्रवासियों ने राज्य सरकार एवं जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया। जिलाधिकारी ने उपस्थित…
टिहरी – आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कलक्ट्रेट सभागार टिहरी में जनपद के अधिकारियों को बैठक के दौरान जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए गांवों में जाकर चौपाल लगाने व जन-समस्याओं को सुनकर उनका मौके पर ही निदान करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं का आम जन को लाभ मिले, इसके लिए प्रक्रियाओं के सरलीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि टिहरी जनपद में आयोजित होने वाली G20 की बैठकों के दौरान हमारे पास उत्तराखण्ड को वैश्विक पटल पर…
टिहरी – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज चंबा, टिहरी में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए राइफल मैन बी.सी. गब्बर सिंह एवं अमर शहीद श्रीदेव सुमन के स्मारक पर जाकर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय, धनोल्टी प्रीतम सिंह पंवार, देवप्रयाग विनोद कंडारी, घनसाली शक्तिलाल शाह सहित अन्य सम्मानित जन उपस्थित रहे।
देहरादून – उत्तराखंड में दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। देहरादून के थाना क्लेमेंटाउन क्षेत्र से बड़े हादसे की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां एमटेक के छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई है। युवक शराब के नशे में था और दिवार से टकरा गया। वहीं जवान बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार 24 फरवरी को युवक ने एक नया मोबाइल खरीदा था और उसके बाद शराब पी थी। देर रात करीब एक बजे अनमोल गुरुंग द्वार के पास अपने दोस्तों को मोबाइल दिखाने आया…
