जसपुर – जलती मोमबत्ती बिस्तर पर गिरने के कारण एक व्यक्ति की जलकर मौत हो गई। घटना उस समय की बताई जा रही है जब व्यक्ति अपने बिस्तर में लेटा था। इसी दौरान जलती मोमबत्ती गिरने से उसके बिस्तर में आग लग गई, जिससे वह जिंदा जल गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मिली जानकारी के अनुसार डेहरिया स्थित स्कूल के पास मैरिज हॉल में 48 वर्षीय शकील पुत्र अमीर हुसैन मोमबत्ती जलाकर अपने बिस्तर पर लेटा था। बताया जा रहा है कि शकील नशे का आदी था अधिकतर समय नशे…
Author: Onnu
चम्पावत – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की आज टनकपुर (चम्पावत) पहुंचकर वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश चंद्र गहतोड़ी जी के बड़े भाई स्व. प्रकाश चंद्र गहतोड़ी जी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान व परिवारजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
देहरादून – उत्तराखंड शासन द्वारा लिए गए फैसले के अनुसार राज्य विधानसभा का बजट सत्र आगामी 13 मार्च से गैरसैंण में आहूत किया जाएगा। बजट सत्र की अवधि 13 से 18 मार्च तक होगी।प्राप्त जानकारी के अनुसार होली के बाद 13 मार्च से गैरसैंण में आयोजित होने वाले बजट की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी तथा 14 मार्च को धन्यवाद प्रस्ताव लाया जाएगा। वित्त मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल 15 मार्च को सदन में बजट पेश करेंगे। जिसके बाद बजट पर चर्चा होगी। हालांकि इस बजट सत्र की अवधि 6 दिन रखी गई है लेकिन अब तक गैरसैंण में आयोजित किसी…
नई दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से ग्रीन ग्रोथ यानी हरित विकास पर चर्चा के साथ सप्तऋषि बिंदुओं पर मंत्रालयों के साथ सम्मेलनों की शुरुआत करेंगे। प्रधानमंत्री मंत्रालयों के साथ बिंदुवार बजट प्रावधानों पर चर्चा करेंगे और क्रियान्वयन मॉडल तैयार करने पर भी बातचीत करेंगे। इसके तहत 23 फरवरी से 11 मार्च तक 12 वेबिनार होंगे। इनमें विभिन्न सत्रों के माध्यम से किसान, उद्योग, युवाओं, लघु और सूक्ष्म उद्योगों, पर्यावरणविदों, मंत्रालयों के अधिकारियों, विशेषज्ञों और नीति निर्धारकों के साथ चिंतन किया जाएगा। ग्रीन ग्रोथ से आशय अक्षय ऊर्जा, नवीन व नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के लिए किए गए प्रावधानों से…
पौढ़ी गढ़वाल – मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने आज सचिवालय में पौड़ी जनपद में मूलभूत अवसंरचना विकास के सम्बन्ध में अधिकारियों एवं जिलाधिकारी पौड़ी के साथ बैठक की। मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी पौड़ी से जनपद के अन्तर्गत सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि पौड़ी में सीवरेज सिस्टम के विकास एवं पार्किंग की समस्या के समाधान के लिए प्लान तैयार किया जाए। जनपद में सोलर प्रोजेक्ट्स की अत्यधिक सम्भावनाएं हैं, सोलर प्रोजेक्ट्स के क्षेत्र में अधिक से अधिक बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने जनपद में ईको टूरिज्म को बढ़ावा दिए जाने हेतु…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सगन्ध पौधा केन्द्र, सेलाकुई में सगन्ध फसल उत्कृष्टता केन्द्र का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने किसानों की आय में वृद्धि हेतु मिशन दालचीनी एवं मिशन टिमरू शुरू करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि टिमरू व दालचीनी के माध्यम से पर्वतीय क्षेत्र में रोजगार के अवसर सृजित होंगे। सगन्ध सेक्टर से उत्तराखण्ड के किसानों एवं युवाओं को हो रहे लाभ के दृष्टिगत सगन्ध पौधा केन्द्र को सुदृढ़ करने हेतु एक्ट के माध्यम से संस्थान के रूप में विकसित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में सगन्ध फसलें वर्तमान में…
देहरादून – एमडीडीए के नए उपाध्यक्ष आईएएस बंशीधर तिवारी ने आज पदभार संभालने के साथ ही शहर हित मे बड़े फैसले लिए हैं। उन्होने आमजन की परेशानियों को देखते हुए अब हर सप्ताह सेक्टर वार शमन कैम्प आयोजित किये जाने की बात कही है।बता दें कि बीते रोज शासन ने 7 आईएएस और 6 पीसीएस सहित 14 अफसरों के विभागों में बदलाव कर भारतीय प्रशासनकि सेवा के अधिकारी वंशीधर तिवारी को मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) का उपाध्यक्ष बनाया है। वंशीधर तिवारी पूर्व में एमडीडीए के सचिव के रूप में कार्य कर चुके है। एमडीडीए के उपाध्यक्ष का चार्ज संंभालते…
देहरादून – उत्तराखंड में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) को वनों की आग बुझाने के लिए मोर्चे पर उतारा जाएगा। केंद्र सरकार ने तीन राज्यों में वनाग्नि को आपदा के श्रेणी में रखते हुए इससे निपटने के काम में एनडीआरएफ की तीन तीन टुकड़ियों को लगाया है। उत्तराखंड के अलावा आंध्रप्रदेश और असम को इसमें शामिल किया गया है।एनडीआरएफ की पहली बटालियन आंध्रप्रदेश, 10वीं बटालियन असम में और 15वीं बटालियन उत्तराखंड में काम करेगी। किसी भी बड़ी आपदा से निपटने के लिए एनडीआरएफ के पास कुशल प्रबंधन तंत्र और जवान मौजूद हैं, लेकिन वनाग्नि की चुनौती से निपटने का अनुभव उसके…
देहरादून – भाजपा नकल कानून बनाने और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए फ्री कोचिंग व अन्य योजनाओं को लेकर सीएम धामी का आभार प्रकट करने हेतु गढ़वाल-कुमायूँ में दो विशाल युवा आभार रैली निकलेगी ।पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि इस विषय पर युवा मोर्चा द्वारा मंडल स्तर पर लगातार जारी धन्यवाद रैलियों के क्रम को आगे बढ़ाते हुए हल्द्वानी व श्रीनगर में ये दोनों कार्यक्रम सम्पन्न होंगे । प्रदेश मुख्यालय में अनौपचारिक वार्ता में भट्ट ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए देश का सबसे कठोरतम प्रतियोगी परीक्षा नकल निरोधक कानून आने के…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा की गई घोषणाओं के तहत विभिन्न विकास योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु लगभग ₹7 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री द्वारा संस्कृति एवं धर्मस्व विभाग के अन्तर्गत जनपद अल्मोड़ा में प्राचीन रूद्रेश्वर मंदिर का जीर्णोद्धार व पैदल मार्ग निर्माण हेतु ₹35.84 लाख एवं जनपद अल्मोड़ा में विधानसभा क्षेत्र सोमेश्वर के अन्तर्गत सोमेश्वर मंदिर के सौन्दर्यीकरण हेतु ₹92.12 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। विधासभा सोमेश्वर के अन्तर्गत ही बयालाखालसा मंदिर में कार्य हेतु ₹72.07 लाख तथा जनपद अल्मोड़ा में ग्राम सभा जाख-भगेतिया में स्वर्गाश्रम के सौन्दर्यीकरण हेतु ₹42.18 लाख की…
