देहरादून – एमडीडीए के नए उपाध्यक्ष आईएएस बंशीधर तिवारी ने आज पदभार संभालने के साथ ही शहर हित मे बड़े फैसले लिए हैं। उन्होने आमजन की परेशानियों को देखते हुए अब हर सप्ताह सेक्टर वार शमन कैम्प आयोजित किये जाने की बात कही है।
बता दें कि बीते रोज शासन ने 7 आईएएस और 6 पीसीएस सहित 14 अफसरों के विभागों में बदलाव कर भारतीय प्रशासनकि सेवा के अधिकारी वंशीधर तिवारी को मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) का उपाध्यक्ष बनाया है। वंशीधर तिवारी पूर्व में एमडीडीए के सचिव के रूप में कार्य कर चुके है। एमडीडीए के उपाध्यक्ष का चार्ज संंभालते ही उन्होने अपनी प्राथमिकताओं को गिनाया। उन्होने कहा कि आमजन की परेशानियों को देखते हुए अब हर सप्ताह सेक्टरवार शमन कैंप आयोजित किये जायेगें। उन्होने कहा कि इससे उन लोगों को बड़ी राहत मिलेगी जिनके वाद एमडीडीए में पेंडिंग हैं। वहीं नक्शो को पास करने के कामों में और भी तेजी लाई जाएगी। उन्होने कहा कि इसके अलावा आर्किटेक्ट के साथ बैठक कर तमाम कमियों को दूर करने हेतु भी प्रयास किये जायेगें ।
ताज़ा ख़बर
- पत्रकारिता जगत ने खोया अपना जिंदादिल साथी, हरीश तिवारी नहीं रहे
- उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा बदलाव: तीरथ सिंह रावत को भाजपा की राष्ट्रीय टीम में अहम जिम्मेदारी
- राष्ट्रपति सम्मान से पौड़ी के अशोक सजवाण ने बढ़ाया वीरभूमि का गौरव
- मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी.पुरुषोत्तम ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचकर लिया जायजा
- सीएम धामी ने पत्नी संग किया कन्या पूजन
- प्रशांत वर्मा की फिल्म ‘जय हनुमान’ का पहला पोस्टर हुआ रिलीज
- रामनवमी पर अयोध्या में रामलला का दिव्य अभिषेक
- उत्तराखंड दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,मुख्य सचिव ने परखी तैयारियां
- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की एक और बड़ी सफलता, रॉकेट इंजनों के लिए हल्का नोजल किया तैयार
- पतंजलि आयुर्वेद को भ्रामक विज्ञापन मामले में सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने के लिए एक सप्ताह का समय मिला
- झेलम नदी में नाव डूबी, चार की मौत, दस छात्रों समेत कई लापता
- उत्तराखंड में आज से सील हो जाएंगी अंतरराष्ट्रीय सीमाएं, 12 पोलिंग पार्टियां होंगी रवाना

