Author: Onnu

देहरादून – SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि शिवपुरी, ऋषिकेश में वशिष्ट गुफा के पास एक युवक नदी में डूब गया है।उक्त सूचना पर पोस्ट ब्यासी से HC मनीष रौतेला के हमराह SDRF टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुँचकर SDRF टीम को ज्ञात हुआ कि डूबने वाला युवक ईशान, 23 वर्ष, निवासी – लखनऊ, जोकि यहाँ एक गाइड का कार्य करता है और भंडारी स्विस कॉटेज योग विद्या मंदिर तपोवन से अपने साथ टूरिस्ट को लेकर वशिष्ट गुफा आया था। वशिष्ठ गुफा के पास गंगा नदी में नहाते समय असंतुलित होने से…

Read More

रूद्रप्रयाग – केदारनाथ धाम के कपाट इस यात्रा वर्ष मंगलवार 25 अप्रैल को सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुलेंगे। जबकि 20 अप्रैल को भैरवनाथ की पूजा होगी तथा 21 अप्रैल शुक्रवार को भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली केदारनाथ प्रस्थान करेगी।इस दिन पंचमुखी डोली विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी विश्राम करेगी। 22 अप्रैल को रात्रि विश्राम हेतु डोली फाटा पहुंचेगी। 23 अप्रैल को पंचमुखी डोली फाटा से रात्रि विश्राम हेतु गौरीकुंड पहुंचेगी। 24 अप्रैल को पंचमुखी डोली गौरीकुंड से केदारनाथ धाम पहुंचेगी तथा 25 अप्रैल मंगलवार की सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के…

Read More

देहरादून – राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने महाशिवरात्रि के अवसर पर राजभवन परिसर स्थित राजप्रज्ञेश्वर मंदिर में रुद्राभिषेक कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि व खुशहाली के लिए कामना की। राज्यपाल ने कहा कि महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर लोग श्रद्धा, भक्ति और पूरे उल्लास के साथ देवाधिदेव महादेव की पूजा-अर्चना करते है।उन्होंने कहा कि यह पर्व शिव एवं शक्ति की आराधना का पर्व है। भारतीय संस्कृति में महाशिवरात्रि का विशेष महत्व है।राज्यपाल ने सभी प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी के कल्याण की कामना की।

Read More

कोटद्वार – विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने महाशिवरात्रि के उपलक्ष पर अपने विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार के मवाकोट स्थित जगदेव मंदिर में जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण  शनिवार दोपहर मवाकोट स्थित जगदेव मंदिर पहुंची जहां उन्होंने जलाभिषेक कर पूजा अर्चना के साथ प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर प्रांगण में विभिन्न कीर्तन मंडली द्वारा हो रहे भजन कीर्तन में शामिल हुई।विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने समस्त प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की  शुभकामनाएं देते हुए कहा की परंपरा में शिव-पार्वती को सनातन दंपत्ति माना गया है, उनका दांपत्य आदर्श और अनुकरणीय है।…

Read More

देहरादून – सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ.रमेश पोखरियाल’ निशंक’ जी के उपन्यास पर बनी गढ़वाली फिल्म ‘यु कनु रिश्ता’ का आज पहला शो हाउसफुल रहा। उत्तराखंड सरकार के मंत्री गणेश जोशी ने नारियल तोड़कर तथा रिवन काटकर फिल्म के प्रीमियर शो का उद्घाटन किया। सिल्वर सिटी मॉल में आज बहुप्रतीक्षित फिल्म यु कनू रिश्ता रिलीज हुई। फिल्म का शो दोपहर 1:45 पर प्रारंभ होना था किंतु 1बजे तक फिल्म के सभी टिकट बिक चुकी थी, लिहाजा दर्शक टिकट खिड़कियों पर भटकते और गुहार करते नजर आए।मंत्री श्री गणेश जोशी जी ने कहा की फिल्में हमारी सभ्यता और संस्कृति को संरक्षित करती है।डॉक्टर…

Read More

शिलॉन्ग – मेघालय की साठ सदस्यीय विधानसभा के लिए 27 फरवरी को मतदान होना है। इससे पहले सियासी दलों ने नेताओं एक-दूसरे पर हमले तेज हो गए हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को गारो हिल्स के डालु में मेघालय सरकार पर जमकर निशाना साधा। शाह ने कहा, असम, केंद्र सरकार की सभी सुविधाओं का लाभ उठा रहा है। लेकिन, ये सुविधाएं सिर्फ असम के लिए ही नहीं बल्कि मेघालय के लिए भी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मेघालय के मुख्यमंत्री यहां के लोगों को केंद्र की सुविधाओं का लाभ नहीं उठाने दे रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, यदि आप राज्य…

Read More

भिवानी – हरियाणा के भिवानी में एक जली हुए बोलेरो कार में 2 नर कंकाल मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। भिवानी जिले के लोहारू में यह जली हुई बोलेरो बरामद की गई है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना के संबंध में आशंका जताई जा रही है कि ये नर कंकाल राजस्थान से अपहरण किए गए दो युवकों की हैl बुधवार को राजस्थान के भरतपुर से दो युवकों के अपहरण की शिकायत उनके परिजनों ने थाने में दर्ज कराई थी। परिजनों ने अपने आरोप में बताया था कि जुनैद और नासिर को पीरूका गांव…

Read More

नैनीताल – राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) गुरूमीत सिंह ने तीन दिवसीय भ्रमण के दौरान जनपद नैनीताल क्षेत्र में हनुमन्त अवतार परमपूज्य बाबा श्री नीब करौरी महाराज जी के साथ ही न्याय के देवता, गोलू देवता घोड़ाखाल मन्दिर पहुंचकर दर्शन कर पूजा अर्चना कर देश व प्रदेश की खुशहाली समृद्वि, प्रगति की कामना की। राज्यपाल ने कहा कि इन स्थानों में पवित्रता, भव्यता, दिव्यता है वह अपने आप में एक अलग शक्ति है, ऐसा लगता है कि आज मैंने साक्षात दर्शन किये। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड देवों, वीर सैनिकों एवं संतो की भूमि है। महामहिम ने कहा कि प्रधानमंत्री ने बाबा…

Read More

देहरादून – प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन नियम को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि सूबे के मुखिया पहुंचे यानी मुख्यमंत्री धामी पहुंचे । इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्लास्टिक को लेकर प्रत्येक उत्तराखंडी को जागरूक किया जाएगा। साथ ही कहा कि यह कार्यशाला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन लाइव के आह्वान को भी सार्थक करेंगे।वही प्लास्टिक के सार्थक प्रबंधन का ठीक प्रकार से मैनेजमेंट हो सकेगा।बताया कि पूरी देवभूमि प्लास्टिक मुक्त होगी इस दिशा में उद्योग समूह के लोग भी आगे आए हैं। कहा की कुछ उद्योगों ने वेस्ट से…

Read More

नई दिल्ली: -उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बुधवार को उप-राष्ट्रपति निवास में भारतीय सूचना सेवा (आईआईएस) के प्रशिक्षु अधिकारियों से मुलाकात की और उनसे “लोकतंत्र और राष्ट्रीयता के वास्तविक रक्षक” बनने को कहा। धनखड़ ने कोविड-19 महामारी के दौरान भ्रामक सूचनाओं से लड़ने और वैक्सीन के बारे में झिझक को दूर करने में आईआईएस अधिकारियों की भूमिका की प्रशंसा भी की। उन्होंने प्रशिक्षु अधिकारियों से कहा कि वर्तमान समय में चीजें पल भर में वायरल हो जाती हैं, इसलिए आपको हमेशा सावधान और सतर्क रहने की जरुरत है। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति के सचिव सुनील कुमार गुप्ता, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय…

Read More