श्रीनगर – पुलवामा जिले में हुए आत्मघाती हमले की मंगलवार को चौथी बरसी है। सीआरपीएफ के लेथपोरा कैंप में स्थित शहीद स्मारक पर 40 शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। सीआरपीएफ जम्मू-कश्मीर के स्पेशल डीजी दलजीत सिंह चौधरी भी शहीदों को श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे। एक रक्तदान शिविर के साथ विशेष हथियारों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। चार साल पहले हुए इस आतंकी हमले की पहली बरसी पर शहादत देने वाले 40 सीआरपीएफ जवानों की याद में स्मारक स्थल का लेथपोरा में उद्घाटन किया गया था।यह स्मारक सीआरपीएफ की 185 बटालियन कैंप में स्थापित किया गया है, जहां जैश के आतंकी आदिल…
Author: Onnu
नई दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार यानी 16 फरवरी को दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में राष्ट्रीय आदि महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। सरकार जनजातीय मास्टर शिल्प और महिलाओं को सीधे बाजार तक पहुंच उपलब्ध करवाने के मकसद से इस महोत्सव का आयोजन कर रही है। दर्शकों को 16 से 27 फरवरी तक आयोजित होने वाले इस महोत्सव में आदिवासी शिल्प, संस्कृति, व्यंजन और व्यापार से सीधे रूबरू होने का मौका मिलेगा।खास बात यह है है कि 11 दिवसीय मेले में 28 राज्यों के लगभग 500 आदिवासी कारीगर और कलाकार शामिल होंगे। जबकि 13 राज्यों के आदिवासी रसोइए मिलेट्स में…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पौड़ी में सभी विभागों के विकास कार्यों और कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने कार्यों को पारदर्शिता, तेजी और दूरदृष्टिता को ध्यान में रखते हुए पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने जनपद की पर्यटन थीम पर आधारित कैलेंडर का भी विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों, प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों से व्यापक विचार-विमर्श करते हुए सबकी भागीदारी से विकास कार्यों के प्रस्ताव बनाने और उन्हें क्रियान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पेयजल निगम और जल संस्थान को पेयजल योजनाओं की क्षमता और उसकी वस्तुस्थिति को एक बार पुनः चेक करने के भी निर्देश…
देहरादून – मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) द्वारा मसूरी की धारण क्षमता एवं सुरक्षा उपायों को लेकर गठित 9 सदस्यीय समिति की प्रथम बैठक संपन्न हुई।बैठक के दौरान मसूरी क्षेत्र के हिमालयी क्षेत्रों में सुरक्षा उपाय, वाहन, यातायात प्रबन्धन, ठहरने, फ्लोरा फुआना सहित पर्यावरण के प्रति संवेदनशील क्षेत्रों के वहन क्षमता आदि का समग्र अध्ययन पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान बताया गया कि विभिन्न संस्थानों द्वारा पिछले कुछ समय में मसूरी को लेकर कुछ अध्ययन किए गए हैं।मुख्य सचिव द्वारा समिति के सभी सदस्यों से मसूरी क्षेत्र…
देहरादून – अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी से आज सचिवालय में उत्तराखण्ड PCS मुख्य परीक्षा हेतु चयनित अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमण्डल ने मुलाकात कर निवेदन किया कि 23 से 26 फरवरी 2023 के बीच आयोजित करवायी जाने वाली पीसीएस की मुख्य परीक्षा तय समय के अनुसार आयोजित की जाए। अभ्यथिर्यों ने यह भी अनुरोध किया कि आगामी परीक्षाओं को समय पर आयोजित करवाने के सम्बन्ध में किसी प्रकार का संशय न रहे, ताकि राज्य में युवाओं का मनोबल न टूटे। युवाओं ने देश के सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू करने हेतु मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।…
पौड़ी – पौड़ी दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकास भवन, पौड़ी में एन०सी०सी० कैडेट्स व अन्य प्रतिभाशाली स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ “क्यों होता है गाँव से पलायन” विषय पर संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के लिए पलायन एक बड़ी चिंता का विषय है। कई गांव का खाली होना राज्य एवं देश की सुरक्षा के लिए खतरा भी है। उन्होंने कहा राज्य सरकार बड़े स्तर पर रिवर्स माइग्रेशन पर कार्य कर रही है। केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से…
पौड़ी – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी स्थित रावत गांव के होम स्टे में रात्रि विश्राम करने के बाद सोमवार सुबह रावत गाँव (चन्दोला राँई) का भ्रमण किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम वासियों से मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना एवं गांव के विकास से संबंधित लोगों की राय ली।गांव में मौजूद पूर्व सैनिकों ने अपने अनुभवों को मुख्यमंत्री से साझा किया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गांव में ही हमारे राज्य की आत्मा बसी है। ग्राम सभाओं के विकास से ही देश का विकास संभव है।हमारे गांव पुरातन संस्कृति के धरोहर हैं, इन्हें जीवित रखना हमारा…
देहरादून- आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास परिसर स्थित ट्यूलिप गार्डन का निरीक्षण किया। ट्यूलिप गार्डन में स्थापित लगभग दो दर्जन प्रजातियों की आकर्षक पुष्पावस्था की उन्होंने प्रशंसा की। मुख्यमंत्री ने ट्यूलिप की अन्य प्रजातियों को भी यहां लगाये जाने के साथ इसके व्यवसायिक उत्पादन बढ़ाये जाने के निर्देश दिये। उद्यान प्रभारी दीपक पुरोहित द्वारा आवास परिसर में बनायी गई पुष्प वाटिकाओं की जानकारी मुख्यमंत्री को दी गई।
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज कालसी में यमुना शरदोत्सव क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक समिति द्वारा आयोजित क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की। मुख्यमंत्री धामी द्वारा सीएचसी कालसी में मानकों के अनुसार सभी मेडिकल स्टॉफ के पदों को भरने की स्वीकृति दिए जाने के साथ ही विकासखंड कालसी के अंतर्गत इच्छाडी, खड़स, टोंस नदी में नागथात से बोराडांडा तक पेयजल योजना का निर्माण करवाए जाने की घोषणा की गई। उन्होंने विकासखंड कालसी के अंतर्गत बुरासी-घणता, कालसी-बैराटखाई मोटर मार्ग के निर्माण के साथ ही चकराता विकासखंड के अंतर्गत…
नई दिल्ली – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को बड़ा उलटफेर करते हुए 13 राज्यों के राज्यपाल व एलजी में फेरबदल किया है। उन्होंने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा मंजूर करते हुए रमेश बैस को नया राज्यपाल नियुक्त किया है। इसके अलावा लद्दाख के एलजी राधा कृष्णन माथुर का इस्तीफा भी मंजूर कर लिया गया है। उनकी जगह अरुणाचल के ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा को लद्दाख का एलजी बनाया गया है। वहीं, राष्ट्रपति ने लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक को अरुणाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया है। लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम, सीपी राधाकृष्णन को झारखंड, गुलाब चंद कटारिया को असम, शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश, न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त)…
