Author: Onnu

नई दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मुंबई को एक साथ दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात देंगे। ये ट्रेनें तीर्थयात्रियों के लिए वरदान साबित होगी, क्योंकि एक वंदे भारत मुंबई से साईं धाम शिर्डी और दूसरी मुंबई से सोलापुर के बीच चलेगी। पीएम आज मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के प्लेटफार्म नंबर-18 से दोनों हाईस्पीड ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने के बाद पीएम मोदी आज सांताक्रूज-चेंबूर लिंक रोड और कुरार अंडरपास का ऑनलाइन उद्घाटन भी करेंगे। इसके बाद वह शिवाजी महाराज टर्मिनस से आईएनएस शिक्रा जाएंगे। यहां से हेलिकॉप्टर के…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ को लेकर सचिवालय में आपातकालीन बैठक बुलाई। सीेएम का फरमान मिलते ही आपदा प्रबंधन विभाग और वरिष्ठ अधिकारी बैठक में पहुंच गए हैं। जोशीमठ नगर में भू-धंसाव से दरारें आने का सिलसिला फिर शुरू होने लगा है। दो दिन पहले यहां सिंहधार वार्ड के कुछ मकानों में हल्की दरारें आईं जबकि कुछ पुरानी दरारें बढ़ गईं जिससे क्रैकोमीटर भी चटक गए। वहीं अब मनोहर बाग वार्ड के खेतों में पुरानी दरारें बढ़ने लग गई हैं जिसने लोगों को चिंता में डाल दिया हैl

Read More

खटीमा – खटीमा स्थित लोहिया हेड में नवनिर्मित हेलीपैड का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया उद्घाटन।स्थानीय लोगों के साथ जिला प्रशासन के अधिकारी भी रहे मौजूद।

Read More

देहरादून – कांग्रेस को लगा झटका।कांग्रेस के सैकड़ो नेताओं ने थामा भाजपा का दामन।गंगोलीहाट विधानसभा के सैकड़ो लोगों ने थामा दामन बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में किया गया था कार्यक्रम का आयोजन।बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने आज उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश मुख्यालय, देहरादून में गंगोलीहाट विधानसभा से कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई।

Read More

नई दिल्ली – तुर्की और सीरिया में सोमवार को आए भूकंप ने भीषण तबाही मचाई है। मौत के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। एएफपी न्यूज एजेंसी के मुताबिक, अब तक 15 हजार से ज्यादा लोगों की मौत इस प्राकृतिक आपदा की वजह से हो चुकी है। हजारों लोग अभी भी मलबे के नीचे दबे हैं और हॉस्पिटल घायलों से पटे पड़े हैं। लोगों को हॉस्पिटलों में जगह मिलने में भी मुश्किल हो रही है। रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है और मौसम की वजह से उसमें भी खलल पड़ रहा है। सोमवार को तुर्की और सीरिया में 7.8 की तीव्रता वाला शक्तिशाली…

Read More

नई दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद के चल रहे बजट सत्र के दौरान गुरुवार को राज्यसभा में दोपहर 2 बजे राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देंगे।राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने बुधवार को प्रस्ताव पर आखिरी स्पीकर के बोलने के बाद कहा कि प्रधानमंत्री कल (गुरुवार) दोपहर 2 बजे जवाब देंगे। राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस बुधवार को खत्म हो गई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बजट सत्र के पहले दिन 31 जनवरी को लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित किया था।इससे पहले बुधवार को पीएम मोदी ने लोकसभा में…

Read More

नई दिल्ली – बजट सत्र के दौरान राष्ट्रपति के अभिभाषण पर संसद में जोरदार बहस हुई। अदाणी कंपनी के शेयरों के मुद्दे पर भाजपा और कांग्रेस में जमकर घमासान मचा और एक-दूसरे पर हमले हुए। बीते दिन कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने संसद में सरकार को अदाणी के मुद्दे पर घेरा जिसके बाद आज राज्यसभा और लोकसभा दोनों सदनों में काफी हंगामा देखने को मिलाlअधीर रंजन पर पलटवार करते हुए अमित शाह ने कहा कि अधीर रंजन चीन पर अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। अगर आपके पास इन आरोपों के स्रोत हैं तो बता दें फिर आपको जो बोलना है…

Read More

देहरादून  – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भानियावाला-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग को 4-लेन बनाने हेतु ₹1,036.23 करोड़ व बरेली-सितारगंज हाइवे के सुधार व उन्नयन कार्य की स्वीकृति दिए जाने हेतु केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं नितिन गडकरी जी की कुशल कार्यक्षमता से कनेक्टिविटी के क्षेत्र में उत्तराखण्ड नए आयाम स्थापित कर रहा है।

Read More

देहरादून – मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने आज पिथौरागढ़ स्थित नैनी सैनी एयरपोर्ट व बेस अस्पताल भवन का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा मुख्य सचिव के सामने हवाई पट्टी के विस्तारीकरण सम्बन्धी कार्ययोजना का प्रस्तुतीकरण दिया गया। मुख्य सचिव को सचिव नागरिक उड्डयन दिलीप जावलकर ने अवगत कराया कि आगामी 2 माह के भीतर हवाई सेवा शुरू हो जाएगी। इसके बाद मुख्य सचिव द्वारा पिथौरागढ़ बेस अस्पताल भवन का स्थलीय निरीक्षण किया गया। उन्होंने जिलाधिकारी को अस्पताल भवन के हैंड ओवर की कार्रवाई तुरन्त करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने जानकारी देते हुए बताया कि पिथौरागढ़…

Read More

हरिद्वार – हरिद्वार संसदीय क्षेत्र को 1,036.23 करोड़ की योजना की सौगात देने पर हरिद्वार सांसद डॉ निशंक ने ट्वीट कर पीएम नरेंद्र मोदी और सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का जताया आभार। उत्तराखंड में लगातार डबल इंजन की सरकार कई विकास परियोजनाएं सौगात के रूप में प्रदेश वासियों को दे रही है। इसी कड़ी में केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के देहरादून जिले के हरिद्वार संसदीय क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 7 (पुराना NH-24) के स्पर भनियावाला ऋषिकेश रोड को फोरलेन बनाने को एचएएम मोड के तहत 1,036.23 करोड़ रुपए की लागत के साथ स्वीकृति प्रदान की है। केंद्रीय परिवहन मंत्री…

Read More